Blog
-

बद्दी: यूनिवर्सिटी में पुलिस ने दी के यातायात नियमों को पालन करने की जानकारी
बददी/सचिन बैंसल: शुक्रवार को बद्दी यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा के साथ थाना बद्दी के एसएचओ राकेश राय व संदीप अयरी यातायात प्रभारी भी मौजूद रहे। एसएचओ राकेश राय ने बच्चों को बताया कि युवा पीढ़ी आजकल नशे की ओर अग्रसर हो रही है जो कि बहुत ही गलत कार्य है ।नशा केवल शरीर ही नहीं व्यक्ति का मानसिक संतुलन भी बिगाड़ देता है। जिससे कि व्यक्ति व समाज पतन की ओर चल पड़ता है ।उन्होंने कहा हमें नशे को त्याग कर खेलकूद को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हिमाचल पुलिस द्वारा ड्रग फ्री हिमाचल का ऐप भी लॉन्च किया गया है।जिसके माध्यम से पुलिस द्वारा चलाए गए नशे के खिलाफ अभियान की चर्चा भी की गई है। यातायात प्रभारी संदीप अयरी ने बताया हमें सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का भी पालन करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना बहुत जरूरी है ।वहीं अगर हम गाड़ी चला रहे हैं तो हमें सीट बेल्ट से लगानी चाहिए। उन्होंने कहा 18 वर्ष की आयु से कम बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। इस मौके पर वाइस चांसलर डीआर भारद्वाज व उनके साथ बद्दी यूनिवर्सिटी का सारा स्टाफ मौजूद रहा। -

ਪੰਜਾਬ : ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰ ਮਨਿਸਟਰੀ ਆਫ ਆਯੂਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਯੂਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ, ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਖੰਨਾ ਅਤੇ ਆਰਟ ਆਫ ਲਿਵਿੰਗ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਆਪਣੀ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਨੇ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਥੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਿਆ। ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਕੱਲੇ-ਇਕੱਲੇ ਮਰੀਜ਼ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਛੱਡ ਕੇ ਤੰਦਰੁਸਤ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਊਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ।
ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਨੇ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ, ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲ-ਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾ ਦੀ ਸਰਾਹਨਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੇਂਦਰ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਪੀੜ੍ਹਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਵਿਚੋਂ ਕੱਢ ਕੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਗ੍ਰਸਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਜਿਥੇ ਸਹੀ ਇਲਾਜ ਦੀ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਓਥੇ ਉਸਨੂੰ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਦੀ ਵੀ ਬੇਹੱਦ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਗ੍ਰਸਤ ਵਿਅਕਤੀ ਇੱਕ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਮਾਨਸਿਕ ਰੋਗੀ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਭਰਿਆ ਵਤੀਰਾ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।
ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਯੂਰਵੇਦ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਅਭਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦਿਆਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉ ਕੇਂਦਰਾਂ ਅਤੇ ਓਟ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਆਯੂਰਵੇਦਿਕ ਦਵਾਈਆਂ ਉਪਲੱਬਧ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡਣ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਅਸਾਨੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਯੂਰਵੇਦ ਦੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਤੋੜ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤਾਕਤ ਵੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸੀ ਦਵਾਈਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਦੁਰਪ੍ਰਭਾਵ ਵੀ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਉੱਪਰ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਪੀੜ੍ਹਤ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਯੋਗ ਅਤੇ ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਰਾਹੀਂ ਸਰੀਰਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਤਕੜਿਆਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਐਂਡ ਵਿਨੋਦ ਖੰਨਾ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਆਰਟ ਆਫ ਲਿਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਅਭਿਆਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸਰਾਹਨਾ ਕੀਤੀ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਐਂਡ ਵਿਨੋਦ ਖੰਨਾ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੀ ਆਗੂ ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਖੰਨਾ ਆਰਟ ਆਫ ਲਿਵਿੰਗ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਸ੍ਰੀ ਪ੍ਰਿੰਸ ਜੁਨੇਜਾ, ਸ੍ਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਰਮਾਂ, ਸ੍ਰੀ ਅਨਿਲ ਜੁਨੇਜਾ, ਡਿਪਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਰੋਮੀ ਰਾਜਾ, ਸਹਾਇਕ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਿਭਾਗ ਸ੍ਰੀ ਰਵੀ ਦਾਰਾ, ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਸ੍ਰੀ ਰਜੀਵ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਸਟਾਫ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸੀ।
-

