Home Punjab>Ludhiana विदेश में पंजाबी युवक का हमलावारों ने किया क+त्ल

विदेश में पंजाबी युवक का हमलावारों ने किया क+त्ल

0

लुधियानाः गांव रामगढ़ सिविया में पंजाबी युवक का मनीला में कत्ल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बहन के पास 7 से 8 साल पहले मनीला गया था। जहां वह फाइनेंस का काम करने लगा। इस दौरान वहां मृतक फाइनेंस के काम के चलते पेमेंट इकट्ठा करने के घर से गया था कि हमलावारों ने हमला कर उसका कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अवतार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।  गांव वासियों का कहना है कि हर साल इतने भारत वासियों की हत्याओं को लेकर भारत सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी मनीला में हो रही हत्याओं के संबंध में मनीला सरकार पर दबाव डालें और भारतीयों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए मनीला सरकार से अपील करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here