Blog

  • जालंधरः रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त खत्म को लेकर लोगों का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त खत्म होने के ऐलान के बाद आज तहसील में लोगों से बात की गई। इस दौरान लबंडदार बलविंदर ने बताया कि वह आज तहसील में गांव की एक रजिस्ट्रिी करवाने का पता करने के लिए दफ्तर आए थे। वहीं उन्होंने दफ्तर में आकर पता चला कि सीएम भगवंत मान ने आज ही ऐलान किया है कि बिना NOC के रजिस्ट्रियां करवाई जाएगी। इस दौरान बलविंदर ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि ऐसे में जहां लोगों को राहत मिलेगी, वहीं सरकार के रेवेन्यू में भी बढ़ौतरी होगी। बलविंदर ने कहा कि एनओसी के कारण पिछले काफी समय से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज सीएम मान के ऐलान के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    वहीं गुरदेव लाल ने बताया कि सीएम मान ने काफी अच्छा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब राजस्ट्रियों का काम बढ़ेगा और रेवेन्यू में भी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। वहीं लोगों को भी राहत मिलेगी। वहीं बस्ती बावा खेल के निवासी लबंड़दार दर्शन सिंह ने बताया कि आज सुबह जो सीएम भगवंत मान ने रजिस्ट्रियों पर NOC की शर्त को खत्म करने का ऐलान किया है वह काबिले तारीफ है। उनके इस ऐलान से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सीएम मान के इस कदम से भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जाएगी। दरअसल, एनओसी के बिना राजस्ट्री नहीं होती थी। ऐसे में कई लोगों को निराशा मिल रही थी तो कई लोग पैसे देकर एनओसी के काम करवाते थे। वहीं आज सीएम मान के ऐलान के बाद लोगों को राहत मिलेगी। वहीं सरकार के खजाने में भी बढ़ौतरी होगी।

  • पंजाब : अवैध हथियारों सहित 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला :  कपूरथला में फगवाड़ा डिविजन के CIA स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव मुसकवेद थाना कोतवाली और करण पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव मुसकवेद थाना कोतवाली जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि CIA स्टाफ फगवाड़ा के इंस्पेक्टर बिसमिन सिंह के नेतृत्व में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले नवजोत के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल व 20 जिंदा कारतूस, करण के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व स्विफ्ट कार बरामद की है।

    एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7- 8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग पैसे के लिए लोगों को टारगेट करते हैं और आरोपियों ने कई जगह हवाई फायर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई -झगड़े व लूटपाट के 7 केस दर्ज हैं। जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के 3 केस दर्ज हैं। आरोपी यूपी से नाजायज असलाह लेकर आए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाब : किसमें कितना है दम के फाइनल में पहुंचा आयुष शर्मा, देखें वीडियो

    मोगा : पूरी दुनिया भर में लॉकडाउन सुई से लेकर जहाज को रोक दिया गया था सभी लोग अपने-अपने घरों में ही कैद हो चुके थे। वहीं मोगा के आयुष शर्मा ने पेंटिंग शुरू की। सबसे पहले कार्टून की पेंटिंग बनाने लगा। उसके बाद देवी देवताओं की तस्वीर बनाई। डॉक्टर अब्दुल कलाम और अपने छोटे भाई की तस्वीर बनाई। परिवार की सपोर्ट से दूरदर्शन पर चलने वाले प्रोग्राम के किसमें कितना है दम में अपनी अलग पहचान बनाई और फाइनल में आयुष पहुंचा।

    आयुष की माता अंजली शर्मा ने बताया कि आयुष जितना पेंटिंग में ध्यान रखता है. उतना अपनी पढ़ाई में भी तेज है, वो काफी इंटेलिजेंट है। 5 साल की उम्र में उसने पेंटिंग शुरू की और किसमें कितना है दम प्रोग्राम में फाइनल में पहुंच कर अपने परिवार का नाम रौशन किया। अंजली शर्मा ने बताया हमारे परिवार में 3 पीढ़ियों से कोई भी स्टेज पर नहीं गयाष पीयूष ने सबका मान बढ़ाया है और हमारे बेटे पर हमें गर्व है।

  • पंजाब : ट्रक ने जगाड़ू रेहड़े को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 3 घायल

    अबोहर : सोमवार रात को ट्रक की टक्कर से जगाड़ू रेहड़ा पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी, बच्चा और जीजा घायल हो गए। मृतक की पहचान सुरेंद्र (23) पुत्र हंसराज निवासी शेरेवाला के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे रैपिड टीम के कर्मचारियों ने बताया कि वे गांव दोदा से सीतो की ओर गश्त कर रहे । इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव भागू रोड पर एक जगाड़ू रेहड़ा पलटा हुआ है।

    उसके नीचे कुछ लोग दबे हुए थे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से एक महिला, एक वर्षीय बच्चे और कुछ अन्य को निकाला। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपनी पत्नी पूनम, एक साल के बच्चे प्रदीप और जीजा रिंकू पुत्र गिरधारी लाल निवासी कुलार के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने उनके रेहड़े में टक्कर मार दी। घायल रिंकू को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    तरनतारनः लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आज आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष एवं विधान सभा तरनतारन के सह-संयोजक राणा गुलबीर सिंह, आम आदमी पार्टी नेता तरसेम सिंह और मंडल अध्यक्ष डॉ. हरपाल सोनी आज सैंकड़ों परिवार सहित पार्टी में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जा सकती है। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वो राज्य आज प्रगति की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

