Blog

  • Punjab News: शराब ठेके के करिंदे से लूट, मारपीट कर 38000 रुपए व मोबाइल छीना, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब ठेके के करिंदे से लूट, मारपीट कर 38000 रुपए व मोबाइल छीना, देखें वीडियो

    खन्नाः जिले में लुटेरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लुटेरे पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में 2 बाइकों पर सवार 5 लुटेरों ने शराब ठेके के मुलाजिम पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और लुटेरे उससे 38 हजार रूपये और अन्य दस्तावेजों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस दौरान वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

    पीड़ित महिंदर सिंह ने बताया कि वह मंडी गोबिंदगढ़ के एक शराब के ठेके पर काम करता है। वह अपना काम निपटाकर देर रात तकरीबन 12:30 बजे अपने मोटरसाइकिल पर मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना वापिस आ रहा था कि रास्ते में खन्ना में जब वे दशहरा ग्राउंड के पास पहुंचा तो वहां पर 2 मोटरसाइकिलों पर 5 लोग खड़े थे। पांचों ने वहीं से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी बीच बचाव करते वह अपने घर के पास पहुंच गया, लेकिन घर पहुंचने से पहले पांचों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।

    इसी का फायदा उठाकर पांचों लुटेरे उससे सामान, बैग, मोबाइल और 38 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। वह काफी मुश्किल से घर पहुंचा, जिसके बाद उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल के बेटे मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उन्हें दिलाना चाहिए। उधर, एसएचओ सिटी वन संदीप कौर ने कहा कि अस्पताल से सूचना मिल गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज को खंगाल रही है, जल्द ही लुटेरों की पहचान कर काबू किया जाएगा।

    इसी संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि वारदात की रात जब हमारे पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह का बयान लेने गए थे तब ये अस्पताल से चले गए थे। आज उनके बेटे ने थाने में आकर बयान लिखवाया है। उस दिन उन्होंने सिर्फ मोबाइल छीने जाने के बारे में कहा था और आज 38000 रुपयों का जिक्र किया है। हम इसकी सच्चाई की भी जांच कर रहे हैं। हमारे हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है जिससे पता लगता है कि वारदात हुई हैं। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

  • खेत में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, बदमाशों ने दी भयानक मौत

    खेत में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, बदमाशों ने दी भयानक मौत

    खूंटीः खेत में बने कुंबा (फसल रखवाली के लिए बना शेड) से एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन युवती का शव नग्न स्थिति में पड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बॉडी देखकर ऐसा लगता है कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया है। बॉडी मिलने की जानकारी मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस की टीम युवती की पहचान करने में जुट गई है।

    पुलिस के अनुसार पहले युवती के साथ रेप किया गया है और इसके बाद बदमाशों ने उसका गला रेत डाला। इसके बाद भी क्रूर बदमाश नहीं रुके और युवती की पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने युवती का चेहरा भी जला डाला। युवती के शव को देखर हर कोई तराही तराही कर रहा है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल खेत की ओर से होने के चलते किसी तरह का सीसीटीवी भी नहीं है। पुलिस अन्य सीसीटीवी खंगलने में लग गई है ताकि आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक की इन व्यक्तियों ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह, ऑडियो वायरल

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक की इन व्यक्तियों ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह, ऑडियो वायरल

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर लगातार पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर एक ऑडियो सामने आई है, जिसमें व्यक्ति ने कहा कि भाजपा नेता के घर पर जो ग्रेनेड अटैक हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं, जीशान अख्तर, बड़ा भाई हैप्पी पाशिया और बड़ा भाई शहजाद भट्टी द्वारा ली जाती है।

    व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि इस्लाम को टारगेट करने वाले व्यक्तियों को सपोर्ट करने को लेकर यह हमला करवाया गया है। वहीं व्यक्ति ने कई अन्य गंभीर आरोप लगाए है। जिसको लेकर व्यक्ति ने कहा कि जंग जारी रहेंगी। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालो को लेकर भी व्यक्ति ने चेतावनी दी है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं हमारा चैनल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

    वहीं इस मामले को लेकर मनोरंजन कालिया का कहना हैकि जिसने भी यह ऑडियो बनाकर वायरल की है, वह सिर्फ क्रेडिट लेने के लिए कर रहा है। उनका कहना हैकि ना तो उनकी पार्टी सत्ता में है और ना ही वह पिछले कुछ समय से एक्टिव है, ना ही पुलिस को कभी उन्होंने एनकाउंटर को लेकर कोई सूचना दी है।

  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के फिर प्रधान बनें Sukhbir Badal, देखें वीडियो