861 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सासंद भवन, देखें वीडियो
नई दिल्ली: देश का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने बताया है कि नया संसद भवन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नए पार्लियामेंट भवन को बनाने का काम नमक से लेकर जहाज बनाने वाली कंपनी टाटा ग्रुप ने किया है। नया संसद भवन बनाने के लिए सरकार की ओर से निकाला गया टेंडर भी टाटा ग्रुप ने जीता था क्योंकि टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने सबसे कम 861.9 करोड़ रुपए में इस प्रोजेक्ट को बनाने की पेशकश की थी। इसलिए सरकार ने टाटा ग्रुप हो संसद भवन को बनाने की जिम्मेदारी थी।
टाटा ग्रुप की पहचान भरोसा शब्द से होती है। इसलिए शायद यही एक वजह है कि टाटा ग्रुप को नया संसद भवन बनाने का मौका मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि टाटा ग्रुप को चलाने का काम भी एक ट्रस्ट यानी Tata Trust करता है। नए संसद भवन के निर्माण में करीब 862 करोड़ रुपए की लागत आई है। क्योंकि टाटा प्रोजेक्ट ने कई बड़ी कंपनियों को पछाड़कर 862 करोड़ रुपए में नए पार्लियामेंटभवन को बनाने का टेंडर जीता था। नया पार्लियामेंटभवन तिकोने आकार की चार मंजिला बिल्डिंग के रूप में बना है। इसका पूरा कैंपस 64,500 वर्ग मीटर में बनकर तैयार है। इसमें 888 सदस्य लोकसभा में आसनी से बैठ सकते हैं। अब आप सोच रहे हैं कि इस नए पार्लियामेंटभवन का डिजाइन किसने बनाया होगा। नए पार्लियामेंटका स्ट्रक्चर किसी और ने नहीं गुजरात की एक आर्किटेक्चर कंपनी एचसीपी डिजाइंस ने तैयार किया है।
इस बिल्डिंग के मुख्य आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं। बिमल पटेल कई बड़ी बिल्डिंग्स की डिजाइन बाने का काम किया है। उन्होंने 2019 में आर्किटेक्टर क्षेत्र में असाधारण काम के लिए पद्मश्री अवार्ड भी हासिल किया है। उन्होंने विश्वनाथ धाम काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात हाईकोर्ट बिल्डिंग, आईआईएम अहमदाबाद कैंपस, टाटा सीजीपीएल टाउनशिप, साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी सहित कई बड़ी बिल्डिंग्स डिजाइन बनाने का काम किया है। अगर आप इस नए संसद भवन को पूरी तरह देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है। नए पार्लियामेंट भवन को आम लोग भी देख सकते हैं। जो लोग इसमें टहलना चाहते हैं वो टहल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक आपको एक विशेष विजिटर्स पास की आवश्यकता होगी जो सरकार द्वारा जारी किया जाएगा। विशेष विजिटर्स पास आम लोग पार्लियामेंट सिक्योरिटी स्टैबलिशमेंट से प्राप्त कर सकते हैं।
-

