Home Punjab>Ludhiana Punjab News: चोरों का बढ़ा आतंक, घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

Punjab News: चोरों का बढ़ा आतंक, घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

0
Punjab News: चोरों का बढ़ा आतंक, घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, देखें CCTV
लुधियाना: शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार मोचपुरा बाजार में चोरों के हौसले इस समय बुलंद हैं। देर रात दो शातिर चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक सफेद रंग की एक्टिवा चोरी कर ली। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत और पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले में जगह की कमी के चलते अधिकतर लोग अपनी एक्टिवा और वाहन घर के बाहर ही पार्क करते हैं। रोजाना की तरह पीड़ित ने भी अपनी सफेद एक्टिवा बाहर खड़ी की थी। जब सुबह परिवार सोकर उठा तो घर के बाहर से वाहन गायब था। हड़बड़ाहट में जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गई सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि देर रात दो संदिग्ध युवक गली में दाखिल होते हैं। वे आपस में सामान्य रूप से बातें कर रहे थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। पहले दोनों चोर सीधे गली में आगे निकल गए और रेकी की कि कहीं कोई जाग तो नहीं रहा। कुछ ही मिनटों में वे वापस लौटे। एक चोर ने फुर्ती से एक्टिवा का लॉक तोड़ा। लॉक तोड़ने के बाद एक चोर पैदल ही एक्टिवा को घसीटते हुए गली के बाहर ले गया जबकि दूसरा उसके पीछे-पीछे निगरानी करता रहा । गली के मोड़ पर पहुंचते ही दोनों ने एक्टिवा स्टार्ट की और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने कहा हम सालों से गाड़ियां बाहर खड़ी कर रहे हैं लेकिन अब मोहल्ला सुरक्षित नहीं रहा। सीसीटीवी में चोरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। हमने पुलिस को सूचित कर दिया है पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। मोचपुरा बाजार के निवासियों का कहना है कि चोरों को न तो पुलिस का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और रात के समय पीसीआर (PCR) की गश्त बढ़ाई जाए।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here