Blog

  • हिम कैप्स कालेज आफ़ नर्सिंग बढेडा में सम्मान समारोह आयोजित

    हिम कैप्स कालेज आफ़ नर्सिंग बढेडा में सम्मान समारोह आयोजित

    ऊना /सुशील पंडित:  हिम कैप्स कालेज आफ नर्सिंग बढेडा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज ने स्वास्थ्य विभाग में समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ नर्सों के पद पर चयनित हुई छात्राओं को सम्मानित किया। चयनित छात्राओं में मनप्रीत कौर,रुपनीत कौर, मनीषा, दीक्षा, रितु ,रेखा, शिवानी, दिलप्रीत कौर, कामना, प्रीति, राजिंद्र कौर, रजनी,अनाक्षिका , मनजीत कौर,इशु राणा,नेहा, रुचि शर्मा को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर कालेज के चेयरमैन विक्रम जीत सिंह, प्रिंसिपल आफ नर्सिंग ए कार्तिकेय सेल्वी, कैप्टन जगदेव,देस राज राणा,कमल देव ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी।इस दौरान नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

  • अगर आपके Garden में है ये कीड़ा तो हो जाएं सावधान

    अगर आपके Garden में है ये कीड़ा तो हो जाएं सावधान

    Lifestyle: यदि आप अपने यार्ड में यह भूरा कीट (बग) देखते हैं, तो आपको तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि यह एक गंभीर खतरे का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे सामान्य कीट समझकर नजरअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन यह कीट पौधों, फसलों और यहां तक कि घर की संरचना को भी नुकसान पहुंचा सकता है। उदाहरण के लिए, ब्राउन मार्मोरेटेड स्टिंक बग (Brown Marmorated Stink Bug) नामक कीट, जो देखने में भूरा होता है, घर के अंदर घुस जाता है और फसलों को नष्ट कर सकता है।

    क्यों यह खतरनाक है:

    यह कीट पेड़-पौधों का रस चूसकर उन्हें कमजोर कर देता है, जिससे उनकी वृद्धि रुक जाती है और वे मुरझाने लगते हैं। यदि समय रहते इसे रोका न जाए, तो यह पूरे बगीचे या खेत को बर्बाद कर सकता है। इसके अलावा, कुछ भूरी प्रजातियाँ लकड़ी या दीवारों में भी सेंध लगा सकती हैं, जिससे घर की संरचना को खतरा होता है।

    क्या करना चाहिए:

    सबसे पहले इस कीट की पहचान करें – इसका आकार, रंग और व्यवहार जानना जरूरी है। इसे हाथ से न छुएं, क्योंकि कुछ प्रजातियाँ दुर्गंध छोड़ती हैं। बग ट्रैप या कीटनाशक स्प्रे का उपयोग करें, खासकर जैविक (organic) विकल्पों को प्राथमिकता दें। यदि संक्रमण बढ़ता दिखाई दे, तो पेशेवर कीट नियंत्रण सेवा (pest control) की मदद लें।

    भविष्य में बचाव के उपाय:

    > अपने यार्ड को साफ और व्यवस्थित रखें। > पौधों का नियमित निरीक्षण करें। > दरारों या घर की खिड़कियों को ठीक से सील करें ताकि कीट अंदर न आ सकें।
  • तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, इलाके में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, इलाके में पसरा मातम

    गढ़वाः झारखंड में गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के झुरा-हरैया गांव में 4 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तालाब में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार की दोपहर को गांव के 4 बच्चे खेलते-खेलते गांव के एक पुराने तालाब की ओर चले गए। वे सब तालाब में नहाने उतरे। नहाते समय अचानक एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक सभी बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

    गांव वालों को घटना की खबर मिलते ही वे तालाब के पास भागे। उन्होंने तुरंत तालाब में बच्चों को खोजना शुरू किया। कुछ ही देर में उन्होंने चारों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले। गांव वालों ने बच्चों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान सभी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृत बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले बहुत दुखी हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. लोग बच्चों के परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं। यह घटना बहुत ही दुखद है और इसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

     

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर नौजवानों ने चलाई गोलियां, युवती घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर नौजवानों ने चलाई गोलियां, युवती घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में गोलियां चलने का चलन लगातार बढ़ रहा है। वहीं कस्बा धर्मकोट के अधीन आते गांव कोट मोहम्मद खां में मामूली विवाद को लेकर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोली युवती के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ नौजवान घर के बाहर खड़े रहते है और गालियां निकालते है। घर के पास से महिलाओं और युवतियों का निकलना मुश्किल हो गया है। घायल युवती ने कहा कि युवकों द्वारा गालियां निकालने को लेकर जब भाई ने विरोध किया तो युवकों ने गोलियां चला दी।

    युवती ने कहा कि गालियां निकालने से भाई ने मना किया 5 से 6 युवक भाई से झगड़ा करने लग गए। इस दौरान उन्होंने भाई पर गोली चला दी। गोली भाई की जगह उसके पांव में लग गई। घटना में भाई बाल-बाल बच गया। युवती ने कहा कि हमारा नौजवानों के साथ कोई झगड़ा नहीं था। हम सिर्फ घर के बाहर खड़े होकर गालियां निकालने से उन्हें रोकते थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह

    14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह

    ऊना/सुशील पंडित : आग से होने वाले नुकसान को कम करने और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मकसद से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। आदेशक गृह रक्षा, 12वीं वाहिनी ऊना विकास सकलानी ने जानकारी दी कि इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह का विषय एकजूट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें रहेगा।

    इस दौरान स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए निबंध और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण लिंक https://forms,gle/M55oune2Rfp6YX6s5  और https://docs.google.com/forms/forms/d/e/1FAIpQLSdij8KuS2CRgh572v-7rBQBGbWZVEC9YVOIFJ-5VeSQSoqsCA/viewform?usp=header  पर निबंध और पोस्टर अपलोड करके भाग ले सकते हैं।

    इसके लिए पंजीकरण 11 अप्रैल से शुरू होगा और प्रविष्टियां 16 अप्रैल सायं 5 बजे तक प्राप्त की जाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 51,00 रूपये, द्वितीय 3,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1100 प्रदान किए जाएंगे तथा 18 अप्रैल को राज्य स्तर पर विजेता का चयन किया जाएगा।

    विकास सकलानी ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में डॉक विस्फोट के दौरान अपनी जान गंवाने वाले बहादुर अग्निशामकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने ऊना जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रबंधकों से बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाने की अपील की है।

  • Punjab News: 6 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

    Punjab News: 6 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

    पटियालाः जिले में रेलवे स्टेशन के करीब व्यक्ति का गोलियां मारकर हत्या करने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 6 घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हनी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल और कार बरामद की गई। हालांकि मृतक के परिवार वालों ने 2 व्यक्तियों पर शक जाहिर किया था। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हनी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

    बता दें कि दुकान के अंदर महिंदर मामू नाम के व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान महिंदर उर्फ मामा उम्र तकरीबन 50 साल निवासी त्रिपड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले महिंदर के साथ दारू पी और बाद मे उस पर गोलियों से हमला कर दिया था। मृतक का शव कुर्सी पर ही पड़ा था, जिसके सिर और शरीर में कुल 3 गोलियां लगी हुई थीं।

  • Punjab News: जमीन के कब्जे को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, 2 महिलाओं सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन के कब्जे को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प, 2 महिलाओं सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में गुरुहरसहाय ट्रक यूनियन के पास 8 मरले के प्लाट को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार काजल व उसके परिवार का गुरुहरसहाय में एक प्लाट है जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है, लेकिन कुछ लोग उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसके चलते जब काजल व उसके परिवार को इसकी जानकारी मिली तो वे कब्जा रोकने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन दूसरे पक्ष ने पहले से लोगों को बुलाकर उन पर हमला बोल दिया, जिसमें काजल व उसके परिवार को गंभीर चोटें आईं हैं तथा उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि जो व्यक्ति जमीन पर कब्जा करना चाहता है, वह हाल ही में जेल से छूट कर आया है और बाहर आने के बाद उसने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है और कहा जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सरहिंद नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, रेस्क्यू जारी

    Punjab News: सरहिंद नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, रेस्क्यू जारी

    रोपड़ः श्री चमकौर साहिब रोपड़ रोड पर गांव झमलूटी के पास से बड़ी खबर सामने आई है ।जहां तेज रफ्तार कार सरहिंद नहर में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है। वहीं पास से गुजर रहे जरगड़ी (पायल) गांव के श्रद्धालु नहर में गिरी कार में सवार एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Punjab News: सरकारी बस के Driver की गुंडागर्दी, मां-बेटे से की बदसलूकी, Video Viral

    Punjab News: सरकारी बस के Driver की गुंडागर्दी, मां-बेटे से की बदसलूकी, Video Viral

    अबोहरः पंजाब रोडवेज की बस में ड्राइवर द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीगंगानगर से गुमजाल जा रही बस की बताई जा रही है जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बस का ड्राइवर महिला यात्री और उसके बेटे को मारता हुआ दिख रहा है।

    जानकारी मुताबिक, 8 अप्रैल की सुबह साढ़े 6 बजे प्रियंका नाम की यात्री श्रीगंगानगर से बस में सफर कर रही थी। उसने कंडक्टर को बताया कि उसकी मां को गुमजाल बस स्टैंड से बस में चढ़ना है, लेकिन कंडक्टर ने वहां बस नहीं रोकी। इस पर प्रियंका का भाई अभिमन्यु अपनी मां को उसमानखेड़ा बस स्टैंड पर लेकर आया। जब अभिमन्यु ने कंडक्टर से बस न रोकने का कारण पूछा, तो कंडक्टर और ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों ने प्रियंका और उसकी मां को भी मारा। जब अभिमन्यु ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

    पीड़िता ने कलरखेड़ा चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पीड़ितों के मुताबिक पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है।

    इस बारे में भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेषकरण बिश्नोई ने कहा कि ये रोडवेज की कारजगुजारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अगर उक्त बस ड्राइवर और कंडक्टर पर कोई एक्शन नहीं होता है तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर, एसएसपी फाजिल्का, डीएसपी अबोहर से उक्त बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर महिला उत्पीड़न के तहत और ऑन ड्यूटी धक्का मुक्की और गाली गलौज करने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    सूरतः गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार सुबह एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार वेसू इलाके में हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह बिल्डिंग की 8 वीं मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने 7,8,9 मंजिल से लोगो को रेस्क्यू कर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं। सूरत में इससे पहले भी आग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार यह आग सुबह 8 बजे के करीब लगी।

    गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का घर भी पास में ही है। सूचना मिलने पर हर्ष संघवी मौके पर पहुंचे। दमकल द्वारा आग बुझाने का ऑपरेशन पूरा होने के बाद नुकसान की जानकारी सामने आएगी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इतनी पाॅश बिल्डिंग में सब सुविधाएं और हाई मेंटीनेंस के बाद आग कैसे लग गई? पिछले महीने सूरत की शिवशक्ति कपड़ा बाजार में भीषण आग लगी थी। तब 30 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी जा सकी थी।