Blog

  • पंजाबः रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार, ASI के खिलाफ मामला दर्ज

    पंजाबः रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार, ASI के खिलाफ मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज एक राजस्व पटवारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार कर लिया और एक सहायक सब इंस्पेक्टर ( एएसआई) के विरुद्ध 30,000 रुपए रिश्वत लेने संबंधी मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी भगवान दास को शिकायतकर्ता बलविन्दर सिंह निवासी गांव बल्लरां, ज़िला संगरूर की तरफ से मुख्यमंत्री पंजाब आनलाइन शिकायत नम्बर पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी कृषियोग्य ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में 3500 रुपए की रिश्वत ले ली।

    उन्होंने बताया कि उक्त शिकायत सम्बन्धी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत यह बात साबित हुई कि दोषी राजस्व अधिकारी ने रिश्वत की यह रकम प्राप्त की है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में उक्त मुलजिम के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत केस दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। रिश्वतख़ोरी के एक अन्य मामले में थाना सदर, फ़िरोज़पुर में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह के विरुद्ध 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष के तहत विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।

    इस मामले में मोगा जिले के गांव कोरे वाला कलां निवासी शिकायतकर्ता जगसीर सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंचकर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी ने उसके विरुद्ध पुलिस केस दर्ज न करने के एवज में 30,000 रुपए बतौर रिश्वत ले लिए हैं क्योंकि उसके खिलाफ़ एक औरत की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी इल्ज़ाम लगाया कि एएसआई जगसीर सिंह ने इस मामले में तफ़तीशी अफ़सर होते हुए इस मामले में आपसी राज़ीनामे को अंजाम देने के लिये 20,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है। इस संबंधी उसने एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने सम्बन्धी की बातचीत सबूत के तौर पर रिकार्ड की है। उक्त शिकायत और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने मुलजिम एएस आई के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस थाना फ़िरोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • अक्षय और सलमान के बाद अब अमिताभ बच्चन को मिली X कैटेगरी की सिक्योरिटी

    अक्षय और सलमान के बाद अब अमिताभ बच्चन को मिली X कैटेगरी की सिक्योरिटी

    मुंबईः सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्हों एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई थी। बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकियों के मद्देनजर सलमान खान को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। अब अमिताभ बच्चने की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    अमिताभ बच्चन को एक्स दर्जे की सुरक्षा दिए जाने से पहले उनकी सुरक्षा मुंबई पुलिस के जिम्मे थी। अमिताभ बच्चन और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाए जाने के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी एक्स दर्जे की सुरक्षा मिली हुई है। कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

    ऐसी होती है X कैटेगरी की सुरक्षा

    महाराष्ट्र सरकार ने जो अमिताभ बच्चन को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है, उसके तहत दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। इन दोनों में से एक पीएसओ होता है। इस तरह महानायक की सुरक्षा में अब तीन पुलिसवाले अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। अक्षय कुमार और अनुपम खेर को जो सुरक्षा मिली हुई है, उसमें भी इसी तरह का प्रावधान है।

    सलमान खान को मिली बिग बी से भी तगड़ी सुरक्षा

    सलमान खान को सबसे तगड़ी सुरक्षा मिली है। उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। इसके तहत एक या दो कमांडो और दो पीएसओ नियुक्त किए जाते हैं, यानी सलमान के साथ हर वक्त 11 जवान उनकी सुरक्षा में डटे रहते हैं।

    जानें क्यों मिली सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा

    सलमान को सबसे तगड़ी सुरक्षा देने की वजह खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी है। दरअसल बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र समझा जाता है। काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान पर आरोप हैं। बिश्नोई समाज की ओर से लॉरेंस गैंग सलमान खान को सबक सिखाना चाहता है।

    लॉरेंस बिश्नोई का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी आया था। धमकी से भरा एक पत्र सलमान खान के पिताजी को सुबह टहलते वक्त मिला था। उन्हें यह पत्र वहीं पड़ा मिला था, जहां वे रोज टहल कर बैठा करते हैं। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और सलमान ने तब से अपनी गाड़ी भी अपग्रेड करवा ली थी। सलमान को भी पहले मुंबई पुलिस ही सुरक्षा दे रही थी। अब सलमान को वाई प्लस सुरक्षा मिली है।

