Blog

  • पंजाबः PM मोदी के दौरे से पहले किसान यूनियन के प्रधान को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, देखें वीडियो

    पंजाबः PM मोदी के दौरे से पहले किसान यूनियन के प्रधान को पुलिस ने घर में किया नजरबंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के लिए पंजाब के दौरे पर है। वहीं आज जालंधर और गुरदासपुर में पीएम मोदी के दौरे से पहले एक ओर किसानों को पुलिस द्वारा घरों में नजरबंद किया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने के बाद किसान सड़कों पर उतर आए है। किसानों का कहना है कि उन्होंने आज पीएम मोदी की रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने सवालों के जवाब पूछने थे, लेकिन आज पुलिस द्वारा उन्हें नजरबंद किया गया। उन्होंने कहा कि आज अगर उन्हें नजरबंद कर लिया है तो कोई बात नहीं।

    उन्होंने कहा कि वह तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जब तक एमएसपी को लेकर सरकार सहमत नहीं होती। वहीं किसानों ने कहाकि 3 साल से वह अपनी मांगों को लेकर सरकार का विरोध कर रहे है, लेकिन अभी तक स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक एमएसपी पर सहमती नहीं बन रही। उन्होंने कहा कि अब सरकार अपने वादों से भाग रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह कार्रपोरेट घरानों की सरकार है। उन्होंने बताया कि 3 से 4 घंटे हो चुके है, सरकार द्वारा उन्हें घर में नजरबंद किया गया। किसान नेता ने कहा कि आज वह पीएम मोदी की रैली का विरोध करने के लिए जा रहे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस द्वारा आज सुबह यह कार्रवाई की गई।

  • जालंधरः लोकसभा चुनावों से पहले बहन से नीटूं शटरां वाले का हुआ विवाद, देखें Live

    जालंधरः लोकसभा चुनावों से पहले बहन से नीटूं शटरां वाले का हुआ विवाद, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आजाद चुनाव लड़ रहा नीटू शटरां वाले का अपनी बहन के साथ विवाद हो गया। दरअसल, नीटू की बहन भी इस बार चुनाव लड़ रही है, लेकिन वह नीटू के खिलाफ मैदान में उतरी है। वहीं बताया जा रहा हैकि कुछ दिन पहले भी बहन का नीटू के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान नीटू के बहन ने कहा कि वह नीटू को एक वोट नहीं पड़ने देंगी। वहीं नीटू ने कहाकि बहन के कारण उसे भी काफी नुकसान हुआ है। 

    वहीं दोनों की पार्टी बेगमपुरा पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह भी मौके पर पहुंचे है। वहीं नीटू प्रधान से पूछ रहा है कि वह एक तरफ खड़े हो जाएं। नीटू की बहन आरपीआई की ओर से चुनाव लड़ रही है। वहीं नीटू और उसकी बहन ने कहाकि दोनों ने इस बार चुनाव लड़ने है, ऐसे में दोनों में कोई टिकट वापिस नहीं लेंगा। वहीं प्रधान का कहना हैकि चुनावों में जीत हासिल होने के बाद नीटू को सासंद बनाएगा जाएंगा। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अगर नीटू की बहन चुनाव में जीत हासिल करती है तो नीटू को कैसे सासंद बनाया जाएंगा। दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा होने के बाद दोनों भाई-बहन में समझौता हो गया। नीटू की बहन का चुनाव निशान बैटरी है।

    वहीं इस मामले में को लेकर नीट ने कहाकि चुनावों को लेकर उसके खिलाफ उसकी बहन चुनाव में मैदान में उतरी है। जिसके बाद दोनों का घरों में आना-जाना भी बंद हो गया। अब नीटू ने कहाकि पार्टी प्रधान ने आश्वासन दिया हैकि अगर उसकी बहन चुनावों में जीत हासिल करती है तो पहल के आधार पर उनके मसले हल करवाए जाएंगे। वहीं नीटू की बहन का कहना हैकि अब वह अपने भाई के साथ खड़ी है। उन्होंने जनता के सामने अब माफी मांग रही है। बहन ने कहाकि अब वह नीटू को कुछ गलत नहीं बोलेंगी। उनका कहना है कि अब लोग चाहे नीटू को वोट डाले या फिर उन्हें वोट दें, उन्हें  कोई फर्क नहीं पड़ता। 

  • भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौ’त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौ’त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली : पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में भारी भूस्खलन हुआ है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बताया कि इस तबाही में 100 से अधिक लोगों की मौत हो जाने का अनुमान है, क्योंकि भारी संख्या में लोग जमीन के नीचे दब गए है। ग्रामीणों ने घटनास्थल से भारी संख्या में शव बरामद किए है। फिलहाल अभी तक इस हादसे में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।

    जानकारी के मुताबिक भूस्खलन पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह करीब 3 बजे हुआ। एंगा प्रांतीय प्रशासन का कहना है कि उसने इस हादसे से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के लिए एक इमरजेंसी एक्शन टीम का गठन किया है।

  • पंजाबः एक साल पहले कनाडा से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत, Cruze के उड़े परखच्चे

    पंजाबः एक साल पहले कनाडा से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत, Cruze के उड़े परखच्चे

    मोहालीः फेज 11 में देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में 28 वर्षीय युवक की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरजंट सिंह निवासी गांव कंबली के रूप में हुई है। युवक एक साल पहले कनाडा अपने घर लौट आया था और अभी भी अविवाहित था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक शेवले क्रूज कार काफी तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार चालक को बाहर निकाला।

    हादसे में कार चालक सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि गुरजंट सिंह और उसकी बहनें कनाडा के सिटीजन है और वह एक साल पहले कनाडा से घर लौटा था और अब वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा था। कनाडा से उनकी बहनों के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • पंजाबः नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी, 2 बच्चों सहित 4 की मौ+, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी, 2 बच्चों सहित 4 की मौ+, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के समराला में झाड़ साहिब के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा पानी में बह गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खन्ना में पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले 16 लोग बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। ये लोग महिंद्रा पिकअप बोलेरो में थे और इनमें 4 बच्चे भी थे। माथा टेक कर जब ये लोग लौट रहे थे, तब सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास इनकी गाड़ी नहर में गिर गई।

    मृतकों की पहचान महिंदर कौर (68), उनकी बेटी करमजीत कौर (47) और गगनजोत कौर (15) के रूप में हुई है। वहीं, पानी में बही एक लड़की का शव बरामद किया गया है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है, जबकि सुखप्रीत सिंह (7) का बह जाने के बाद से कुछ अता-पता नहीं है। वहीं, घायलों की पहचान अमनप्रीत कौर निवासी सिहोडा, सरुप सिंह निवासी चीमा, प्रीतपाल कौर निवासी सिहोडा, रूप सिंह निवासी लद्धड़, संदीप कौर, प्रवीण कौर दोनों निवासी निजामपुर, बलजिंदर सिंह निवासी सिहोड़ा, सुखबीर कौर, ज्ञान कौर दोनों निवासी निजामपुर, मनप्रीत कौर निवासी डांगो, जीवन सिंह निवासी सिहोड़ा और गुरप्रीत सिंह निवासी निजामपुर के तौर पर हुई।

    ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी के आगे से एकदम से एक बाइक निकली। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे के बाद समराला और चमकौर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और गाड़ी निकालने के लिए क्रेन मंगाई। उसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। साथ ही पिकअप में सवार लोगों को भी नहर से निकालकर सड़क पर लाए। यहां घायलों को लोगों ने पानी पिलाया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सभी घायलों को चमकौर साहिब के अस्पताल में ले जाया गया है। वहां सभी का उपचार जारी है।

  • PM मोदी की रैली से पहले जालंधर के बाद इस जिलें में किसानों को किया नजरबंद, देखें वीडियो

    PM मोदी की रैली से पहले जालंधर के बाद इस जिलें में किसानों को किया नजरबंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर आए हुए है। बीते दिन पीएम मोदी ने पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के हक में प्रचार किया था। वहीं आज जालंधर और गुरदासपुर में पीएम मोदी का दौरा है। जालंधर और गुरदासपुर में पीएम मोदी के दौरे से पहले किसानों को पुलिस द्वारा नजरबंद किया जा रहा है। वहीं जालंधर के बाद अब गुरदासर से वीडियों सामने आई है। जिसमें सुबह-सुबह गुरदासपुर में किसानों को घरों में नजरबंद किया गया है।

    इस दौरान वीडियों में देखा जा सकता है कि घरों के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि बीते दिन पटियाला में भी किसानों ने ऐलान किया था कि वह पीएम मोदी से अपनी मांगों को लेकर और उनके साथ बॉर्डर पर हुई धक्केशाही को लेकर वह उनसे सवाल-जवाब करेंगे। लेकिन वहां पर किसानों को हाईवे पर पुलिस ने रोक लिया था। जिसके बाद किसानों ने आज जालंधर और गुरदासपुर में पीएम मोदी की रैली में दोबारा आने का ऐलान किया था और दोबारा से सवालों के जबाव मांगने के लिए कहा था, लेकिन उससे पहले पुलिस द्वारा किसानों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है।

