पंजाबः आप कार्यकर्ता का चाकू मार किया कत्ल, आरोपी फरार

पटियालाः जोड़िया भट्ठियां इलाके के नजदीक रविवार रात एक झगड़े में एक व्यक्ति का छुरा मारकर कत्ल करने की वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान सतिंदरपाल भोला के तौर पर हुई है। चर्चा है कि सतिंदरपाल भोला आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। सतिंदरपाल भोला के भाई महेश पाल ने बताया कि उनके भाई सतिंदरपाल भोला ने रामलीला के मंच से एक शराब तस्कर को शराब बेचने से रोका था, तो शराब तस्कर ने राल लीला के मंच पर उसे चाकू मार दिया।

व्यक्ति ने बताया कि तस्कर ने सतिंदरपाल के सीने में करीब 15-16 बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच जब वह अपने भाई को बचाने आया तो हत्यारा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सतिंदरपाल के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *