Blog

  • Punjab : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। फगवाड़ा-जालंधर जीटी रोड कांशी नगर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांशी नगर के पास ट्रक को बैक किया जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलियम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तम चंद वासी लुधियाना के रूप में हुई है।

  • Punjab : Civil Hospital से आठ एसी चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : Civil Hospital से आठ एसी चोरी, देखें वीडियो

    लुधियाना। भीषण गर्मी में जिला लुधियाना के सिविल अस्पताल से एसी चोरी होने का मामला सामने आया है। जिससे सिविल अस्पताल के की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले बारे एसएमओ मंदीप कौर सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 28 मई को नर्सिंग स्टाफ ने बताया था कि 8 एसी आईसीयू वार्ड से चोरी हो गए हैं। इस संबंध में एसएमओ ने बताया कि उनके द्वारा सिविल अस्पताल के चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

    इसके साथ ही चौकी प्रभारी राजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है, वे मामले की जांच कर रहे हैं कि किस वार्ड से कितने एसी चोरी हुए हैं, वहीं, एसी चोरी होने से सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी भी है। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में 24 घंटे निजी सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन फिर भी एसी का चोरी होना हैरानी की बात है।

  • Jalandhar: पंचवटी मंदिर में BJP के लिए वोट के बदले बांटे जा रहे सूटों पर खड़ा हुआ बवाल, देखें VIDEO

    Jalandhar: पंचवटी मंदिर में BJP के लिए वोट के बदले बांटे जा रहे सूटों पर खड़ा हुआ बवाल, देखें VIDEO

    Charanjit Singh Channi ने दिया यह ब्यान

    जालन्धर (ENS) : भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक में वोट मांग रही धर्मपत्नी सुनीता रिंकू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बस्ती गुजा में स्थित पंचवटी मंदिर में महिलाओं को भाजपा के हक में वोट डालने के बदले सूट बांटती दिखाई दे रही है । 

    इस वीडियो को शेयर कर रही महिला ने अपने फेसबुक पेज रजनी अंगुराल पर अपलोड करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा खुद की हार को देखते हुए महिलाओं को सूटों का प्रलोबन दिया जा रहा है। वहीँ इस वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का भी ब्यान सामने आया है।  उन्होने आरोप लगाया कि इस वीडियो से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा भी शराब बांटने का मामला सामने आया था। 

    बता दे कि सोशल मीडिया पर नकोदर हल्के में कांग्रेसी नेता डा. नवजोत दहिया का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गाड़ी मे शराब की पेटियां रखी जा रही थी। विपक्षी पार्टियों द्वारा आरोप लगाया गया कि यह शराब कांग्रेस पार्टी के हक में वोट खरीदने के लिए बांटी जानी है। फिलहाल इन मामलों में जिला चुनाव अधिकारी का कोई भी ब्यान सामने नहीँ आया है।

  • Punjab:  इस ढाबे पर वोट का निशान दिखाने पर मिलेगा सस्ता खाना, देखें वीडियो

    Punjab: इस ढाबे पर वोट का निशान दिखाने पर मिलेगा सस्ता खाना, देखें वीडियो

    अमृतसर। अमृतसर में लोकसभा चुनाव के लिए कल मतदान किया जाएगा। इसी बीच, अमृतसर के ब्रदर ढाबा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने एक अभियान शुरू किया है अपना वोट डालें और अपनी पांच शाखाओं पर वोटिंग साइन दिखाएं, उन्हें 20% की छूट दी जाएगी। हम पीढ़ी से अपील करना चाहते हैं कि आपके वोट से देश आगे बढ़ेगा और हमें अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्योंकि इन वोटों में हमारे बच्चों का भविष्य जुड़ा है और एक अच्छी सरकार बनेगी तभी हमारे बच्चों के भविष्य के बारे में कोई सोच पाएगा।

    उन्होंने कहा कि अगर माता-पिता अपने बच्चों के लिए कुछ अच्छा सोचते हैं, उसी तरह अगर हम एक अच्छी सरकार चुनेंगे और तभी वह हमारे बच्चों के बारे में कुछ अच्छा सोचेंगे, तभी हमारा देश आगे बढ़ पाएगा और हमारे बच्चे आगे बढ़ पाएंगे।

