होशियारपुरः डिप्टी कमिश्नर का खाद बेचने वाले डीलरों के खिलाफ एक्शन, दिए ये सख्त निर्देश

होशियारपुरः जिले में खाद बेचने वाले डीलरों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आज डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने खाद बेचने वाले डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसानों को किसी भी खाद की बिक्री के दौरान टैगिंग की कोई शिकायत मिलती है, तो खाद डीलरों विरुद्ध फर्टीलाइजर कंट्रोलर आर्डर 1985 के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में करीब 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र वर्ष 2022 दौरान गेहूं की बुवाई की जानी है जिसके लिए डीएपी और अन्य खादों की जरूरत होगी।  

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने ध्यान में लिया है कि कुछ डीलर डीएपी और अन्य खादें  बेचने के अवसर किसानों को गैर-जरूरी सामान खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। जिस कारण जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कृषि अधिकारी, जिला प्रबंधक मार्कफेड और उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां होशियारपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि गेहूं की बुवाई के लिए जरूरी खादों में से डीएपी, एनपी खादों की करीब 85 प्रतिशत और यूरिया खाद की जिले अंदर करीब 75 प्रतिशत खाद सप्लाई हो चुकी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *