तीसरे शनिवार को स्कूलों में आयोजित होती हैं ईएलसी गतिविधियां: जतिन लाल
तीसरे शनिवार को स्कूलों में आयोजित होती हैं ईएलसी गतिविधियां: जतिन लाल
ऊना/सुशील पंडित :आपदा से लडने के लिए सभी हमेशा अलर्ट रहें। आपदा कभी भी आ सकती है। प्रदेश में हाल ही में आई आपदा में जान माल के हुए नुकसान से हर वर्ग संकट का सामना करना पड़ा है । इसलिए भविष्य में ऐसी आपदाओं से पहले हम सब को फ्रंट लाइन में आकर पीड़ित मानवता की सेवा के तैयार रहना होगा। यह बात एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने बीडीओ सभागार में स्वयसेवको को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने का मिशन अपने घर से शुरू करना होगा ।गांव क्षेत्र में आमजन को जागरूक करना होगा ।इस मुहिम में सभी को अपनी जन सहभागिता देनी होगी। होमगार्ड्स विभाग की ओर से डिप्टी कमांडेंट धीरज शर्मा ने आपदा के दौरान खोज व वचाब कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मॉकड्रिल की गई। घायल का रेस्क्यू करके दिखाया गया।उपस्थित व्लांटियर से प्रैक्टिकल करवाया गया ।
लीडिंग फायरमैन सुनील दत्त ने आग लगने के कारणों ,प्रकार, व बुझाने के बारे में विस्तार से बताया गया। मोका पर सीमित संसाधनो का इस्तेमाल करने के गुर बताए गए । इस मौके पर बीडीओ वीरेंद्र कोशल ,अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान रजनीश शर्मा, कम्पनी कमांडर मोहिंद्र सिंह रविन्द्र सिंह , हरमेश चंद,सुभाष,धीरज ,राजीव,ज्ञान, संजीव ,अशोक आदि उपस्थित रहे।
ऊना/सुशील पंडित:आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब व राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर एक दिवसीय ग्रुप डिस्कसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब व राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार थे। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की उप प्रधान इंदू ने किया।
इस ग्रुप डिस्कशन का विषय मतदान जागरूकता में युवाओं की भूमिका था । ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में 4 टीम ने भाग ली । इस ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल सोनी , सपना और सबिता ने, द्वितीय स्थान निखिल ,बासु और तृतीय स्थान तीक्ष्ण ,हेम लता और परीक्षा टीम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान को एक बड़ा त्योहार माना जाता है और सभी मतदाताओं को अपने विवेक के अनुसार मतदान करने के लिए जागरूक किया जाता है।
नागरिक वोट देने के अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करते हैं, इसका उपयोग करके लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं जो सरकार बनाते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें हर व्यक्ति के वोट का अहम योगदान है। जो देश की राजनीति और शासन की दिशा तय करता है। मतदान करना एक ओर जहां अधिकार है। इस अवसर पर इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर छात्रों को जागरूक करवाने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियां करवाई जा रहा है ,ताकि समाज में मतदान के महत्व के बारे में लोगों को अवगत किया जाए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार, डॉ. बिनोद कुमार, प्रोफ़ेसर कृष्ण, प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक, इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के कॉलेज कैंपस एंबेसडर विशाल सोनी एवं सबिता,अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


ऊना/सुशील पंडित:ऊना के जलग्रां में एक व्यक्ति को जब किसी कुत्ते ने काटा तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कुत्ते ने शिकायतकर्ता को काटा कैसे।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी से जलग्रां की एक गौशाला की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
हालांकि कुत्ते के मालिक का कहना है कि शिकायतकर्ता ने कुत्ते को डराने के लिए कोई छड़ी उठा ली होगी या उसे उकसाया होगा। आरोपी का दावा है कि उसका कुत्ता कभी भी इतना आक्रामक नहीं होता। बिना उकसावे के उसका काटना लगभग असंभव है। हालांकि पुलिस ने कुत्ते के मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऊना सुशील पंडित :सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पंचायत घर फतेहपुर में “सशक्त महिला योजना ” के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । इस शिविर में उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चौहान बतौर मुख्य अतिथि तथा ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार व अध्यक्ष ब्लाक समिति ऊना जशपाल सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए |
शनिवार को आयोजित शिविर में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहा है इसलिए कभी भी अपने बैंक के खाते से संबंधित जानकारी को किसी से भी शेयर न करें I पुलिस विभाग से कांस्टेबल दविंदर जसवाल ने बताया कि अगर किसी महिला के साथ किसी प्रकार की हिंसा अथवा दुर्व्यवहार किया जाता है तो पीड़ित महिला पुलिस स्टेशन में फोन पर जानकारी दे सकती है या महिला पुलिस थाना में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है I
इसके अतिरिक्त उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 भी जारी किया है जिस पर महिलाएं फोन करके भी शिकायत कर सकती हैं I वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश ऐरी ने सशक्त महिला केंद्र से आई महिलाओं को बताया कि महिलाओं का शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है इससे पहले महिलाओं को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी लेकिन वर्तमान में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है I अगर किसी भी महिला के साथ कोई हिंसा या दुर्व्यवहार होता है तो वह मुफ़्त कानूनी सहायता ले सकती हैं I उन्होंने कहा कि सशक्त महिला योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है l
उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है । इन लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है | उन्होंने महिलायों को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक करवाया | रोल प्ले में रीटा एंड टीम ने महिलायों को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनायो तथा महिलायो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया I
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने घरेलू हिंसा अधिनियम,पोषण अभियान ,बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना ,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ,मुख्यमंत्री शगुन योजना ,मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर आदि योजनाओं बारे में महिलाओं को जागरूक किया I शिविर में ऊना ब्लाक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्तायो को पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया I इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत नरिन्द्रा देवी , उपप्रधान कुलविंदर सिंह , ब्लाक समिति सदस्य महेन्द्र छिब्बर , महिला मंडल के सदस्य, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, पर्यवेक्षक मीनू वाला, कुलबीर कौर, सुमन लता, सुमन बाला, नानकी देवी, नरेश देवी, कंचन देवी, आशा देवी, वीना रानी, संतोष कुमारी पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही |

गुजरात: वडोदरा में 55 साल की एक महिला के साथ हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि घर में काम दिलाने के बहाने तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने इस बारे में बेटी को बताया तो उसके होश उड़ गए. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
इंसानियत को शर्मसार और दिल को झकझोर देने वाली ये घटना वडोदरा के खोडियारनगर इलाके की है. शुक्रवार को 55 साल की एक महिला घरों में काम की तलाश कर रही थी. जिस वक़्त वो लोगों से पूछ रही थी. तभी उसके पास खड़े रिक्शा चालक वकील पठान ने महिला का मोबाइल नंबर लिया. इसके आधे घंटे बाद रिक्शा चालक ने महिला को कॉल की और एक बंगले में काम दिलाने के बहाने बुलाया. वो महिला को रिक्शे में बैठाकर छानी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसके दो दोस्त शकील अहमद पठान और चमन पठान पहले से ही मौजूद थे.
महिला ने गड़बड़ी महसूस होने पर विरोध किया तो तीनों उसे खींचकर पास की एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. इसके बाद महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बेटी को बताया. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए.
