चंडीगढ़ः सरकार की ओर से 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जारी किए गए पत्र के तहत राहुल भंडारी को आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। देखें लिस्ट


चंडीगढ़ः सरकार की ओर से 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जारी किए गए पत्र के तहत राहुल भंडारी को आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। देखें लिस्ट



जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर के दिवाली के त्यौहार को लेकर प्रशासन की ओर से बल्टर्न पार्क में 20 दुकानों को पटाखों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग वहां पर लाइसेंस की आड़ में दुकाने लगाकर बैठे थे। जिसको लेकर आज कमिश्नर पुलिस थाना 1 की तरफ से कार्रवाई करते हुए एक पटाखा व्यापारी के सटॉक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस पटाखों को कब्जे में लेकर थाना 1 में ले गई है। पुलिस ने उक्त व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना 1 के प्रभारी जतिंदर कुमार ने अजीत नगर निवासी हरविदंर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से भी बल्टर्न पार्क में पटाखों की दुकाने लगाने को लेकर 20 लोगों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन अभी दुकाने लगाने की परमिशन जारी नहीं हुई थी, जिसके तहत आज गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर हरविंदर के पटाखे अपने कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि इस बार प्रशासन की ओर से 20 लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक निगम की ओर से पर्ची जारी नहीं की गई। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके पटाखे कब्जे में ले लिए है। दरअसल, इस बार 20 लोगों को लाइसेंस जारी हुआ है। लेकिन पटाखे की दुकाने लगाने वाले 200 की तादाद में लोग बैठे हुए है। जिसको लेकर आज प्रशासन का सख्त रवैया देखने को मिला। फिलहाल यह सख्ती कब तक जारी रहेगी, अब ये देखना बाकी है।

जालंधर/वरुणः कई साल से नगर निगम विज्ञापन का ठेका नहीं दे पाया। इसी वजह से हर साल निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। लेकिन आज नगर निगम के विज्ञापन प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर कर दिया है। नगर निगम इस टेंडर को दो हिस्सों में लगाएगा। इससे निगम को सालाना 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होगी।
इसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 80 लाख है और इसमें एक 90 लाख रुपये की साइट जोड़ी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि नगर निगम के दो-दो टेंडर से निगम को 10 करोड़ रुपये की आय होगी। यह टेंडर 7 साल के लिए दिए जाएंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का सभी खर्च ठेकेदार को ही करना होगा। नगर निगम का एक टेंडर पहले ही चल रहा है जिससे निगम को करीब ढाई करोड़ रुपये सालाना मिल रहे हैं।

ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में केबल टीवी नेटवर्क संचालकों व टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार केबल व टेलीकॉम ऑपरेटर्स को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला ऊना के विधानसभा चुनावों से संबंधित विज्ञापनों व संदेशों के प्रमाणीकरण के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा प्रमाणीकृत विज्ञापन व संदेश ही केबल तथा टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा प्रसारित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना प्रमाणीकरण के कोई भी चुनावी विज्ञापन व संदेश प्रसारित करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने जिला के सभी केबल व टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिए कि केवल एमसीएमसी द्वारा प्रमाणिक विज्ञापनों व संदेशों का ही प्रसारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, वरिष्ठ संवाददाता राजेश शर्मा, ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों के केबल ऑपरेटर्स व उनके प्रतिनिधि गण तथा दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे।

ऊना/सुशील पंडित: सोनी एरिना देहलां मे खुले राजीव हेयर मास्टर सैलून मे रबिबार को वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पहुंचे जिन्होंने सैलून के एमडी राजीव भारद्वाज को बधाई दी। सत्ती ने कहा कि ऊना में अब बड़े स्तर पर सैलून खुल गए हैं। राजीव भारद्वाज ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए देहलां में दूसरी ब्रांच खोलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के रोपड़ नंगल के बाद जिला मुख्यालय पर राजीव हेयर मास्टर सैलून खोला गया था यहां पर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने कहा कि पालिका बाजार ऊना के सामने स्थित हेयर मास्टर की पहली ब्रांच के बाद अब दूसरी ब्रांच देहलां में खोली गई है। राजीव ने कहा कि ऐसे ब्यूटी स्टूडियो दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि दुल्हन को सजाने के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है जिसमें हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है। इससे पहले हेयर मास्टर के एमडी राजीव भारद्वाज के जन्मदिन पर सभी स्टाफ सदस्यों ने केक काटकर बधाई दी। इस अवसर पर सोनी एरिना के एमडी राजीव सोनी, संजीव सोनी व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

लुधियानाः पंजाब में बेअदबी के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं जिले के इलाका धुरी लाइन संतपुरा मोहल्ला में शरारती व्यक्तियों ने मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया। हालांकि यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। लेकिन सुबह जैसे ही इलाके के लोग मंदिर में पहुंचे तो वहां मां काली की मूर्ति खंडित मिली। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर जिला पुलिस अधिकारी एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां, एसीपी राजेश शर्मा, एसीपी हरीश बहल पहुंचे।
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी चेक किए, फिलहाल पुलिस को कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। बता दें मंदिर में हुई इस बेअदबी के बाद इलाका निवासियों में भारी रोष है। शहर की धार्मिक हिन्दू संस्थाएं भी मौके पर पहुंची हैं। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा और भानू प्रताप मंदिर में मौका देखने पहुंचे।
धार्मिंक संगठनों का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं है। बताया जा रहा है कि मंदिर में जो पुजारी रखा है वह रात के समय में मंदिर नहीं होता। मामला रेलवे लाइन के नजदीक होने के काराण घटना स्थल पर थाना जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। धार्मिक संगठनों ने पुलिस से आग्रह किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि समय रहते आरोपियों को न पकड़ा गया तो संघर्ष किया जाएगा।

जालंधर/वरुणः महानगर के जालंधर कैंट से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। चालक ने पैट्रोल डलवाने के बहाने ऑटो रोका और बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया। जहां उसने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और ऑटो चालक को मौके पर काबू किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था जब उसने यह घिनौनी हरकत की।

पटियालाः जोड़िया भट्ठियां इलाके के नजदीक रविवार रात एक झगड़े में एक व्यक्ति का छुरा मारकर कत्ल करने की वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान सतिंदरपाल भोला के तौर पर हुई है। चर्चा है कि सतिंदरपाल भोला आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। सतिंदरपाल भोला के भाई महेश पाल ने बताया कि उनके भाई सतिंदरपाल भोला ने रामलीला के मंच से एक शराब तस्कर को शराब बेचने से रोका था, तो शराब तस्कर ने राल लीला के मंच पर उसे चाकू मार दिया।
व्यक्ति ने बताया कि तस्कर ने सतिंदरपाल के सीने में करीब 15-16 बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच जब वह अपने भाई को बचाने आया तो हत्यारा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सतिंदरपाल के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अमृतसरः दीपावली के मौके पर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मशहूर बुकी राजू टाइगर भी शामिल है। यह कार्रवाई एसीपी इसे वीरिंदर सिंह खोसा ने बसंत एवेन्यू इलाके के घर में छापेमारी के दौरान अंजाम दिया है। आरोपियों से साढ़े सात लाख रुपए नगद बरामद किये है।