  • ऊना में ‘मैराथन फॉर डेमोक्रेसी’ से शत प्रतिशत मतदान का संदेश

    ऊना में ‘मैराथन फॉर डेमोक्रेसी’ से शत प्रतिशत मतदान का संदेश

    डीसी ने दिखाई हरी झंडी


    चुनाव के पर्व में बराबर सहभागिता को मिले कदम से कदम


    पहली जून को सुबह 7 बजे से आरंभ होगी वोटिंग


    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर 31 मई को ऊना शहर में ‘मैराथन फॉर डेमोक्रेसी’ का आयोजन किया गया। 1 जून को चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत आयोजित इस मैराथन को जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन ऊना के इंदिरा मैदान से आरंभ होकर पुराने बस अड्डे में संपन्न हुई।


    इस मौके उपायुक्त ने लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया और लोगों से अपील की कि वे 1 जून को घर से निकल कर मतदान करने अवश्य जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर एक वोट कीमती है। मतदान करना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा अधिकार भी है। इस चुनाव में अपना योगदान देकर हम सभी मिलकर एक सशक्त और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।


    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से 1 जून को पूरे परिवार के साथ चुनाव के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बता दें, पहली जून को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।


    खूब उत्साहित दिखे युवा
    मैराथन के मौके पर ऊना वासी चुनाव के पर्व में बराबर सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध दिखे। लोगों ने कदम से कदम मिलाकर जागरूकता संदेश का प्रसार किया । विशेषकर युवाओं में मतदान के संदेश के लिए आयोजित इस दौड़ में खूब उत्साह दिखा। खेल होस्टल के किशोरों ने मैराथन में बढ़चढ़ कर भाग लिया।


    इस दौरान स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar: नशा छुड़ाओ केंद्र में पुलिस की रेड भारी मात्रा में युवकों को किया काबू, देखें Live

    Jalandhar: नशा छुड़ाओ केंद्र में पुलिस की रेड भारी मात्रा में युवकों को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के अधीन आते न्यू रसिया नगर में पुलिस ने नशा छुडाओ केंद्र में रेड करके युवकों को काबू किया है। नशा छुड़ाओ केंद्र से भारी मात्रा में युवकों को काबू करके 2 से 3 गाड़ियों में डालकर ले गई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए थाना 5 के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि इस इमारत में अवैध रूप से काम चल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर 25 युवकों को काबू किया है। जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है।

    पुलिस का कहना है कि काबू किए युवकों से किसी तरह का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा उक्त इमारत में 2 घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। अभी इस मामले को लेकर पुलिस ने चुपी सादी है जल्द ही इस नशा छुड़ाओ केंद्र की जांच को लेकर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना

    पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना

    ऊना सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि शनिवार पहली जून 2024 को ऊना जिले में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित मतदान पार्टियां आज शुक्रवार 31 मई को अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। बता दें, जिले में 2482 मतदान कर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 1207 पुलिस जवान मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे।


    जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि जिले में 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 51 क्रिटिकल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 50 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित करेंगी। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे। इसके अलावा जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा जिला के 399 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं।वहीं जिला में विशेष पहल करते हुए ऊना विधानसभा क्षेत्र के देहलां में ईको फ्रेंडली हरित मतदान केंद्र भी बनाया गया है।  


    मतदान केंद्रों की विशेष सजावाट
    जिला में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मतदान केंद्रों को विशेष रुप से सजाया गया है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पीने का पानी, छायादा वृक्ष, शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पर्याप्त मात्रा में लाइट सुविधा सहित एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर्स भी तैनात होंगे।


    उपायुक्त ऊना ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा निर्भीक होकर धर्म, मूल वंश जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

  • IT Engineer ने Youtube से अनोखा तरीका निकाल किया Suicide

    IT Engineer ने Youtube से अनोखा तरीका निकाल किया Suicide

    मध्य प्रदेश: आईटी इंजीनियर सिद्धार्थ खुराना ने मंगलवार को अपनी जान दे दी। अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने अंग्रेजी में चार पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी असफलताओं और दुखी जीवन से तंग आने के बारे में लिखा था। राजधानी भोपाल में डिप्रेशन और पीठ दर्द का इलाज करा रहे 32 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने अजीब तरीके से आत्महत्या कर ली। उसने अपना चेहरा एक प्लास्टिक बैग में कसकर लपेट लिया और एक नाइट्रोजन ट्यूब अपने मुंह में रख ली। फिर दबाव हटा दिया गया और नाइट्रोजन को खींच लिया गया जैसे ही शरीर में नाइट्रोजन का स्तर बढ़ा, ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया और इंजीनियर की मृत्यु हो गई। एक सुसाइड नोट का हवाला देते हुए, पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक ने मरने का दर्द रहित या आसान तरीका खोजने के लिए इंटरनेट पर सर्फिंग के बारे में विस्तार से लिखा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि फांसी लगाने और जहरीला पदार्थ खाने के बारे में लेख पढ़ने के बाद उसने नाइट्रोजन गैस अंदर ली, जो 40 सेकंड के भीतर किसी व्यक्ति की जान ले सकती है। मिसरोद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनीषराज भदौरिया ने कहा कि सिद्धार्थ खुराना ने अपने सुसाइड नोट में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया था। कृपया ध्यान दें कि उन्होंने जून 2020 में मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट का विवरण बताने से इनकार कर दिया।

