Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Double Murder मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

Punjab News: Double Murder मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

0
Punjab News: Double Murder मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल के अधीन आते प्रेम विहार इलाके में पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर मां-बेटे का शव बेड से बरामद किया। मृतकों की पहचान सोनिया और कार्तिक के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद जहां पुलिस द्वारा मामले को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है, वही इलाका निवासियों द्वारा चौकाने वाला खुलासा किया गया है। इलाका निवासी ने बताया कि महिला अपने पति से तलाक लेने के बाद एक व्यक्ति के साथ यहां लिव इन में रह रही था। महिला के साथ उसका बेटा भी रहता था। पुलिस हिरासत में लिए व्यक्ति की पहचान विजय के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक महिला सोनिया करीब 4 साल पहले प्रेम विहार में रहने आई थी। महिला अपने बेटे के साथ यहां रहती थी। इलाके के लोगों ने बताया कि महिला का उसके पहले पति के साथ तलाक हुआ है। कुछ समय पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह व्यक्ति कई बार महिला के घर आता जाता था। इलाके के लोगों ने बताया कि विजय पिछले एक महीने से महिला के घर नहीं आ रहा था। लोगों ने बताया कि महिला और उसके बेटे के साथ एक पालतू कुत्ता भी रखा था। घर से महिला और उसके बेटे का शव तो मिला लेकिन कुत्ते का कुछ अता-पता नहीं चल पाया।

शव देखने में 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। दोनों के चेहरे की हालत काफी खराब थी और महिला के सिर के पिछले हिस्से पर वार के कई निशान मिले है। बतााय जा रहा हैकि महिला के सिर का पिछला हिस्सा खुला हुआ था। वहीं बेटे का चेहरा भी फुला हुआ है। थाना हैबोवाल के अधीन आते चौकी जगतपुरी के पुलिस कर्मी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। एसीपी गुरदेव सिंह की अगुवाई में मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असल तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here