  • पंजाबः किसानों का 19 जिलों में प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में आज से भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने जिला मुख्यालयों पर 5 दिवसीय स्थायी मार्च शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन द्वारा पंजाब के 19 जिलों में किया जा रहा है। इस मौके पर किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धरने के इन पांच दिनों में सरकार ने कोई बातचीत नहीं की और कोई नतीजा नहीं निकला तो धरने के आखिरी धरने में बड़ा ऐलान किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि इसके बाद चंडीगढ़ कूच का भी कार्यक्रम बन सकता है।

    इस प्रदर्शन को लेकर किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मुख्य मांग है कि कृषि नीति लागू की जाए। क्योंकि संगठन ने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी और उस समय भी यह मांग की गई थी और सरकार ने इसे लागू करने के लिए आश्वासन दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब इसे लेकर धरना दिया जा रहा है।

    इस मौके पर किसानों ने अपनी अन्य मांगें बताते हुए कहा कि फसलों का दाम स्वामीनाथन की रिपोर्ट के मुताबिक होना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार प्रति माह पेंशन लगाई जाए और किसान मजदूरों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों में से एक को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • पंजाबः टिप्परों की आमने-सामने हुई टक्कर

    होशियारपुरः बरड़ कॉलोनी में आज सुबह 2 टिप्परों की आमने-सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, टक्कर के समय आसपास के गांवों के लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूल बसों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार एक टिप्पर तलवाड़ा की ओर स्टोन क्रशर से माल लेने के लिए जा रहा था, जबकि दूसरा रेत भरा टिप्पर तलवाड़ा की ओर से आ रहा था।

    इस दौरान दोनों में हाजीपुर के बरड़ कॉलोनी के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां एक टिप्पर चालक दर्शन सिंह पुत्र बुट्टा सिंह निवासी नंगल लुबाणा जिला कपूरथला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों के सहयोग से टिप्पर से बाहर निकाला कर हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों से उसे प्राथमिक सहायता देने के बाद मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारण लगे जाम को खुलवाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाब : BSF ने पाकिस्तानी नाबालिग को किया गिरफ्तार

    अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने  भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है।BSF पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बयान में बताया कि तरनतारन जिले के एक गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त कर रहे BSF के जवानों ने एक नाबालिग को पकड़ा। नाबालिग की पहचान अबू बकर के रूप में हुई और कहा कि वह 16 साल का है। पाकिस्तान के पंजाब के कसूर का निवासी है।
    पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने परीक्षाएं दी थीं। वह इन परीक्षाओं में फेल हो गया। परिवार के डर से उसे कुछ न सूझा तो वह डर की वजह से सरहद की तरफ आ गया और भारतीय सीमा में पहुंच गया। जिसके बाद BSF के जवानों ने उसे पकड़ लिया। नाबालिग से एक मोबाइल और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। BSF ने जांच के बाद नाबालिग को थाना खालड़ा के सुपुर्द कर दिया है।

  • जालंधरः इकहरी पुली के पास पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़े चाइना गट्टू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री पर रोक नहीं लग रही। वहीं इस मामले में थाना 3 की पुलिस ने इकहरी पुली के पास नाकेबंदी के दौरान चाइन डोर के गट्टू 12 गट्टू बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एसीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह के आदेशों पर एएसआई सतनाम सिंह नाकेबंदी करके बच्चों को काबू किया है।

    जिसके बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बच्चों के माता पिता को सख्त चेतावनी दी है कि आप अपने बच्चो को चाइना डोर का इस्तमाल ना करने दे क्यों की इस चाइना डोर सड़को व गलियों में चलने वाले राहिगर व वाहन चालक इस का शिकार हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 12 गट्टू बरामद किए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं उन्होंने लोगों से चाइना डोर के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि सख्ती के बावजूद चाइना डोर दुकानदार कहां से लेकर आ रहे है। 

  • जालंधरः स्ट्रे डॉग का आतंक, महिला को किया घायल, देखें CCTV 

    कई लोगों पर कर चुका है हमला

    जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड पर स्थित कीर्ति नगर में स्ट्रे डॉग का आतंक देखने को मिला है। जहां स्ट्रे डॉग कई लोगों पर हमला कर चुका है। वहीं उक्त स्ट्रे डॉग ने दूध खरीदने के लिए घर से निकली राधा रानी नामक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पर स्ट्रे डॉग ने कई जगह पर हमला किया। घटना में महिला की बाजुओं पर गंभीर जख्म आए हैं। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्ट्रे डॉग एक व्यक्ति पर भी हमला करता है।

    हालांकि इस दौरान उक्त व्यक्ति लाठी से उसे मारकर भगाने की कोशिश करता है। लेकिन उक्त स्ट्रे डॉग उस पर हमला करके उसे जमीन पर गिरा देता है। वहीं शिव मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान हैप्पी शर्मा ने कहा कि स्ट्रे डॉग ने पिछले कुछ दिनों में दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। इलाका निवासी गौरीश अरोड़ा, बालकृष्ण शर्मा और रिशभ के शरीर पर डॉग के दांतों के निशान हैं। सोशल वर्कर अजय अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम का स्टरलाइजेशन प्रोजेक्ट स्ट्रे डॉग्स की संख्या को नियंत्रित रखने में विफल रहा है। जिसके बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम से समस्या को हल करने की मांग की है।