पंजाबः कार की ट्रक के साथ भयानक टक्कर, एक की मौत

मोगाः बरनाला-मोगा हाईवे स्थित गांव बुट्टर के पास खड़े ट्रक के साथ भांगड़ा पार्टी की इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 1 नौजवान की मौके पर ही मौत जबकि 5 नौजवानों सहित 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में प्रोग्राम लगाकर वापिस लौट रहे भांगड़ा टीम की इनोवा कार संतुलन बिगड़ने के कारण गांव बुट्टर नजदीक पंप के पास खड़े धान से भरे ट्राले के साथ टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। उधर, जब सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. कालदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया 6 युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनमें से एक नौजवान की मौत हो चुकी थी।  वहीं  2 गंभीर घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *