Blog

  • पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों ने धरना लगाकर नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर गुरदासपुर में बब्बरी बाईपास पर अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर नारेबाजी की। भारत किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि डेरा बाबा नानक की सोसायटियों में अधिकारियों ने करीब 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सोसायटियों ने किसानों को उस ऋण की किश्तें चुकाने का आदेश जारी किए हैं, जो उन्होंने लिया ही नहीं है। 

    इसके अलावा उन्होंने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की भी मांग की है। किसानों ने करीब 2 घंटे तक हाईवे जाम रखा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर किसान नेता पलविंदर सिंह मठोल ने कहा कि जिले के सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक में सोसायटियों में अधिकारियों द्वारा 6 करोड़ का घोटाला किया गया है और जब जांच की गई तो यह घोटाला 13 करोड़ तक का सामने आ चुका है।

    यह घोटाला सोसायटी के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया है, लेकिन यह घोटाला 375 किसानों के खाते में 3 लाख 30 हजार रुपये की दर से लोन बनाकर डाल दिया गया, लेकिन किसानों ने यह लोन नहीं लिया है और किसानों के पास नोटिस आ रहे हैं। इस घोटाले के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी और सबूत दिए गए लेकिन आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण किसानों को बब्बरी बाईपास चौक गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को 2 घंटे तक जाम करना पड़ा। अगर सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गुरदासपुर को अनिश्चित काल के लिए पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा।

  • ज्वैलर की दुकान में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ज्वैलर की दुकान में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश में लुटेरे को लोगों ने काबू कर लिया। पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम नें कालका में हुई लूट की वारदात को कोशिश करनें वालें आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सुमित गुप्ता पुत्र भगवती दास वासी नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रेदश के रुप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित निखिल भट्ट वासी कालका नें शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एनबी के नाम पर ज्यूलर्स की शॉप है। इस दौरान वह अपनी शॉप पर मौजूद थी बीती शाम को 1 व्यक्ति दुकान पर आया। जिसनें सोनें की चेन खरीदनें के लिए कहा जब व्यक्ति नें चेन दिखाई तो तभी उस व्यक्ति नें पीडित व्यक्ति की आखों में मिर्ची स्प्रे डालकर सोना लूटनें की कोशिश की। जिसे मौके पर लोगो नें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें पहुंचकर आरोपी को काबू किया औऱ आरोपी के खिलाफ थाना कालका में भारतीय दंड सहिता की धारा  323,328,392,511 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि आरोपी से अन्य वारदातो को खुलासा किया जा सके।

  • वृन्दावन में भगवान कृष्ण को कैदियों द्वारा बनाए गए पहनाए जाएंगे कपड़े

    वृन्दावन में भगवान कृष्ण को कैदियों द्वारा बनाए गए पहनाए जाएंगे कपड़े

    नई दिल्ली :  इस जन्माष्टमी पर वृन्दावन के प्रतिष्ठित बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण उत्तर प्रदेश के कैदियों द्वारा बनाए गए कपड़े पहनेंगे। यूपी के जेल और होम गार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बांके बिहारी जी के लिए तैयार किए गए कपड़ों में लहंगा, पिछवाई (एक कपड़ा जो पृष्ठभूमि में लटका रहता है), ओढ़नी और बिछौना, कमरबंद और चोटिला (हेड गियर) शामिल है। उन्होंने बताया कि ये चीजें मथुरा जिला जेल के आठ कैदियों ने एक हफ्ते में बनाई हैं. प्रजापति ने कहा कि कैदी विशेष रंगीन कढ़ाई वाले विभिन्न प्रकार के डिजाइनर कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को भगवान कृष्ण के लिए ये कपड़े तैयार करने के लिए भुगतान भी किया गया था। मंत्री ने बताया कि मथुरा के कैदी हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए ये पोशाक बनाते रहे हैं लेकिन इस साल उन्होंने बांके बिहारी के लिए पोशाक तैयार करने की इच्छा व्यक्त की।

     जेल मंत्री प्रजापति मथुरा जेल अधीक्षक के साथ बुधवार को बांके बिहारी मंदिर जाएंगे और कैदियों द्वारा तैयार की गई पोशाक मंदिर के मुख्य पुजारी को सौंपेंगे। राजकोट में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला मंगलवार को शुरू हुआ। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार मेला रेसकोर्स ग्राउंड, राजकोट में आयोजित किया जा रहा है। मेला 5 सितंबर को शुरू हुआ और 9 सितंबर तक जारी रहेगा और समय है उन्होंने कहा, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। जन्माष्टमी मेला जिसे लोकमेला भी कहा जाता है, सौराष्ट्र का सबसे बड़ा मेला है, जो हर साल राजकोट में जन्माष्टमी के अवसर पर सातम-आठमा उत्सव के दौरान आयोजित किया जाता है।

  • पंजाब: महिला ड्रग तस्कर की संपत्ति जब्त 

    पंजाब: महिला ड्रग तस्कर की संपत्ति जब्त 

    फाजिल्काः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सरकार ने तस्करों की संपत्तियां जब्त करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत फाजिल्का के नारकोटिक्स डीएसपी अतुल सोनी पुलिस टीम के साथ गांव खुईखेड़ा में पुलिस टीम के साथ पहुंचे और महिला नशा तस्कर की करीब 33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ड्रग तस्कर की पहचान शिमला रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिमला रानी के घर, जमीन, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और अन्य लोगों के घर के बाहर भी पोस्टर चिपकाए हैं।

    बता दें कि पंजाब सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है और इस दौरान नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पिछले 14 महीनों में पंजाब पुलिस ने 19,093 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान कुल 14,179 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 1,717 वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित हैं। सुखचैन सिंह गिल ने आगे कहा कि पुलिस ने नशे से प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाकर 1400 किलो हेरोइन बरामद की है।

    इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिससे केवल 14 महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी बरामदगी 1,548.27 किलोग्राम हो गई। आईजीपी ने आगे कहा कि बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त करने के अलावा, पुलिस ने राज्य भर से 871.82 किलोग्राम अफीम, 446.30 क्विंटल पोस्ता और फार्मा अफीम की 90.59 लाख गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन और शीशियां भी बरामद की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 13.96 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

  • बारिश और तूफान से 21 की मौत

    बारिश और तूफान से 21 की मौत

    रियो ग्रांडे डो सुलः ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में चक्रवात के कारण हुई मूसलाधार बारिश और हवाओं की वजह से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए। अभी और अधिक बाढ़ आने की आशंका है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने बताया कि मुकुम शहर के 85 प्रतिशत हिस्से में बाढ़ आ गई है। सैकड़ों लोगों को उनके घरों की छतों पर से बचाया गया।

    अधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे से भी कम समय में राज्य में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ। स्थिति को राज्य की अब तक की सबसे खराब मौसम आपदा बताते हुए, रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि दिन में मुकुम में 15 और शव मिले हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। बीबीसी ने स्थानीय मीडिया से म्यूकम मेयर माटेउस ट्रोजन के हवाले से कहा, “अभी भी लोग लापता हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

    मुकुम शहर, जैसा कि हम जानते थे, अब अस्तित्व में नहीं है।” बचावकर्मी बाढ़ से कटे इलाकों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि संघीय सरकार मदद के लिए तैयार है। ब्राज़ील के साओ पाउलो प्रांत में फरवरी में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 40 लोग मारे गए थे जबकि पिछले साल रेसिफ़ शहर के पास मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और कीचड़ की बाढ़ के कारण लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी।

  • जालंधर  :  सिविल अस्पताल में जगह-जगह बने गंदगी के ढेर

    जालंधर : सिविल अस्पताल में जगह-जगह बने गंदगी के ढेर

    जालंधर : पंजाब सरकार सरकारी अस्पताल का म्यार उच्चा उठाने के लिए हर सभव प्रयास कर रही है वहीं जिला अस्पताल के अधिकारी व स्टाफ सरकारी आदेशों को अनदेखा कर रहे है। सिविल अस्पताल में सभी वार्डों में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर बीड़ी सिगरेट व खाने का सामान बिखरा हुआ है। वहीं वार्डे में उपचाराधीन मरीजों को बैड पर चादरें भी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी। वार्डे में पंखे खराब थे उमय का माहौल होने के कारण मरीज परेशान थे।

    गौर हो कि सिविल अस्पताल में सही तरीके से सफाई हो सके इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है। सरकार अस्पताल में ठीक तरह से सफाई हो सके इसके लिए ठेकेदार को लाखों रुपए प्रति वर्ष सरकारी खजाने से अदा कर रही है। इसके इलावा सफाई के लिए सरकारी स्टाफ भी बढी गिनती में मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में गंदगी क्यो है?  अधिकारियों के पास सिविल अस्पताल की सफाई व्यवस्थां देखने को लिए वक्त नहीं है। 

  • इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट में हुए कई खुलासे

    इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट में हुए कई खुलासे

    हरियाणाः मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा लगाये गये छेड़खानी के मामले में मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पीड़ित महिला द्वारा दायर चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में यह सामने आया है कि मंत्री के चुंगल से भागते समय महिला कोच के सिर में चोट लगी थी। चार्जशीट सामने आने पर मंत्री संदीप सिंह का जांच में सहयोग ना करने और कई बयान झूठे और परस्पर विरोधी बयान पाए जाने का हुआ खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर दो मार्च 2022 और स्नैपचैट पर एक जुलाई 2022 को मिलने के लिए समय मांगा था।

    वहीं, स्टाफ के मुताबिक मंत्री ने पीड़िता को ऑफिस टाइम मे ना बुलाकर केबिन के नजदीक बने निजी रूप से मिलने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक इसे लेकर संदीप सिंह के विरोधाभासी बयान सामने आए। मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के बयान चार्जशीट में मौजूद तथ्यों से मेल नहीं खा रहे हैं। 

    चार्जशीट से बढ़ी मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें

    • वहीं, पुलिस के साथ क्राइम सीन का दौरा करने पर पीड़िता ने संदीप सिंह के ऑफिस, उसके साथ जुड़े कमरे, बेडरूम और इससे जुड़े रास्ते की भी पहचान की थी। जबकि मंत्री सरदार संदीप सिंह ने अपने दिए बयानों में केवल इतनी ही बात कबूली थी कि उसकी मुलाकात महिला जूनियर कोच से केवल ऑफिस में हुई थी, बेडरूम या केबिन में नहीं।
    • वहीं, हरियाणा के तत्कालीन खेल निदेशक पंकज नैन के मुताबिक संदीप सिंह पीड़िता में खास दिलचस्पी दिखा रहे थे। मामले में आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई चंडीगढ़ कोर्ट में 16 सितंबर को है।
    • चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान पर कायम रही है। चार्जशीट के मुताबिक कई गवाहों ने पीड़िता के बयान का समर्थन भी किया है।
    • सीएफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट में कुछ चैट, वॉयस और कॉल रिकार्डिंग सामने आईं, जिनसे पता चला कि पीड़िता ने घटना की जानकारी घटना के तुरंत बाद कुछ लोगों को दी थी।
    • वहीं, एफआईआर दर्ज होने से तीन दिन पहले 28 दिसंबर 2022 की एक कॉल रिकार्डिंग को लेकर संदीप सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस के सामने माना कि उसमें पीड़िता और उसकी आवाज है।
    • मंत्री के मुताबिक एक जुलाई 2022 को उनके सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास पर एक संतरी के अलावा तीन से चार सुरक्षाकर्मी और तीन से चार किचन स्टाफ/ कुक मौजूद थे।

    जूनियर कोच की नियुक्ति में हुई थी देरी

    • चैट से इस बात की तसदीक हुई कि संदीप सिंह ने पीड़िता को हरियाणा सरकार की ओएसपी पॉलिसी के तहत नियुक्ति में सहायता करने का ऑफर दिया था। जांच में ये भी पता चला कि जूनियर कोच की नियुक्ति में अनुचित देरी की गई।
    • सीएफएसएल रिपोर्ट में कोच के मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि मंत्री और पीड़िता दोनों आपस में नियमित रूप से संपर्क में थे और उनका रिश्ता प्रोफेशनल बातचीत से आगे था।
    • हालांकि संदीप सिंह ने इससे इंकार किया था। चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि चैट के स्क्रीनशॉट को लेकर संदीप सिंह ने झूठ बोला, जिससे प्रतीत होता है कि जांच के दौरान ईमानदार नहीं थे।
    • चंडीगढ़ पुलिस को दिये अपने रिप्रेजेंटेशन में संदीप सिंह ने कहा कि वो पहली बार पीड़िता से मार्च-अप्रैल 2022 में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मिले थे, जबकि बयान में कहा कि मार्च में वो अपने घर पर पीड़िता से मिले थे।

    पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट आया सामने

    • मंत्री ने ये भी कहा था कि पीड़िता ने उनके पीए से 31 दिसंबर 2021 को बात की थी, मगर बाद में पुलिस को दिए बयान में कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संदीप सिंह ये भी नहीं बता पाए कि उन्होंने पीड़िता को मिलने के लिए ऑफिस टाइम छोड़कर देर शाम क्यों बुलाया था।
    • चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट से सामने आया है कि वो काफी मानसिक तनाव में थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह ने उसके लिए विपरीत माहौल पैदा कर दिया है।
    • पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए उसकी नियुक्ति में मदद का प्रस्ताव दिया ताकि वो उससे यौन लाभ पा सके। पुलिस ने चार्जशीट में मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी के पीछे तर्क दिया है कि संबंधित घटनाक्रम और पुलिस शिकायत देने में 6 महीने का अंतराल था इसलिए विस्तृत जांच जरूरी थी।
    • चार्जशीट में चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया थाय़ चार्जशीट में चंडीगढ़ पुलिस की जांच में पाई गई पुख्ता जानकारियों के आधार पर पीड़िता और उनके वकील आरोप तय होने की प्रक्रिया के दौरान अटेम्प्ट टू रेप की धारा 376/511 शामिल करवाने की दलील कोर्ट के सामने रखेंगे।
  • PM की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले SPG ग्रुप के डायरेक्टर का हुआ निधन

    PM की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले SPG ग्रुप के डायरेक्टर का हुआ निधन

    नई दिल्लीः देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के चीफ अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया। वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के एक निजी अस्पातल में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। SPG देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। अरुण कुमार सिन्हा 1988 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। अरुण कुमार सिन्हा 2016 से SPG चीफ के पद पर तैनात थे। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 

  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः गैंगस्टरों के नाम से फिरौती मांगने के मामलो में लगातार बढ़तौरी हो रही है। वहीं पंचकूला से गोदाम मालिक से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ व उसकी टीम नें गोदाम मालिक को व्टसअप कॉल करके 20 लाख रुपये की रगंदारी की धमकी देनें के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान राहूल उर्फ मोंटी राणा उर्फ चिकली पुत्र राकेश वासी गाँव औंगध निसिंग जिला करनाल के रुप में हुई । 

    जानकारी के मुताबिक 18.05.2023 को पीड़ित बलजीत वासी गांव कौना पिंजौर रात के 12 बजे के करीब जब अपनें घर पर सोया हुआ था। इस दौरान बाहर से शीशे टूटनें की आवाज आई। जिसकी आवाज से जब पीड़ित व्यक्ति व उसके परिवार बाहर घर के आंगन में आए तो देखा तो घर के दरवाजें पर बीयर की टूटी हुई बोतल मिली और घर के बाहर खड़ी थार के शीशे टूटे हुए मिलें। इस दौरान रात के करीब 12.40 पर पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल पर अजनबी व्टसअप नंबर से कॉल आई और बोला कि ये मैसेज गोल्डी बराड़ का है और 20 लाख रुपए दे। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि 2 लाख रुपये हर महीना देना होगा और यह तो अभी ट्रैलर है। उसके बाद फिर एक कॉल अगले दिन सुबह 11.35 पर आई। जिसमें कहा कि वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है और रात को तुमने ट्रेलर देख लिया होगा। वह अभी छोटा है, ट्रेलर और बड़ा भी कर सकते है। तेरे से पैसे लेने है नुक्सान करने में तेरा बड़ी नुक्सान भी कर सकता था।