  • हिरासत में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    हिरासत में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    रायपुर : किडनैप-गैंगरेप के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने लॉकअप में सुसाइड कर लिया। युवक ने गुरुवार की रात करीब सवा 3 बजे कंबल को काटकर उसका फंदा बनाया और उस पर लटक गया। इधर परिजनों ने पुलिस पर युवक को टॉर्चर कर मारने का आरोप लगाया है। मामला पाली जिले के जैतारण थाने का है। सूचना के बाद जैतारण डीएसपी सीमा चोपड़ा, ASP हिमांशु जांगिड़, जैतारण एसीजेएम थाने पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर शव को फंदे से उतारा गया और अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। 

    पुलिस ने बताया कि किडनैप-गैंगरेप के मामले में चांवडिया कलां गांव निवासी युवक राकेश सीरवी (30) को बलाड़ा गांव से हिरासत में लिया गया था। युवक ने एक युवती को घर से उठाकर किडनैप करवाया था। राकेश युवती को बलाड़ा गांव में किराए का मकान लेकर वहां ले गया। एक दिन पहले युवती ने किसी तरह मोबाइल लेकर पुलिस को फोन किया और अपने किडनैप के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक को किडनैप और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया। वहीं राकेश के भाई रमेश सिरवी ने बताया कि 5 दिन पहले राकेश को पुलिस पकड़ कर लाई थी। पुलिस वाले अब कह रहे हैं कि उसकी गिरफ्तारी कल ही हुई है। पुलिस ने उस समय कुछ नहीं बताया कि क्यों गिरफ्तार किया गया है। मेरे पिता के सामने राकेश को कार में डालकर थाने ले आई थी। थाने में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया तो पुलिस क्या कर रही थी।

    पुलिस ने टॉर्चर कर राकेश को मार दिया। रमेश ने मामले की जांच कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। भाई ने बताया कि राकेश खेती करता था। वहीं जैतारण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि आज सुबह मेरे पास फोन आया कि सीरवी समाज के युवक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने मुझे बताया कि पांच दिन पहले युवक को पुलिस उठाकर लाई और कल गिरफ्तारी दिखाई। तीन दिन तक जिस तरह उनको टॉर्चर किया गया, मारपीट की गई। जिसके कारण डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड कर लिया। हम प्रशासन से ये ही अनुरोध करते हैं कि इसकी जांच हो। अगर वह अपराधी है तो उसकी सजा कोर्ट देती। पुलिस जांच करके कोर्ट में पेश करती, पर तीन दिन तक उसको गिरफ्तारी नहीं दिखाना और टॉर्चर करना गलत है। परिजनों का कहना है कि उनको फोन के पैसे की डिमांड भी की जा रही थी। इसलिए 3 दिन तक गिरफ्तारी नहीं दिखाई।

  • पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में आखिरी फेज में वोटिंग 1 जून में होने जा रही है। वहीं पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर मनोरजंन कालिया ने कहा कि लोगों काफी उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मानों ऐसा लग रहा कि जैसे पूरा जालंधर ही पीएपी ग्राउंड में उमड़ने के लिए तैयार बैठा हो। वहीं उन्होंने पीएम मोदी की सिक्योरिटी को लेकर कहा कि वह केंद्र की एजेंसियां की देखरेख में होती है। उसी के अनुसार प्लानिंग की जाती है। कालिया ने कहा कि एक सप्ताह से एजेंसियां पीएम मोदी की रैली को लेकर काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर वह सिक्योरिटी को लेकर किसी भी तरह का कोई चांस नहीं लेना चाहते। इसी के चलते सिक्योरिटी पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। वहीं किसानों द्वारा पीएम मोदी से सवाल पूछने के मामले में कालिया ने कहाकि यह किसान की आढ़ में राजनीतिक लोग है और किसानों की आढ़ में वह राजनीति कर रहे है। कालिया ने कहाकि किसानों की अगर कोई मांगे है वह भाजपा नेताओं को अपने मांग पत्र दें। उन्होंने कहाकि वोटिंग करना ड्रेमोक्रेट का हक है। कालिया ने कहा कि अगर उनकी जायज मांगे है उन्हें केंद्र तक पहुंचाया जाएंगा। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी जीत पक्की है। इस दौरान भाजपा में विधायकों के शामिल होने पर कालिया ने कहाकि अगर कोई भी नेता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आना चाहता है तो उनका स्वागत है।

    वहीं दूसरी ओर किसान नेता हरसुरिंदर सिंह निवासी किशनगढ़ ने कहाकि सभी को पता है कि कोरोना काल में सिर्फ ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री बंद हुई थी। उस दौरान वातावरण कितना साफ हो गया था। किसान नेता ने कहा कि प्रदूषण को किसी ने साफ तो नहीं किया था और कोई उसमें किसानी बंद नहीं हुई थी। उन्होंने कहाकि किसानों के साथ हो रहे धक्के को लेकर केंद्र को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर कहाकि पीएम मोदी किसानों के साथ उनके मुद्दों को लेकर बातचीत तो करें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी टीवी पर मन की बात बताते हैं, वह एक बार किसानों के दिल की बात भी बैठकर सुनें। उन्होंने कहा कि 100 दिन हो गए है किसानों का धरना चल रहा है। इससे पहले भी 13 महीने तक किसानों का धरना चला था। किसान नेता ने कहा कि क्यों नहीं किसानों की बात सुनी जा रही। उन्होंने कहाकि भाजपा सत्ता में है, ऐसे में उन्हें किसानों की बाते सुननी चाहिए। वहीं हंसराज हंस द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर किसान नेता ने कहा कि यह वहीं किसान है जो हंसराज हंस से सिर से 100-100 के नोट वार के फेंकते थे, जब वह अच्छी बाते करता था।

    उन्होंने कहा कि जब वह गलत पार्टी में गया, उस दौरान किसान नेताओं द्वारा उसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हंसराज हंस को उस समय दिखाई नहीं दिया जिस समय हरियाणा की पहलवान लड़कियां दिल्ली मोर्चे में धक्के खाती रही। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। किसान नेता ने कहा कि उस समय भाजपा केंद्र के मंत्री ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की, लेकिन हंसराज हंस उस समय क्यों नहीं कुछ बोल पाया। वहीं रवनीत बिट्टू पर जमकर निशाना साधते हुए किसान नेता ने कहाकि वह सिख नहीं है और उसकी पंजाब के सिखों के साथ पहले ही नहीं बनी। उन्होंने कहा कि वह कभी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाता है तो कभी भाजपा में शामिल हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में जाकर उसे बाते आ रही है। उन्होंने कहा कि बिट्टू जो कहता है कि 4 जून के बाद वह किसानों पर लाठियां बरसाएंगे, इनकी वीडियो और फोटो उसने अपने पास रख लिए है, किसान नेता ने कहाकि वह जो मर्जी कर लें। उन्होंने कहा कि बिट्टू को ऐसी बाते करने से पहले शर्म आनी चाहिए कि वह किस परिवार से जन्मा है।

  • बड़ा हादसा : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    बड़ा हादसा : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    नई दिल्ली : केदारनाथ यात्रा के दौरान पायलट समेत सात लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार तड़के उत्तराखंड के केदारनाथ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर हिमालय मंदिर के पास हेलीपैड से कुछ मीटर की दूरी पर उतरा। अधिकारी ने पुष्टि की कि पायलट समेत विमान में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित हैं। 

    हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से कई तीर्थ यात्रियों की जान बच सकी। दरअसल क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया था जिसके चलते यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो भी सामने आया है। हेलीकॉप्टर की हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी

  • पंजाबः एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से परिवार के 3 नौजवानों की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से परिवार के 3 नौजवानों की मौ+त, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः सरहदी गांव कुंडे में एक स्प्ताह में एक ही परिवार के तीसरे युवा हरजीत सिंह की नशे के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में पहले 2 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। वहीं आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र बख़्शीर सिंह के रूप में हुई है। परिवार में लगातार तीसरे नौजवान की मौत होने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में पिछले कुछ समय में नशे के चलते 7 मौतें हो चुकी है। लोगों और परिवार का कहना है कि नशे के चलते एक दिन नहीं बीतता की किसी ना किसी युवा की मौत होने की सूचना आ रही है। लोगों का कहना है कि औरतें विधवा हो रही है और मां-बाप के घरों के चिराग़ बुझते जा रहे है मगर पुलिस प्रशासन और सरकार इस कुछ नहीं कर रहा।