दुन विधायक राम कुमार ने किया चक्का रोड पर पुलिया के शिलान्यास
बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव व दुन सचिव राम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बद्दी में चक्का मार्ग के लेवर चैक के समीप पुलिया के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। इसका निर्माण लगभग 25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बद्दी के चक्का मार्ग से बाई-पास मार्ग तक भारी यातायात से निजात पाने के लिए पुलिया का विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नाले पर स्लैब डालने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय में करने के उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बद्दी शहर में जगह-जगह खराब पड़ी सीवरेज व्यवस्था को भी ठीक करने के निर्देश दिए।राम कुमार ने कहा कि साईं मार्ग व बद्दी नगर परिषद क्षेत्र में जो स्ट्रीट लाईटें खराब हैं को भी जल्द ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर अन्य स्ट्रीट लाईटों की आवश्यकता होगी वहां पर भी चरणबद्ध तरीके से लाईटें लगाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्ट्रीट लाईटों का प्राकलन बनाने के निर्देश दिए। राम कुमार ने कहा बद्दी शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हंै ताकि लोगों की आवाजाही सुगम बनी रही। उन्होंने कहा कि दावत चैक से एक नया सम्पर्क मार्ग निकालने का कार्य भी किया जा रहा है जिससे यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।राम कुमार ने इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था भी जांची। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने में स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए भी प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि बद्दी में कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के कार्य निष्पादन के संबंध में उन्हें विभिन्न शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस संबंध में जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा ताकि समूचे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहे।इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के पार्षद सुरजीत, मोहन सिंह, ग्राम पचंायत बरोटीवाला के पूर्व प्रधान राम रत्न, नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के सहायक अभियंता दिगविजय, ओमेक्स सोसायटी के पदाधिकारी सहित चक्का गांव के स्थानीय निवासी उपस्थित थे। -

जालंधरः 1500 रुपए को लेकर हुए युवक के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, 2 फरार, देखें वीडियो
जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के ओल्ड रेलवे रोड़ पर स्थित मंडी रोड के पास मात्र 1500 रुपए को लेकर युवक के कत्ल मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों को टांडा रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डीजे, सन्नी कचौरी, बावा के रूप में हुई है। जबकि रोहित और अमित अभी भी फरार चल रहे है। बता दें कि बीते दिन 25 वर्षीय मृतक दानिश के कत्ल का मामला सामने आया था।
परिवार ने आरोप लगाए थे कि इलाके के ही कुछ साथी दानिश को खाने के बहाने से अपने साथ लेकर चले गए थे। परिजनों ने बताया कि इस दौरान दोस्तों ने उसका कत्ल कर उसकी जेब से 1500 रुपए निकाल लिए थे। उन्होंने आरोप लगाए थे कि उक्त आरोपी ने दकोहा फाटक के पास दानिश की लाश फेंककर चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों की तालाश जारी है।
-

सरकारी ट्यूबवेल से दो मोटरे व खम्बो से तार हुई चोरी
नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ में आए दिन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ।ताजा मामला नालागढ़ की बघेरी पंचयात के गांव तंदी का है।जहां पर देर रात चोरों ने सरकारी ट्यूबेल की दो मोटरे और खंबे पर लगी बिजली की तारे चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार जब ट्यूबेल को चलाने ऑपरेटर सुबह 6 बजे के करीब पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर से दो मोटरे और खंभे पर लगी सभी बिजली की तारे वहाँ से गायब थी। जिसके बाद ऑपरेटर ने इसकी सूचना आईपीएच विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। आईपीएच विभाग के जेई गोपाल दास ने बताया कि उनको ट्यूबेल के ऑपरेटर ने सुबह जानकारी दी की ट्यूबेल में चोरी हो गई है।जिसमे अंदर से दो मोटरे और बिजली के खंभे पर लगी सभी तारे चोरी हो गई है ।जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जोघों पुलिस चौकी में दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। -

पंजाबः IPROs के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं अब 3 IPROs के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट