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के फिर प्रधान बनें Sukhbir Badal, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में बड़े राजनीतिक बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल की बैठक में सहमति से एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का प्रधान सुखबीर बादल को चुना गया। सुखबीर बादल के नाम को लेकर किसी ने भी विरोध नहीं किया। गोल्डन टेंपल परिसर में बने तेजा सिंह समुद्री हॉल में पार्टी की बैठक में सुखबीर बादल के नाम पर सभी नेताओं ने मोहर लगाई है। 3 महीने चली सदस्यता मुहिम के बाद यह चुनाव हो हुआ।

    बता दें कि यह जनरल इजलास शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडड़ की अगुवाई में रखा गया था। बलविंदर सिंह भुंडड़ ने सुखबीर बादल का नाम पेश किया था और परमजीत सिंह सरना ने भी सुखबीर बादल के नाम का समर्थन किया। सुखबीर सिंह बादल के अलावा 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा हुए हुक्मनामे के बाद जहां शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मंजूर किया था, वहीं नई भर्ती पर डेलीगेट बनाकर नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराने का ऐलान भी किया गया था। शिरोमणि अकाली दल द्वारा पंजाब और बाहरी सूबों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का दावा करते हुए और पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह इजलास रखा गया था।

    भले ही शिरोमणि अकाली दल से बागी हुए नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई 7 सदस्यीय भर्ती निगरानी कमेटी के पांच सदस्यों की अगुवाई में 18 मार्च से अलग भर्ती शुरू कर लगातार भर्ती कर रहे थे और शिरोमणि अकाली दल के इस इजलास को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 2 दिसंबर के हुक्मनामे के अनुसार गलत कह रहे थे, लेकिन अकाली दल यह सारी प्रक्रिया चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार करते हुए अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया।

    डेलीगेटों द्वारा अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए इजलास में शामिल होने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। शिरोमणि अकाली दल के जनरल इजलास के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे प्रकाश सिंह बादल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। शोक प्रस्ताव में जहां प्रकाश सिंह बादल की पंजाब और पार्टी के प्रति सेवाओं को याद किया गया, वहीं पार्टी के लिए उनका न पूरा होने वाला घाटा बताया गया।

  • 5.8 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    5.8 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    इस्लामाबादः पाकिस्तान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद में 5.8 की तीव्रता मापी गई। भूकंप के झटके लगते ही लोग डर के मारे घर छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई इलाकों में लोग चीखते-चिल्लाते हुए खुले मैदानों की ओर भागते देखे गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई जानकारी नहीं मिली है। पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए।

    बता दें कि इस पहले पाकिस्तान में 2 अप्रैल को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। भूकंप आने लोग काफी डर गए लेकिन किसी के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई। हाल ही में म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप की विनाशलीला दुनिया ने देखी थी।

  • Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने AAP सरंपच पर चलाई गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने AAP सरंपच पर चलाई गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के गांव पहलू वाला में आप पार्टी से संबंधित सरपंच पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा हैकि सरपंच के घर के बाहर हमालावारों ने गोलियां चलाई। घटना में घायल सरपंच को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान सरपंच जसवंत सिंह घर पर मौजूद थे।

    इसी दौरान घर के बाहर किसी ने हॉर्न मारा, जैसे ही सरपंच बाहर देखने के लिए आए तो घर से बाहर बाइक पर खड़े दो व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियो ने 5 से 6 राउंड फायर किए। जिसमें से एक गोली सरपंच जसवंत सिंह के पेट में लगी गोली। घटना को अंजाम देने के बाद आोरपी मौके से फरार हो गए। जबकि सरपंच को उपचार के लिए फरीदकोट के जीजीएसएमसीएच में दाखिल करवाया गया है।

    जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में सरपंच के भाई एवं गांव के पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम गांव निवासी सुखवंत सिंह और उसका बेटे ने दिया है। बाइक पर दोनों थे और दोनों के पास रिवॉल्वर थे। लेकिन यह फायर क्यों किए गए इसके पीछे की कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

     

  • Punjab News: Food Cafe में बाप बेटे पर स्कोडा सवार नौजवानों ने किया हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: Food Cafe में बाप बेटे पर स्कोडा सवार नौजवानों ने किया हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला में फूड कैफे पर नौजवानों द्वारा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते 9 से10 लोगों द्वारा फूड कैफे के परिसर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान फूड कैफे के मालिक को पीटा गया। घटना में घायल फूड कैफे के मालिक बाप-बेटे को उपचार के लिए समराला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामलेे की जानकारी देते हुए कैफे मालिक सिमरजीत ने बताया कि यैस बैंक की बिल्डिंग में उसने कैफे खोला हुआ है। पिछले महीने 2 तारीख को उसका झगड़ा हुआ था और उस दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई थी। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर विधायक सहित अन्य दिग्गज लोगों ने समझौता करवा दिया था।

