भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौ’त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में भारी भूस्खलन हुआ है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बताया कि इस तबाही में 100 से अधिक लोगों की मौत हो जाने का अनुमान है, क्योंकि भारी संख्या में लोग जमीन के नीचे दब गए है। ग्रामीणों ने घटनास्थल से भारी संख्या में शव बरामद किए है। फिलहाल अभी तक इस हादसे में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक भूस्खलन पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह करीब 3 बजे हुआ। एंगा प्रांतीय प्रशासन का कहना है कि उसने इस हादसे से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के लिए एक इमरजेंसी एक्शन टीम का गठन किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *