ऊना/सुशील पंडित : रीजनल हॉस्पिटल ऊना में एक समारोह के दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल द्वारा अश्विनी जसवाल फार्मेसी ऑफिसर को लगातार तीसरे साल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सलोह निवासी अश्विनी जसवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकवाह में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और इनकी मेहनत और भरसक प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकवाह पिछले 2 साल से कायाकल्प प्रोग्राम के अंतर्गत जिला में प्रथम स्थान पर रह रहा है जिस कारण आज डॉ मंजू बहल द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।
Blog
-

बड़ी खबरः ऑस्ट्रेलिया के 5 Universities में भारतीय छात्रों के प्रवेश पर लगी रोक
मेलबर्नः फर्जी आवेदनों में वृद्धि के बीच ऑस्ट्रेलिया के कम से कम पांच विश्वविद्यालयों ने भारत के कुछ राज्यों के छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया में इस साल भारतीय छात्रों की संख्या वर्ष 2019 के 75,000 के सर्वाधिक आंकड़े को पार कर सकती है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने मंगलवार को कहा कि छात्रों की संख्या में मौजूदा वृद्धि से ऑस्ट्रेलिया की आव्रजन प्रणाली और देश के आकर्षक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा बाजार पर संभावित दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर सांसदों और शिक्षा क्षेत्र से लोगों ने चिंता व्यक्त की है।
वैश्विक शिक्षा फर्म नवितास के जॉन च्यू ने कहा, ‘आने वाले छात्रों की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक है।’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि संख्या में काफी वृद्धि होगी, लेकिन इसके साथ ही फर्जी छात्रों की संख्या भी बढ़ी है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्थिति से निपटने के लिए कई विश्वविद्यालय अब प्रतिबंध लगा रहे हैं। द एज और द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबारों के अनुसार, विक्टोरिया विश्वविद्यालय, एडिथ कोवान विश्वविद्यालय, वोलोंगोंग विश्वविद्यालय, टॉरेंस विश्वविद्यालय और साउथ क्रॉस विश्वविद्यालय ने भारतीय छात्रों के आवेदनों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
फरवरी में पर्थ स्थित एडिथ कोवान विश्वविद्यालय ने भारतीय राज्यों-पंजाब और हरियाणा के आवेदकों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद मार्च में विक्टोरिया विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित आठ भारतीय राज्यों के छात्रों के आवेदनों पर प्रतिबंध बढ़ा दिए। यह घटनाक्रम ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के भारत दौरे के दौरान विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के साथ एक नए समझौते की घोषणा किए जाने के बाद हुआ।
-

बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के ऐसे करें UPI पेमेंट
नई दिल्ली: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए पैसा भेजना और प्राप्त करना सभी के लिए आसान हो गया है। कोई भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अब आसानी से पैसे से संबंधित लेनदेन कर सकता है। UPI 123PAY तत्काल भुगतान प्रणाली के तहत इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी भुगतान किया जा सकता है। यदि आप सोच रहे हैं कि बिना इंटरनेट कनेक्शन के आप तुरंत यूपीआई भुगतान कैसे कर सकते हैं, तो यहां पूरी प्रक्रिया है। एक बार जब आप अपने फोन पर UPI 123PAY को सक्षम कर लेते हैं, तो इंटरनेट के बिना UPI का उपयोग करने के लिए आप यहां दिए गए तरीकों का पालन कर सकते हैं।
आईवीआर: पूर्व-निर्धारित आईवीआर नंबरों (080 4516 3666, 080 4516 3581, और 6366 200 200) का उपयोग करके आप लेनदेन शुरू कर सकते हैं।
मिस कॉल: व्यापारी के स्टोर पर प्रदर्शित फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल दें और आप धनराशि भेज और प्राप्त कर सकते हैं। आप मर्चेंट के नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और लेन-देन के प्रमाणीकरण के लिए आपको 08071 800 800 पर कॉल प्राप्त होगी। फिर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपना यूपीआई पिन दर्ज करें।
प्रोक्सिमिटी साउंड-बेस्ड टेक्नोलॉजी: आईवीआर नंबर 6366 200 200 पर कॉल करें और पे टू मर्चेंट विकल्प चुनें। मर्चेंट के डिवाइस पर अपना फोन टैप करने के बाद, जब डिवाइस एक विशेष टोन रेडिएट करे तो # दबाएं। राशि और यूपीआई पिन दर्ज करें।
ऐप्स फंक्शनलिटी: आप एक देशी भुगतान ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं जिसे एम्बेडेड सी भाषा में विकसित किया गया है। यदि कोई स्मार्टफोन का उपयोग कर रहा है और इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, तो लेन-देन करने के लिए अपने फोन से यूएसएसडी कोड ‘*99#’ डायल करें। उस फोन नंबर से कोड डायल करें जो आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है।
-