  • कुटलैहड़ का पिछड़ापन कांग्रेस की देन, भाजपा ने किया विकास : वीरेन्द्र कंवर

    कुटलैहड़ का पिछड़ापन कांग्रेस की देन, भाजपा ने किया विकास : वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: गाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कांग्रेस पर कुटलैहड़ को पिछड़ा बनाए रखने का आरोप लगाया है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया को उन्होंने बताया कि पचास वर्ष प्रदेश में कांग्रेस का राज रहा और इसके बावजूद कांग्रेस विकास नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस के कारण ही कुटलैहड़ पिछड़ा हुआ क्षेत्र बना रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल बीस वर्ष के शासनकाल में ही कुटलैहड़ को मुख्यधारा में लाने का काम किया है और गत पांच वर्षों में हमने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की मूलभूत आवश्यकताओं को दुरूस्त करना हमारी प्राथमिकता था जिसे अब हमने पूर्ण किया और अब कुटलैहड़ इससे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जिला ऊना में बल्क ड्रग पार्क देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा है कि इस परियोजना से पूरे जिला के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
    उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ के धमान्द्री, बसाल के साथ साथ चताड़ा, अजनोली, डंगोली, लमलेहड़ी आदि क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया है और निकट भविष्य में फार्मा उद्योग के कुछ यूनिट इन क्षेत्रों में भी लगेंगे जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं को देखते हुए यहां पर्यटन उद्योग विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है वहीं वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि इन पांच वर्षों में सरकारी, गैर सरकारी व निजी क्षेत्रों में लगभग पांच हज़ार को रोजगार मिला है।  1993 से 2022 तक भाजपा सरकार ने कुटलैहड़ में करवाया बिकास, कँवर ने कहा कि 1993 में जब कुटलैहड़ से पहली बार भाजपा का बिधायक बना था। उसके बाद जब भी राज्य में भाजपा की सरकार बनी। तव तव कुटलैहड़ को बिकास के पंख लगे है। और कुटलैहड़ में सभी बिभागों के डिविजन हर घर हर गांब हर परिवार तक हर योजना पहुंचकर उन्हें लाभ मिला है। और कुटलैहड़ का विकास हिमाचल में ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यो में भी चर्चा क़ा बिषय बना हुआ है। 
  • पंजाबः नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ने तैयार की 45 हॉटस्पाटों एरिया की लिस्ट 

    पंजाबः नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ने तैयार की 45 हॉटस्पाटों एरिया की लिस्ट 

    लुधियानाः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई, लेकिन इसके बावजूद राज्य के कई जगहों पर खुलेआम नशा बिकने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं लुधियाना में पुलिस ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए ओर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नशे के खिलाफ छेड़ी इस मुहिम में कमिश्नरेट पुलिस को अब जिला प्रशासन का भी साथ मिलेगा।

    पुलिस ने शहर में ऐसे 45 हॉटस्पाटों की लिस्ट तैयार की है, जहां पर कार्रवाई के बावजूद लगातार नशा बेचा जा रहा है और तस्करी खुल कर चल रही है। नशे को रोकने के लिए अब जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से एक-एक नोडल आफिसर तैनात किया जाएगा और महानगर में एक महीने तक जागरुकता मुहिम चलाई जाएगी।

    इसके तहत पुलिस नशा तस्करों का नेटवर्क तोड़ेगी और जिला प्रशासन लोगों को जागरुक करेगी। प्रैसवर्ता में डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि पूरे नवंबर महीने में नशे के खिलाफ जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी और तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। नशा पीड़ितों को इलाज में मदद के अलावा उनके पुर्नवास व नशों से दूर रखने के लिए उनके सहित शैक्षणिक, औद्योगिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अवेयरनेस प्रोग्राम किए जाएंगे।

    इसमें नाटक, स्किट, सैमिनार के अलावा मनोचिकित्सकों का भी सहारा लिया जाएगा। डीसी और सीपी ने बताया कि यह ड्राइवर पूरे नवंबर महीने में चलेगी और उन्हें उममीद है कि इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। इस ड्राइव में केवल हार्ड ड्रग्स चिट्टा, हैरोइन, गांजा आदि के अलावा शराब, तंबाकू, हुक्का आदि को लेकर भी शामिल किया जाएगा। पुलिस ड्रग्स को लेकर तस्करों पर सख्ती करते हुए इन पर एफआईआर के तहत इनको अंदर करेगी व नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जाएगा।