  • Punjab: भीषण आग लगने से भारी मात्रा में तूडी सहित 4 पशु झुलसे, एक की मौत

    Punjab: भीषण आग लगने से भारी मात्रा में तूडी सहित 4 पशु झुलसे, एक की मौत

    जलालाबादः ढाणी प्रेम सिंह पर एक घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तारों से शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में 4 पशु झुलस गए, वहीं एक पशु की मौत हो गई। इस घटना में आग की चपेट में आने से 4 ट्रॉली तूड़ी की जल कर राख हो गई l स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पायाl जानकारी देते हुए महेंद्र सिंह पुत्र सोना सिंह ने बताया कि उसके घर के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज तार गुजर रही है l

    जिसे लेकर कई बार बिजली विभाग को पत्र देकर उक्त तारों को हटाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई न होने के चलते आज तारों से हुए शार्ट सर्किट से पशुओं के छपड़े में आग लग गई l आग की चपेट में आने से चार पशु से झुलस गए l जिनमें से एक पशु की मौत हो गई है l जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही हैl महेंद्र सिंह का कहना है कि इतना ही नहीं इसके साथ पड़ी तूड़ी में भी आग लगने से चार ट्रॉली तूड़ी जलकर राख हो गई l सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई तो मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया l उसका कहना है कि वह मजदूरी करता है। उसका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है l जिसके चलते उसके द्वारा आर्थिक मदद की गुहार लगाई जा रही है l

  • हथियारबंद अज्ञात लोगों ने लड़कियों के स्कूल में लगाई आग, 7 दिनों में चौथी घटना

    हथियारबंद अज्ञात लोगों ने लड़कियों के स्कूल में लगाई आग, 7 दिनों में चौथी घटना

    सुराबः पाकिस्तान में लगातार लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। सुराब जिले में वीरवार (29 मई) को कुछ हथियारबंद लोगों ने एक लड़कियों के लिए बने माध्यमिक स्कूल पर हमला कर उसमें आग लगा दी। यह एक हफ्ते में इस तरह की चौथी घटना है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, सोमवार रात को वजीरिस्तान में गोल्डन एरो गर्ल्स मिडिल स्कूल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। फिर मंगलवार को उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों ने एक गर्ल्स स्कूल को आग के हवाले कर दिया था।

    इसके बाद बुधवार देर रात किल्ली धंब तहसील में कुछ अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के स्टाफ रूम में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक हमलावर भाग चुके थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उस स्कूल में नाइट में गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस ने अब इन हमलावरों के खिलाफ आतंकवाद कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पिछले कुछ महीनों से बलूचिस्तान के केच और पंजगुर जिलों में लगातार गर्ल्स स्कूलों पर हमले की घटनाएं बढ़ी है। पुलिस ने वजीरिस्तान के स्कूल में आग लगाने के मामले में वहां पढ़ा चुके टीचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान फरीदुल्लाह के तौर पर हुई है। रजमक पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पांच नकाबपोश हथियारबंद लोग दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुसे और जबरन चाबियां लेकर स्कूल में आग लगा दी थी।

    इस स्कूल का निर्माण 2020 में पाकिस्तानी सेना ने करवाया था और यहां 500 से ज्यादा लड़कियां पढ़ती थी। इससे पहले मार्च में भी स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें स्कूल में लगी सोलर लाइट को नुकसान पहुंचाया गया था। साउथ वजीरिस्तान जिले के शावा इलाके में 9 मई को आतंकवादियों ने लड़कियों के एक निजी स्कूल में आग लगा दी थी। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आदेश पर स्कूल की मरम्मत के बाद उसे फिर से खोल दिया गया था। फिर इसके 8 दिन बाद ही उसी इलाके में एक दूसरे स्कूल को आतंकवादियों ने बम से उड़ा दिया था। तब पख्तूनख्वा सरकार ने तुरंत कार्रवाई की बात कही थी।