-

पंजाबः डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय ने किया चेरिटेबल लेबोरेटरी का शुभारंभ, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पठानकोट के मोहल्ला सराई स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मे एक मेडिकल लेबोरटरी का शुभारंभ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह ओबरॉय ने किया। लेब के शुभारंभ से पहले श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सन्मुख कीर्तन व अरदास करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। लेब का शुभारंभ करने के बाद एसपी सिंह ओबराय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को इलाज में सहयोग करने के लिये पूरे पँजाब में 50 लेब खोलने का फैसला किया गया, इससे पूरा पँजाब कवर नही हुआ जिस के बाद इस लक्ष्य को 100 किया गया। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट के गुरुद्वारा सिंह सभा सराई मोहल्ला में आधुनिक लेब का शुभारंभ किया गया है, जिस में बहुत ही कम रेटों पर उच्च गुणवंता वाले टेस्ट किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब को कवर करने के बाद पड़ोसी राज्यो में भी यह काम किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय मे इन लेबोरेटरी के साथ साथ फिजोथेरपी सेंटर, डेंटल क्लिनिक, एक्सरे मशीन ओर अल्ट्रासाउंड की सहूलत भी दी जा जाएगी । उन्होंने इस काम मे सहयोग करने के लिये गुरुद्वारा कमेटी का भी धन्यवाद किया।
इस मोके पर शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस लेब में बहुत ही आधुनिक मशीनें लगाई गई है, उन्होंने शहर के लोगो को इस सहूलत का लाभ लेने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत मे गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जीएस सेठी ने आधुनिक लेब खोलने के लिये सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय का धन्यवाद किया ओर शहर के लोगो से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील भी की।
-

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की निजी स्कूलों को चेतावनी
मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दाखिला नियमों के विपरीत चल रहे स्कूलों को चेतावनी जारी की है। बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूल निर्धारित नियमों की अनदेखी कर अधिक छात्रों को स्कूल में दाखिल कर रहे है। बोर्ड ने ऐसे निजी स्कूलों को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि अगर भविष्य में भी ये स्कूल बिना बुनियादी ढांचे और निर्धारित शर्तों को पूरा किए बिना छात्रों को लेते हैं तो उनके दाखिले को खारिज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं संबंधित स्कूल के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने कुछ मान्यता प्राप्त स्कूलों और सहयोगी संस्थानों द्वारा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आमतौर पर ऐसे मामले सामने आते हैं कि स्कूलों में छात्रों का दाखिला शेड्यूल समाप्त होने के बाद भी ये संस्थान मान्यत प्राप्त नियमों की उल्लंघना मंजूर गिणती से अधिका दाखिला लेने वाले छात्रो के भविष्य का हवाला देकर बोर्ड से अतिरिक्त सेक्शन की मांग करते हैं, जबकि कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में नामांकित छात्रों की संख्या निचली कक्षाओं की तुलना में कम होती है। उन्होंने कहा कि अगर बुनियादी ढांचे और शर्तें पूरी नहीं की जाती, तब भी संस्थान अतिरिक्त सेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, जो तर्क संगत नहीं है।
इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष सतबीर बेदी ने कहा कि जिन संस्थानों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान अतिरिक्त सेक्शन के लिए केस प्राप्त होंगे, उन पर अभिभावक नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा और बुनियादी ढांचे और शर्तों को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों को बिना विचार किए खारिज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की पेनल्टी या अन्य छूट के साथ वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ मान्यता प्राप्त और एसोसिएट संस्थानों को उनकी लॉगिन आईडी के जरिये इस संबंधी जानकारी भेज दी गई है। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी दी जा रही है।
-

चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान
ऊना/सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल विशेष सफाई अभियान को अमलीजामा पहनाया जा रहा है बल्कि स्वच्छता के महत्व बारे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।इस मुहिम के तहत शुक्रवार को जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल चिंतपूर्णी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गगरेट उपमंडल के बने दी हट्टी नामक स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा ल्यूमिनस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक विस्तृत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उपस्थित लोगों को साफ सफाई के अलावा स्वच्छता के महत्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अनीता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के लोगों में इस अभियान का सकारात्मक नतीजा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमो को जारी रखा जाएगा ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति रुचि तथा ज्ञान निरंतर बढ़ता रहे।