    50 लाख रुपए और 2.5 लाख रुपये महीना बांध लें और पहले 15 लाख रुपये दें दें। नहीं तो तुझे इतनी गोलिया मारुंगा कि तुझे मालूम नहीं चलेगा और तेरे घर पर जो भी मिला उसे मार दुंगा। जिसके बाद पीडित व्यक्ति नें थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी शिकायत पर भा.द.स. की धारा 387,427,506 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामलें की आगे तफतीश इन्सपेक्टर निर्मल सिंह के द्वारा अमल में लाई गई। मामलें में पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति राहुल उर्फ मौंटी जो कि यमुनानगर में हत्या की कोशिश करने तथा जबरदस्ती वसूलनें के मामलें में यमुनानगर जेल में बंद है। आरोपी को यमुनानगर से प्रॉडक्शन वांरट पर लाया गया। आरोपी को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि मामलें में अन्य सलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके और पंचकूला की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਬੱਤਰ, ਘਰਾਂ ‘ਚ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਤਰੇੜਾਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਬੱਤਰ, ਘਰਾਂ ‘ਚ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਤਰੇੜਾਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਨਿਹਾਲਾ ਲਿਵੇਰਾ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਦ ਤੋਂ ਬੱਤਰ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗੱਬ ਜਮ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰੇੜਾਂ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਹੜ੍ਹ ਦਾ ਪਾਣੀ ਘਟ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਜਾਂਦਾ ਜਾਂਦਾ ਪਾਣੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਮੁਸੀਬਤ ਵਿੱਚ ਪਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰੇੜਾਂ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਖਾਣ ਪੀਣ ਲਈ ਜੋ ਕਣਕ ਰੱਖੀ ਸੀ ਉਹ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।  ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਕਾਨਾਂ ਅੰਦਰ ਖੱਡੇ ਪੈ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਮਕਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਨੀਆਂ ਬੈਠ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੇਲੇ ਵੀ ਇਹ ਮਕਾਨ ਡਿੱਗ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ 3 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਤੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦੀ ਹੈ।

    ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਦੀ ਦਿਮਾਗੀ ਹਾਲਤ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਘਰ ਵਿੱਚ ਕਮਾਉਣ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਸਨੂੰ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ ਕਿ ਉਹ 3 ਹਜਾਰ ਨਾਲ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜਾਰਾ ਚਲਾਵੇਗੀ ਜਾਂ ਘਰ ਬਣਾਵੇਗੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਘਰ ਦਾ ਸਮਾਨ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਮਕਾਨ ਡਿੱਗਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜੇਕਰ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਨਾਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੱਗੇ ਵਾਲਾ ਦੀ ਤਾਂ ਉਥੋਂ ਦੇ ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਤਾਂ 48 ਕਿਲ੍ਹੇ ਜਮੀਨ ਹੀ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 10 ਕਿਲੇ ਜਮੀਨ ਉਸਦੀ ਖੁਦ ਦੀ ਸੀ ਅਤੇ 38 ਕਿਲੇ ਉਸਨੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਲਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਪਰ ਪਾਣੀ ਨੇ ਉਸਦੇ ਪੱਲੇ ਕੁੱਝ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਅੱਜ ਹਾਲਾਤ ਇਹ ਹੈ। ਕਿ ਉਹ ਆਪਣਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਲੈਕੇ ਬਾਹਰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਉਸਨੂੰ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਜਰੂਰ ਦਵੇ।