    आरोप है कि देर रात वह दुकान पर पिता मनवीर सिंह के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान स्कोडा नंबर गाड़ी पीबी 13-3939 में नौजवान आए। जिसमें परम गैलेवाल, गौरव ढींनसा, टैनी का बेटे सहित कुछ अन्य नौजवानों ने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में उसके हाथ पर गहरी चोटे आई है। पीड़ित ने कहा कि कुछ समय पहले भाई ने उक्त व्यक्तियों के नशा बेचने को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद भाई पर हमलावारों द्वारा भाई की पिटाई की गई थी। इस मामले को लेकर समराला थाने में आईओ को आरोपी के खिलाफ सरेआम चिट्टा बेचने की शिकायत दी थी।

    वहीं इस घटना को लेकर समराला के पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी। पता चला है कि दाना मंडी में दो पक्षों में झड़प हुई है। जिसमें मनवीर सिंह पुत्र दलबार सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 5 बाए नेम व्यक्तियों सहित 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने चिट्टा बेचने की शिकायत को लेकर हुए विवाद को नकारा है। उनका कहना है कि फास्ट फूड पर खाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे DIG Rajpal Sandhu, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे DIG Rajpal Sandhu, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा के माधोपुर नाके पर नाइट डोमिनेशन सर्च अभियान चलाया, जिसमें डीआईजी राजपाल सिंह संधू विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई।

    डीआईजी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पंजाब में माधोपुर नाका जम्मू-कश्मीर सीमा से सटा होने के कारण अति संवेदनशील माना जाता है, जिसके तहत आज यहां नाइट डोमिनेशन सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अक्सर शरारती तत्व जम्मू-कश्मीर के रास्ते पंजाब में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते ये अभियान चलाया गया है, ताकि इन शरारती तत्वों पर लगाम कसी जा सके।

    उन्होंने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम तहत पुलिस को काफी सफलता मिल रही है तथा बढ़ी गिणती में नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है जिसके चलते वो दिन दूर नहीं जब राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाइट डोमिनेशन अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेंगे।

  • शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की नदी में गिरी कार, 4 लापता, Rescue जारी, देखें वीडियो

    शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की नदी में गिरी कार, 4 लापता, Rescue जारी, देखें वीडियो

    उतराखंडः ऋषिकेश के पास देवप्रयाग में आज दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोचर से ऋषिकेश आ रही कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस घटना में कार सवार 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि कार गोचर से ऋषिकेश की ओर आ रही थी।

    इस दौरान अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के दौरान कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाल लिया गया है, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के थे। जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

  • Punjab News: दमदमा साहिब के जत्थेदार टेक सिंह धनौला की बढ़ी मुश्किलें, दी शिकायत

    Punjab News: दमदमा साहिब के जत्थेदार टेक सिंह धनौला की बढ़ी मुश्किलें, दी शिकायत

    मोहालीः श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के रूप में टेक सिंह धनौला ने हाल ही में कार्यभार संभाला था। वहीं अब जत्थेदार की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, जत्थेदार टेक सिंह धनौला के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कमेटी के प्रधान और समूह आंतरिक समिति के सदस्य को शिकायत दी गई है। जिसमें कहा गया है कि आज कौम और पंथ को हर दिशा से कमजोर करने की कोशिशें जारी हैं। इन कोशिशों के पीछे निजी स्वार्थ वाली राजनीति का प्रभावशाली होना है। गुरु साहिबान द्वारा दिए गए मीरी पीरी के सिद्धांत को अब कुछ लोग बदलने की कोशिश की जा रही है।

    इस कारण आज अपनी ताकत के जरिए एक विवादित व्यक्ति को जत्थेदार श्री दमदमा साहिब की सेवा संभालने के लिए नियुक्त किया गया। कौम और पंथ के लिए जत्थेदार साहिब का पद सर्वोच्च और सम्मानित है, लेकिन इस पद की मर्यादा को बनाए रखना और सुनिश्चित करना आंतरिक समिति के सदस्यों के लिए बहुत जरूरी है। पत्र में आगे कहा गया कि एक जत्थेदार जिसके खिलाफ कानूनी FIR तक दर्ज है और वह बड़े आरोपों में नामजद है। उन्होंने अपील की है कि जत्थेदार के खिलाफ विभिन्न मामलों में दर्ज पुलिस शिकायतों की त्वरित जांच के लिए आदेश जारी किए जाएं और समिति बनाकर विभिन्न दर्ज FIR का सच सामने लाया जाए।