CBSE 10वीं-12वीं के छात्रों के रिजल्ट को लेकर नया अपडेट आया सामने
नई दिल्ली: परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें अभी 10वीं और 12वीं की आंसर शीट की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक कई विषयों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन फिर भी छात्रों को परीक्षआ परिणाम के लिए थोड़ा इंतजार औऱ करना पड़ेगा।
रिजल्ट घोषित होने में समय लगने के आसार
बता दें कुछ विषयों की कॉपी चेक हो चुकी है जबकि कुछ के लिए जांच फिलहाल जारी है। अगर इस आधार पर देखें तो परीक्षा परिणाम जारी होने में फिलहाल समय लगेगा। वही मई महीने के अंत तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल रिजल्ट घोषित होने में समय लगने के आसार जताए जा रहे हैं। आंसर शीट चेक करने के बाद इससे जुड़े अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। जिसमें अच्छा खासा समय लग सकता है।
मुल्यांकन में 10 दिन का समय और
अप्रैल के अंत तक परिणाम आने के बारे में अफवाह के बीच अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन भी पूरा नहीं हुआ है। कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नियुक्त परीक्षा को हजारों पुष्टि की गई है कि मूल्यांकन पूरा होने में अभी 10 दिन का समय और लग सकता है। एक बार मूल्यांकन पूरा हो जाने के बाद पुस्तिकाएं अंकों के साथ क्षेत्रीय केंद्रों में जमा कर दी जाएगी। जिसके बाद मई महीने के अंत तक परिणाम जारी किए जाएंगे।
मई के अंत में हो सकता है जारी
चेकिंग में शामिल शिक्षकों का कहना है कि मूल्यांकन पूरा हो जाने के बाद सीबीएसई का रिजल्ट तैयार करने के लिए 2 सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में मई के अंत तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। वहीं परीक्षा के परिणाम कब घोषित किए जाएंगे। इस पर कोई अपडेट नहीं आ रही है। छात्र और अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की तारीख पहले ही घोषित की जाएगी। इसके लिए cbse.gov.in पर बने रहें।
-

महाविद्यालय ऊना के बी.वॉक. विभाग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बी.वॉक. विभाग के अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। इस मौके पर भारत की जानी-मानी फ़ैशन वस्त्र कंपनी मैंगो, नौटिका, बेबे, रोडस्टर, हाऊस आफ पटौदी इत्यादि कंपनी के एसोसियेट निदेशक संजीव कुमार तथा रिटेल आपरेशन मैनेजर बेनी मीन चंद ने 15 छात्रों का साक्षात्कार लिया। जिसमें कुल 8 छात्रों का चयन फ़ैशन परामर्शदाता सह मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए किया। इन चयनित छात्रों को 2.9 लाख वार्षिक का पैकेज कंपनी द्वारा दिया जायेगा।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान युग में, कैंपस प्लेसमेंट छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए बहुत महत्व रखता है। कैंपस प्लेसमेंट छात्रों को घर बैठे अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के ठीक बाद अपना कैरियर शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान उद्योग के पेशेवरों के साथ बातचीत करने और जुड़ने का मौका भी मिलता है, जो भविष्य में उनके संभावित करियर की नींव रखने में मदद करता है। बी.वॉक. विभाग के समन्वयक सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने कंपनी को प्लेसमेंट ड्राइव में आने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बी.वॉक. विभाग के गौरव सांख्यायन, रशपाल, तरुण कुमार, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
-

जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह थिंड भाजपा में शामिल
जालंधर/वरुणः लोकसभा उप चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है। जहां आप पार्टी विपक्ष के नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। वहीं विपक्ष भी आप पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टियों में शामिल कर रहा है। बीते दिन ही में सुशील रिंकू ने नामांकन भरने के बाद शाहकोट सहित कई जगहों से सीएम भगवंत मान ने पार्षद और सरपंच सहित कई कार्यकर्ताओं को आप में शामिल करवाया था। वहीं आज भाजपा ने अटवाल के नामांकन भरने के बाद आप को बड़ा झटका दे दिया है। भाजपा ने शाहकोट से आप के उम्मीदवार पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह थिंड ने पार्टी पार्टी में शामिल करवाया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਸੋਸਾਇਟੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਢੁੱਕਵੇਂ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਐਸਡੀਐਮ ਜ਼ੀਰਾ ਸ੍ਰ. ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਰਾਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੋਵਿਡ ਪ੍ਰਬੰਧਨ, ਐਮ.ਸੀ.ਐਚ., ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਗਤੀ ‘ਤੇ ਚਰਚਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਿਹਤਰ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਉਪਲਬੱਧ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ਵ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਮ.ਓ. ਡਾ.ਮੇਘਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਐਮ.ਆਰ. ਉਣਮੁਲਣ ਸਬੰਧੀ ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਪ੍ਰਗਤੀ ਬਾਰੇ ਵਿਸਤ੍ਰਿਤ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ।
ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾਕਟਰ ਰਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਆਲਿਟੀ ਐਸ਼ੋਰੈਂਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਧੀਨ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਮਾਪਦੰਡਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ’ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਚਾਰ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਐਵਾਰਡਾਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਐਵਾਰਡ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਐਸ.ਡੀ. ਜ਼ੀਰਾ, ਅਰਬਣ ਪੀ.ਐਚ.ਸੀ. ਬਸਤੀ ਟੈਂਕਾਂ ਵਾਲੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, ਪੀ.ਐਚ.ਸੀ. ਨੂਰਪੁਰ ਸੇਠਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲਥ ਐਂਡ ਵੈਲਨਸ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਹਾਊਸ ਵੱਲੋਂ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।
ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਡਿਪਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਰਜਿੰਦਰ ਮਨਚੰਦਾ, ਸਹਾਇਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ.ਸੁਸ਼ਮਾ ਠੱਕਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ.ਮੀਨਾਕਸ਼ੀ ਅਬਰੋਲ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
-

डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को मिला वूमेन ऑफ वंडर पुरस्कार
ऊना/ सुशील पंडित : नई दिल्ली में डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को मिला वूमेन ऑफ वंडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मैहतपुर से डॉ मीनू जोशी भारद्वाज को वूमैन ऑफ वंडर पुरस्कार से उनकी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया| नई दिल्ली के जनपथ स्थित वेस्टेंड कोर्ट के सभागार में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के कार्यक्रम में श्री मनोज तिवारी जी सांसद, ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, श्याम जाजू, स्वामी कपिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा द्वारा सम्मानित किया गया |
डॉक्टर मीनू को यह पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की उत्कृष्टता कर्तव्य परायणता को देख कर दिया गया है संपूर्ण भारत से अलग-अलग राज्यों से 50 प्रतिभावान महिलाओं का चयन किया गया था| ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान डॉक्टर मीनू जोशी को जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में डॉक्टर के पद पर नियुक्त है उनको प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था| सलूट तिरंगा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चौहान बजरंगी व महासचिव सुरेश चंद सोनी ने बताया की राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देशभर में राष्ट्रवादीता को लेकर प्रखरता से अपनी बात रखता है संपूर्ण भारत में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
-

FBI की Goldy Brar और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाईः हथियारों सहित 16 युवक गिरफ्तार
नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ पर अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने कार्रवाई करते हुए 16 युवकों को नशा तस्करी और अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है, जबकि गोल्डी बराड़ एफबीआई की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा है। हालांकि इस पूरी घटना को लेकर भारत में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बताया गया है कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई को 2 सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। एफबीआई घटना से पहले से ही पूरे गैंग को फॉलो कर रही थी। एफबीआई ने पहले 2 युवकों पवित्र सिंह और संदीप सिंह को हथियारों और नशे के साथ गिरफ्तार किया। सूचना है कि गोल्डी बराड़ भी मौजूद था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। एफबीआई ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 16 युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अब एफबीआई की कोशिश गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए है। वे गोल्डी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। अमेरिकी पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए मामले में गोल्डी बराड़ का नाम भी दर्ज किया गया है।
एफबीआई गोल्डी बराड़ से जुड़े संगठनों की जानकारी भी हासिल कर रही है। गोल्डी बराड़ को भारी मात्रा में हवाला राशि कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि के अलावा भारत से मिलती है। एफबीआई पैसों की मूवमेंट पर भी नजर रखे हुए है और जानकारियां हासिल की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस जल्द ही गोल्डी बराड़ को भी हिरासत में ले सकती है।
-

छपरोह कलां क्रिकेट प्रतियोगता में फ्रैंड्स इलेवन बनी विजेता
कृष्ण पाल ने बांटे ईनाम,नशे से दूर रहने, खेलों के रुचि वढ़ाने का दिया संदेश
ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के छपरोह कला में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। जिसमें जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेता टीम को ईनाम बांटे। इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता में कुल बारह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमे बल्लेबाज विशाल ने 53 रन बनाए जिसमे छह छक्के व तीन चौके लगाए। कुरियाला टीम कुल अस्सी रन ही बना सकी। फ्रेंड्स इलेवन ने बारह ओवर 113 रन बनाए थे। जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वेस्ट बैट्समैन विशाल,, वेस्ट बोलर शशि कुमार, मैन ऑफ द सीरीज नन्नू कुमार रहे। विजेता टीम को ट्राफी व इक्यावन सौ रुपए ओर उपविजेता टीम को ट्राफी व इकतीस सौ रुपए ईनाम दिया। मुख्यतिथि किशन पाल शर्मा ने कहा कि छपरोह कलां में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के लिए हम आयोजकों को शुभकामनाएं देते हैं व कामना करते हैं कि कुटलैहड़ के युवा नशे से दूर रहें व खेलों में क्षेत्र का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे नशे की तरफ युवाओं का भागना चिंताजनक है। इसलिए नशे का त्याग कर युवा वर्ग पढ़ाई के साथ- साथ खेलों में रुचि बढ़ाये। इस मौके पर पूर्व प्रधान अजय रोमी,विनोद पुरी , प्रीतम चंद, रमेश चंद, सुनील ठाकुर, विजय कुमार,सोहन लाल, गुरमीत, राज कुमार, राहुल ठाकुर, रणजीत सिंह,, रोहित ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, विश्व कुमार, मुनीश ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