  • सत्ती के चुनाव प्रचार के लिए राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार मैदान में उतरे

    सत्ती के चुनाव प्रचार के लिए राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार मैदान में उतरे

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार मैदान में उतरे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के नंगड़ा, रायपुर सहोड़ा, बसदेहड़ा, लोअर देहलां, कुठार खुर्द, बसोली, अपर अरनियाला, बहडाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 साल के दौरान किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया वहीं कांग्रेस और भाजपा की सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास केवल मात्र भाजपा सरकारों के समय ही संभव हो पाया है।
    जबकि दूसरी और राज्यसभा के सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। परमेश्वर सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने समाज को जात पात में बांटकर हमेशा वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग हमेशा से ही कांग्रेस के लिए एक वोट बैंक से अधिक कुछ नहीं रहा। कांग्रेस में सबसे ज्यादा धोखा अनुसूचित जाति वर्ग के साथ ही किया। उन्होंने कहा कि टुकड़ों में बन चुकी कांग्रेस के नेता केवल मात्र अपना भविष्य सुरक्षित करने में लगे हैं इस चुनाव में कांग्रेस के पास जनता का कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस के नेता केवल मात्र अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर की जनता हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने का मन बना चुकी है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल जैसे छोटे से राज्य के प्रति अथाह स्नेह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा यह सवाल करते हैं कि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया तो कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश का एक दौरा करके यह देख लेना चाहिए कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल प्रदेश में करीब 13000 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों को मूर्त रूप देकर जनता को समर्पित किया है।
  • सामान्य पर्यवेक्षक ने हरोली मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    सामान्य पर्यवेक्षक ने हरोली मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार (भाप्रासे) ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में पोलियां बैरियर की जांच की। इसके अलावा उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पोलियां, पालकवाह, पूबोवाल एवं अन्य मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की डाक मतपत्र के द्वारा चल रही मतदान प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान एसडीएम हरोली विकास शर्मा व तहसीलदार हरोली सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जालंधर का आइकानिक टीवी टावर अब नहीं पेश करेंगा दूरदर्शन के प्रोग्राम, जाने मामला

    जालंधर का आइकानिक टीवी टावर अब नहीं पेश करेंगा दूरदर्शन के प्रोग्राम, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर का मशहूर आइकानिक टीवी टावर जिसकी ऊंचाई 800 फुट और 225 मीटर है अब दूरदर्शन के प्रोग्राम पेश नहीं करेगा। 100 किलोमीटर के दायरे में सेवाओं का प्रसारण करने वाले टीवी टावर जो 43 वर्षों से सेवाएं दे रहा था 31 अक्तूबर से बंद कर दी गई हैं। कारण ये है कि केबल, डीटीएच और ओटीटी के दौर में ट्रांसमीटरों की उपयोगिता खत्म हो गई है। इसकी जानकारी दूरदर्शन केंद्र जालंधर के प्रमुख आरके जारंगल ने दी है। 

    डिजिटल तकनीकें आने के कारण टीवी टावर की सेवाओं की अब जरूरत नहीं रही। अब डिश टीवी और अन्य डिजिटल तकनीकों के जरिए लोग अपना मनोरंजन करते हैं। टीवी टावर इतना प्रसिद्ध है कि आसपास की कुछ कालोनियों के नाम तक भी टावर के साथ जोड़कर रखे गए हैं। कुछ कामर्शियल इमारतें भी टावर के नाम पर जानी जाती हैं। बता दें कि नकोदर रोड स्थित खांबड़ा के नजदीक टीवी टावर का निर्माण 1975 में किया था जो 1979 में कार्यक्रम पेश करने के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था। बता दें कि शहर में  कई कालोनियां भी टीवी टावर के नाम से ही जानी जाती हैं।

  • माइक्रो पर्यवेक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन

    माइक्रो पर्यवेक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यायल परिसर ऊना में माईक्रो पर्यवेक्षक के दायित्व के संबंध मंे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा व प्रशांत मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने माईक्रो पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि माईक्रो पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्र पर मतदान से पूर्व डेढ़ घंटा पहले अथवा मतदान के पिछले दिन शाम तक पहुंचना अनिवार्य है।
    इसके अलावा ऐसे भवन व स्थान जहां पर एक से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें माईक्रो पर्यवेक्षकों को एक अतंराल के पश्चात प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त माइक्रो पर्यवेक्षकों को बताया कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया संबंधी सभी पहलुओं के अलावा ईवीएम को चलाने की जानकारी होना भी आवश्यक है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय कुमार शर्मा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Whatsapp ने बंद किए 26 लाख भारतीय खाते, ये रही वजह

