Home Punjab>Ludhiana अवारा कुत्ते ने नाबालिग को नोंचा, किया लहूलुहान

अवारा कुत्ते ने नाबालिग को नोंचा, किया लहूलुहान

0

खन्ना : भादला में एक पागल कुत्ते ने होली खेल रही 16 साल की लड़की को नोंच लिया। यह कुत्ता लड़की का आधा चेहरा नोच गया। मुश्किल से उसकी जान बचाई गई। लहूलुहान हालत में लड़की को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी नैना भादला के पास अपने रिश्तेदारों संग होली खेल रही थी तो इसी दौरान गली में एक पागल कुत्ते ने नैना पर वार कर दिया। सीधा उसके चेहरे को नोच लिया। पागल कुत्ता नैना के चेहरे को नोंच खींचने लगा तो नैना ने पास पड़ी ईट उठाकर कुत्ते को मारी और अपनी जान बचाई।

इससे पहले कि नैना को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजार किया जाता पास के लोग बाइक पर ही नैना को अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि नैना के चेहरे का काफी हिस्सा कुत्ते ने नोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here