Blog

  • Punjab News: Gandhi Camp बना नशेड़ियों का अड्डा, वीडियो वायरल

    Punjab News: Gandhi Camp बना नशेड़ियों का अड्डा, वीडियो वायरल

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। व हीं दूसरी ओर तस्करों द्वारा सरेआम नशा बेचा रहा है। इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 8 गांधी नगर कैंप के पास से एक वायरल वीडियो सामने आई है। जहां शिंदे मिंदे के करियाना स्टोर के पास गली में खुलेआम नशे का सेवन किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान वहां पर इकट्ठे होकर अंधेरे में नशे का सेवन कर रहे है।

    वहीं दूसरी वीडियो में सरेआम युवक अन्य 2 युवकों को नशा बेच रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पास से महिला भी बच्चे को लेकर गुजर रही है, लेकिन बेखौफ तस्कर सरेआम नशा बेच रहे है। इस दौरान जब 6 से 7 युवक नशे का सेवन करते है तो पास में स्थित दुकान पर कुछ मौजूद मौजूद रहते है और वह नशेड़ियों को देखकर मुंह दूसरी ओर करके निकल जाते है। मिली जानकारी के अनुसार गांधी कैंप के कई लोग जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और जेल से बाहर आकर नशा बेच रहे हैं। इलाका निवासियों में डर का माहौल हैं।

    कैमरे के सामने आने से मना करते हुए लोगों का कहना हैकि काफी संख्या में लोग सुबह, दोपहर, शाम को खुलेआम नशा खरीदने आते हैं। इस दौरान वह लोगों को धमकाते हैं कि अगर उन्हें रोका तो वह नशा आपके घरों में फेंककर मामला दर्ज करवा देंगे। इस दौरान वह धमकी देते हुै कि उनकी पूरी सेटिंग है। वहीं अब परेशान होकर लोगों ने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

  • अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पंजीकरण तिथि बढ़ी, अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

    अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पंजीकरण तिथि बढ़ी, अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 25 अप्रैल कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बी एस भंडारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर 25 अप्रैल, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने जिला ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय अवधि के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।

  • गरीबों के आशियाने के सपने को साकार कर रही सरकार, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से संवर रही जिंदगी

    गरीबों के आशियाने के सपने को साकार कर रही सरकार, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से संवर रही जिंदगी

    ऊना जिले में दो साल में बने 174 मकान, 2.61 करोड़ की दी सरकारी मदद

    ऊना/सुशील पंडित: हर व्यक्ति के जीवन में एक सपना होता है…अपने सिर पर एक पक्की छत हो, अपना एक ऐसा आशियाना हो जहां ज़िंदगी सुकून से बीते, परिवार साथ हंसे-बसे, और हर कोना खुशियों से गुलज़ार हो। लेकिन जब आर्थिक तंगी और सामाजिक सीमाएं उस सपने को हकीकत बनने से रोकती हैं, तब सरकार का सहारा किसी वरदान से कम नहीं होता।

    हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के माध्यम से ऐसे ही हजारों परिवारों के अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रही है। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उन पात्र परिवारों को पक्के मकान के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिनके पास खुद की जमीन है लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें एक मजबूत छत से वंचित रखती है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित तबकों के जीवन में बड़ा सुधार लाने को लगातार सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका इस ओर विशेष जोर है कि गरीबों-वंचितों को समुचित सरकारी सहायता प्रदान की जाए। उनके दिशा निर्देशों के अनुरूप ऊना जिले में सभी पात्र लोगों को योजना में कवर करने के लिए काम किया जा रहा है।

    ऊना में अब तक 2.61 करोड़ की मदद
    ऊना की जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा बताती हैं कि बीते दो वर्षों में जिले में इस योजना के तहत 174 मकान बनाने के लिए लगभग 2.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकानों का सपना साकार हो पाया है।

    क्या है योजना की विशेषता
    इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता उन व्यक्तियों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हों।

    लाभार्थी बोले… सरकार ने पूरे किए हमारे सपने
    स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का मकान बनाने को सरकार से मिली 1.50-1.50 लाख रुपये की मदद के लिए ऊना जिले के अनेकों लाभार्थी सरकार का आभार जताते नहीं थकते। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनके सपने पूरे किए हैं, इसके लिए जितना धन्यवाद करें कम है।

    सुनेहरा गांव के मलकीत कुमार ने बताया कि बारिश में घर की कच्ची छत टपकती थी। पर सरकार से मिली मदद से अब उनकी चिंता दूर हो गई है। उनका परिवार बहुत खुश है कि सरकारी मदद से अब उनका पक्का मकान बन सका है। वहीं सुनेहर की ही गुरबचनी ने भी पक्का मकान का सपना साकार करने के लिए सरकार का आभार जताया है।