    Whatsapp ने बंद किए 26 लाख भारतीय खाते, ये रही वजह

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप ने सितंबर 2022 के महीने में 26 लाख से अधिक भारतीय खातों को बंद किया है। इन खातों को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4 (1) (डी) के तहत बैन किया गया है। सितंबर यूजर्स सुरक्षा मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यूजर्स से कोई भी रिपोर्ट होने से पहले लगभग 8 लाख खातों को बैन कर दिया गया था। सितंबर में बैन किए गए खातों की कुल संख्या जुलाई महीने की रिपोर्ट की तुलना में लगभग 3 लाख अधिक है।

    इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को मिलीं 666 शिकायत रिपोर्ट 

    वॉट्सऐप ने कहा कि उसने वॉट्सऐप के शिकायत सिस्टम की मदद से से भारतीय यूजर्स से शिकायत रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकांश खातों पर बैन लगा दिया। इसके अलावा, मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को 666 शिकायत रिपोर्ट मिलीं और 23 खातों पर कार्रवाई की। कुल मिलाकर, इसने 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 2,685,000 भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।

    लेटेस्ट रिपोर्ट में, वॉट्सऐप ने बताया है कि प्लेटफॉर्म यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता के रूप में लेता है। इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सिस्टम दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है। सभी सुरक्षा सुविधाओं के अलावा, वॉट्सऐप ने कहा कि उसके पास इंजीनियरों, डेटा वैज्ञानिकों, विश्लेषकों, शोधकर्ताओं और कानून प्रवर्तन, ऑनलाइन सुरक्षा और प्रौद्योगिकी विकास के विशेषज्ञों की एक टीम है जो उपयोगकर्ता की सुरक्षा की निगरानी करती है।

    वॉट्सऐप यूजर्स को बार-बार स्पैम संदेश भेजने की शिकायत मिलने या प्लेटफॉर्म द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर बैन लगाता है। इसलिए, आपको हमेशा अनजान संपर्कों को स्पैमिंग या मैसेजिंग से बचने की सलाह दी जाती है।

    वॉट्सऐप अकाउंट की रिपोर्ट कैसे करें?

    अगर आप भी वॉट्सऐप अकाउंट की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो आप मेल के जरिए अपनी शिकायत “wa@support.whatsapp.com” पर भेज सकते हैं, साथ ही, अकाउंट में उनकी समस्याओं का जिक्र कर सकते हैं। खास तौर पर आपको उपयोगकर्ता को रिपोर्ट करने के अपने कारण के प्रमाण के रूप में स्क्रीनशॉट शेयर करना होगा। आप WhatsApp चैट खोलकर भी किसी खाते की रिपोर्ट कर सकते हैं।

  • होशियारपुरः डिप्टी कमिश्नर का खाद बेचने वाले डीलरों के खिलाफ एक्शन, दिए ये सख्त निर्देश

    होशियारपुरः डिप्टी कमिश्नर का खाद बेचने वाले डीलरों के खिलाफ एक्शन, दिए ये सख्त निर्देश

    होशियारपुरः जिले में खाद बेचने वाले डीलरों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आज डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने खाद बेचने वाले डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसानों को किसी भी खाद की बिक्री के दौरान टैगिंग की कोई शिकायत मिलती है, तो खाद डीलरों विरुद्ध फर्टीलाइजर कंट्रोलर आर्डर 1985 के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में करीब 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र वर्ष 2022 दौरान गेहूं की बुवाई की जानी है जिसके लिए डीएपी और अन्य खादों की जरूरत होगी।  

    गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने ध्यान में लिया है कि कुछ डीलर डीएपी और अन्य खादें  बेचने के अवसर किसानों को गैर-जरूरी सामान खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। जिस कारण जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कृषि अधिकारी, जिला प्रबंधक मार्कफेड और उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां होशियारपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि गेहूं की बुवाई के लिए जरूरी खादों में से डीएपी, एनपी खादों की करीब 85 प्रतिशत और यूरिया खाद की जिले अंदर करीब 75 प्रतिशत खाद सप्लाई हो चुकी है।