    उन्हीं की तरह नंगल सलांगड़ी के कश्मीर सिंह, रायपुर सहोड़ा के कृष्ण गोपाल और तरसेम लाल, सुनेहरा की गरमीतो देवी, बहडाला के हरबंस सिंह, बरनोह के अशोक कुमार, जखेड़ा की ईना देवी, झंबर की रोशनी देवी और मैहतपुर की लक्ष्मी देवी जैसे अनेकों लाभार्थियों ने बताया कि सरकार की सहायता से उन्हें पक्के घर का सपना सकार हुआ है। सभी लाभार्थी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताते नहीं थकते।

    क्या कहते हैं उपायुक्त
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की आवासीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत विशेष प्रयास किए गए हैं ताकि कोई भी योग्य परिवार इस लाभ से वंचित न रह जाए।

  • Haryana News: चोर ने 3 घरों को बनाया निशाना, CCTV कैमरा भी उखाड़ा

    Haryana News: चोर ने 3 घरों को बनाया निशाना, CCTV कैमरा भी उखाड़ा

    पंचकूलाः चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि घरों के कैमरे तोड़ने से लेकर टैंकी तक चोरी करने में भी पीछे नहीं हट रहे। ताजा मामला सेक्टर 17 पंचकूला से सामने आया है जहां, मकान नंबर 1039 से दाखिल होकर 3 मकानों में चोरी करने की कोशशि की। जब वह सफल नहीं हो सके तो पानी की टैंकी के अंदर बेलून को ही चोरी करके ले गए।

    पीड़ित प्रतीक पूरी ने बताया कि वह अपने किसी काम से कोलकाता गए हुए थे और जब वह घर आये तो देखा कि उनका पीछे का सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था और उन्होने जैसे ही अपने कैमरे की वीडियो देखी तो उसमें एक चोर उनका कैमरा तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी उन्होने सेक्टर 16 चौंकी को तुरंत इस बात की सूचना दी।

    मौके पर सेक्टर 16 के चौन्की इंचार्ज मान सिंह व जांच अधिकारी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि चोर ने पहले 1039 जोकि अधूरा मकान बन रहा है। उसकी सीढ़ियों से दाखिल हुआ और पीछे से पहले 1040 में कुछ न मिलने पर फिर 1041 में पीछे से दाखिल हुआ। उसके बाद जब चोर का चेहरा कैमरे में आ गया, तो उसने कैमरा तोड़ दिया। उसके बाद 1042 में दाखिल हुआ। जब चोर को कुछ न मिला तो उसने टैंकी का पहले पानी पिया। उसके बाद टैंकी के अंदर से बेलून चोरी करके फरार हो गया। इस पूरे मामले में सेक्टर 16 के चौन्की इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। पर्चा दर्ज करके जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में रेलवे स्टेशन पर आरोपी के घूमने की CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में रेलवे स्टेशन पर आरोपी के घूमने की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में तीसरे आरोपी की रेलवे स्टेशन पर घूमने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे बेखौफ होकर स्टेशन पर घूम रहा है। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्लेटफार्म नंबर 3 पर आता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जाता हुआ दिखाई दे रहा। कहा जा रहा है कि ग्रेनेट अटैक के बाद कुछ घंटों तक आरोपी शहर में ही घूमता रहा था। जिसके बाद वह ट्रेन पकड़कर दिल्ली की ओर रवाना हो गया। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली सहित अन्य 2 राज्यों में टीमें भेजी गई है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में रविंदर उर्फ हैरी व सतीश उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है और उनका 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। सतीश ने हैरी के खाते में आरोपी से 3500 रुपए खाते में डलवाए थे। दरअसल, गिरफ्तार रविंदर कुमार उर्फ हैरी और सतीश से पूछताछ में ई-रिक्शा चालक सतीश उर्फ काका ने माना कि 7 मार्च को बस अड्डे के पास पहली बार टोपी वाला आतंकी मिला था। पता चला है कि शादिर ने ही ग्रेनेड फेंका था। दोनों आतंकी से वो दारू के चक्कर में दोस्ती कर बैठा।

    हले बीयर पिलाई और फिर उन्होंने शराब पी। जिसके बाद उनसे ई-रिक्शा में घूमाने के लिए गूगल अकाउंट मांगा। काका ने मौसेरे भाई हैरी का नंबर दिया तो उसके खाते में 3500 रुपए डाले गए। जिसके बाद हैरी रात में चला गया। दोनों भाई पैसों के लालच में आ गए और दोनों को ग्रेनेड फेंकने के बारे में शादिर ने बताया। पहले दोनों ने ग्रेनेड फेंकने से मना कर दिया, लेकिन बाद में दोनों राजी हो गए। आधी रात को वे लोग शास्त्री मार्केट आ गए। थाने के पास ऑटो रुकवा लिया। थोड़ी देर बाद वह पीछे बैठ गया। उसने ही बम फेंका है।

    वह आतंकी दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदल कर स्टेशन पैदल निकल गया था। हैरी को कौन-से खाते से पैसे आए थे, इसकी जांच की जा रही है। एनआईए से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आतंकी 2 दिन पहले सिटी में आया था। इस लिए बस अड्डे व सिटी के अन्य होटल में जांच की जा रही है। सूत्रों अनुसार 2 दिन तक आतंकी के पास बम था। उसने ही घर की रेकी करके गया था। एजेंसियां ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी को ट्रेस करने में जुटी हैं। जांच में पता चला है कि सोमवार रात 1:30 बजे आतंकी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह 2.10 घंटे तक स्टेशन पर रहा। आतंकी पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रेन में बैठा था, प्लेटफार्म नंबर-3 पर एक और ट्रेन आ गई। उसने गच्चा देने के लिए ट्रेन बदली। बता दें कि ई-रिक्शा चालक सतीश कुमार काका वासी भार्गव कैंप और उसके मौसेरे भाई हैरी वासी टंकी मोहल्ला, गढ़ा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने यह कहकर 10 दिन का रिमांड मांगा कि मामले के तार आईएसआई से जुड़े हुए हैं। कोर्ट ने दोनों आरोपी 6 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिए हैं। ट्रेन से भागे आतंकी की तलाश में यूपी, दिल्ली और हरियाणा में पुलिस के साथ-साथ छापेमारी कर रही है।

  • शादी से 10 दिन पहले दामाद को लेकर सास फरार, बेटी बेहोश

    शादी से 10 दिन पहले दामाद को लेकर सास फरार, बेटी बेहोश

    अलीगढ़ः बेटी की शादी से 10 दिन पहले 38 साल की सास के 25 साल के दामाद को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। 6 महीने पहले इस महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी सास ने दामाद को मोबाइल गिफ्ट किया था जिसके बाद दोनों में बात होती रही और बाते मोहब्बत में बदल गईं। दामाद अक्सर अपने ससुराल आता था। कमरे में सास से घंटों बातें करता था। किसी ने उस पर शक भी नहीं किया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और 3.5 लाख कैश भी महिला घर से ले गई है।

    अब समाज में पूरे परिवार का मजाक बन गया है। मां की करतूत से बेटी को सदमा लगा और वह बीमार हो गई है। जब बेटी से मां के बारे में पूछा गया तो वह गुस्से में बोली- दोनों कहीं भी जाकर मरें। अब हमारे परिवार का उनसे कोई लेनादेना नहीं है। बस पुलिस हमारे गहने और रुपए वापस करा दे, क्योंकि मेरे पिता ने यह सब अपनी मेहनत के रुपए जोड़कर बनवाया था। पति ने कहा कि पुलिस एक बार बस पत्नी से मेरी मुलाकात करा दे।

    मडराक थाना के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को दादों थाना के गांव रिया नगला निवासी होरीलाल के बेटे राहुल के साथ होनी थी। लेकिन, शादी के 10 दिन पहले 6 अप्रैल को शिवानी की मां अनीता घर से गायब हो गई।

    वहीं, दूसरी ओर राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला और फिर वापस नहीं आया। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए जिसके कुछ दिन बाद लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि मुझे ढूंढना मत, मैं वापस नहीं आऊंगा। जब परिवार के लोगों ने पता किया तो उन्हें जानकारी हुई कि सास भी गायब है। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लगभग 6 महीने पहले शादी की बातचीत तय हुई थी। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ी। राहुल का भी शिवानी के घर आना-जाना शुरू हो गया और दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे से बात करते थे।

    राहुल की बात अपनी सास से भी होती थी। इसी बीच उनके बीच की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों के बीच लंबी बातें होने लगी। परिवार के लोगों ने बताया- लगभग 4 महीने से दोनों के बीच दिन-दिनभर बातें होती थी। 14-14 घंटे दोनों बात किया करते थे। लेकिन, परिवार के लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया।

    फरार महिला के पति जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी और होने वाले दामाद के बीच दिन-दिनभर बातें होती थी। इसी बात को लेकर उन्हें संदेह हो रहा था। लेकिन, शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, इसलिए वह बातों को नजर अंदाज कर रहे थे, लेकिन बाद में ये हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी द्वारा चुराए गए गहने और नकदी उन्हें वापस दिलाई जाए, बाकि अब वह उनसे कोई रिश्ता नहीं रखेंगे।

    सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि घर से गायब हुए महिला और युवक दोनों ही बालिग हैं। वह अपना अच्छा-खराब सोचने के लिए स्वतंत्र हैं। इसलिए कानूनन उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन, महिला के परिवार ने लिखित शिकायत दी है कि वह अपने साथ घर से जेवर और नकदी लेकर गई हैं। इसलिए शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस और थाने की टीम को जांच में लगाया गया है। जल्द ही पुलिस महिला को बरामद कर लेगी।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक को लेकर कालिया के घर पहुंची पूर्व CM लक्ष्मीकांत चावला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक को लेकर कालिया के घर पहुंची पूर्व CM लक्ष्मीकांत चावला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    केंद्र को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की सीनियर नेता लक्ष्मीकांत चावला कालिया के घर हालचाल जानने पहुंची। जहां मीडिया से बात करते हुए ग्रेनेड हमले को लेकर सीनियर नेता ने प्रशासन पर सवाल उठाए है। वहीं उन्होंने बीते दिन तरनतारन में सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर उसी की गोली मारकर हत्या करने का जिक्र किया। ऐसे में लग रहा है कि अपराधी ज्यादा तगड़े हो गए है। लगातार हो रही घटनाए आंतकवाद के सकेंत है कि सावधान हो जाए।

    पूर्व सीएम ने कहाकि 1985 में जो आतंकवाद शुरू हुआ था, वह भी ऐसे ही हुआ था, उस दौरान भी पहले छोटी-छोटी घटनाएं शुरु हुई थी। इस मामले में पंजाब सरकार के साथ केंद्र को संज्ञान लेना चाहिए। केंद्र एजेंसियों के साथ मिलकर इस पर काम करें और पंजाब की पुलिस भी इस घटनाओं को लेकर सावधान हो जाए। पूर्व सीएम ने कहा कि गनीमत यह रही है कि जितनी भी घटनाएं हो रही है, उसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    वहीं कालिया को भी कोई जानहानि का नुकसान नहीं हुआ है। पूर्व सीएम ने कहा कि 13 धमाके बटाला और अमृतसर में हो चुकी है। पंजाब में पहले ही आतंकवाद को झेला हुआ है। उस दौरान 25 हजार से ज्यादा सिविलयन और 5 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। इस दौरान नेता, साइंटिंस सहित कई लोगों ने जान गंवा दी थी। ऐसे में पंजाब में हो रही घटनाओं पर अभी से केंद्र को पंजाब सरकार के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

  • Punjab News: निहंग सिंहों का सिनेमाघर में प्रदर्शन, Akaal फिल्म को करवाया बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिंहों का सिनेमाघर में प्रदर्शन, Akaal फिल्म को करवाया बंद, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोगों में जहां गिप्पी ग्रेवाल की अकाल फिल्म को देखने का चाव है, वहीं कुछ निहंग सिख संगठनों द्वारा इस फिल्म को लेकर विरोध जताया जा रहा है। संगठनों द्वारा कहा जा रहा है कि जिस तरह से फिल्म में सिखों के किरदार दिखाए गए है। असल में वह वैसे नहीं हैं। इसी को लेकर लुधियाना में पुलिस प्रशासन को निहंग सिहों द्वारा ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में न दिखाया जाए।

    उधर, लुधियाना में निहंग संगठनों ने पहले एक सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन किया, फिर अंदर जाकर फिल्म अकाल को बंद भी करवाया गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर स्थिति को शांत करवाया। निहंग संगठनों का कहना है कि इस फिल्म के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, जिसके चलते वे नहीं चाहते कि लोग यह फिल्म देखें। उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल के पुराने किरदार को लेकर भी सवाल उठाए। निहंगों ने कहा कि इस तरह के किरदार का व्यक्ति हमारे इतिहास से महान लोगों के किरदार नहीं निभा सकता।

  • Jalandhar News: रेलवे के माल गोदाम के पास लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे के माल गोदाम के पास लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बशीरपुरा में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के माल गोदाम के पास ग्राउंड में कूड़े के ढेर को आग लग गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    बताया जा रहा हैकि कूड़े के ढेर में आग लगाई थी, जिसके बाद हवा चलने से माल गोदाम में आग की लपटे पहुंच गई। इस दौरान रेलवे के कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि माल गोदाम में आग लगने की घटना सूचना मिली थी।

    जिसके बाद वह 3 गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान 7 से 8 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी। जहां फोम की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला, लेकिन वहां पर लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर को आग लगने के बाद आग की लपटे माल गोदाम की ओर आ गई। आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में कुछ पतान नहीं चल पाया।
  • Punjab News: हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार की ओर से युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी के तहत पुलिस की ओर से कई नशा तस्करों के घरों को भी तोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी के तहत पठानकोट पुलिस की ओर से 2 नौजवानों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया जिनसे एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा बेचने वाले 2 लोगों को काबू किया गया है जिनसे 30 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया है कि इन नौजवानों से पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है कि यह नशा कहां से खरीद कर लाते हैं और क्या ये बेचने का भी काम करते हैं। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।