Blog

  • Apple IPhone 13 और IPhone 14 पर 10 हजार रुपये से अधिक की छूट! जानें Deal

    Apple IPhone 13 और IPhone 14 पर 10 हजार रुपये से अधिक की छूट! जानें Deal

    अगर आप एंड्रॉइड फोन नहीं आईफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आईफोन का कौन सा मॉडल लेना चाहते हैं? अगर आईफोन 13 या 14 में से कोई खरीदने की सोच रहे हैं तो मौका अच्छा है। दरअसल, आईफोन 13 और आईफोन 14 दोनों फोन में विभिन्न ऑफर्स के साथ है और ऐसे में आप भारी छूट के साथ फोन को खरीद सकते हैं, आइए आपको आईफोन 13 और आईफोन 14 पर मिल रही डील्स के बारे में बताते हैं।

    Apple iPhone 13 Price in India

    आप आईफोन 14 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आईफोन 13 का 128 GB वेरिएंट 6901 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी कीमत पर 11 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। आप 59,900 रुपये की जगह 52,999 रुपये में आईफोन 14 को खरीद सकते है। इसकी कीमत पर आप बैंक और एक्सचेंज छूट का फायदा उठा सकते हैं।

    iPhone 13 Bank Offer

    फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप आईफोन 13 को छूट के साथ ले सकते हैं। पहली बार फ्लिपकार्ट पर UPI भुगतान करने पर 50 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आप Flipkart Axis बैंक कार्ड पर आप 5% कैशबैक हासिल कर सकते हैं।  अगर आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करेंगे तो 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

    iPhone 13 Exchange Offer

    आप आईफोन 13 को एक्सचेंज ऑफर के तहत सस्ते में खरीद सकते हैं। आईफोन पर 44,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप एक अच्छे कंडीशन का फोन बदलते हैं तो बदला जा रहा फोन लेटेस्ट वेरिएंट में आता है तो आपको 44,000 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है।

    Apple iPhone 14 Price in India

    फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप आईफोन 14 को सीधा 10 हजार से ज्यादा की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आईफोन 14 का 128 GB वेरिएंट 10901 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी कीमत पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। आप 69,900 रुपये की जगह 58,999 रुपये में आईफोन 14 को खरीद सकते है। इसकी कीमत पर आप बैंक और एक्सचेंज छूट का फायदा उठा सकते हैं।

    iPhone 14 Bank Offer

    आईफोन 14 पर बैंक ऑफर मिल रहा है। इसके तहत अगर आप पहली बार फ्लिपकार्ट पर UPI पेमेंट करते हैं तो 50 रुपये का इंस्टेंट छूट पा सकते हैं। इसके अलावा आप Flipkart Axis Bank Card पर आप 5% कैशबैक हासिल कर सकते हैं।  अगर आप HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड यूज करेंगे तो 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

    iPhone 14 Exchange Offer

    आप आईफोन 14 को एक्सचेंज ऑफर के तहत सस्ते में खरीद सकते हैं। आईफोन पर 50 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप एक अच्छे कंडीशन का फोन बदलते हैं तो बदला जा रहा फोन लेटेस्ट वेरिएंट में आता है तो आपको 50 हजार रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है।

  • Jalandhar: इस इलाके में भारी मात्रा में शराब बरामद

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले थाना कैंट की पुलिस ने 2 व्यक्तियों से 406 बोतलें बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान राकेश और प्रिंस निवासी जालंधर कैंट के रूप में हुई है। थाना कैंट के प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल कुर्ती के पास प्लाट में अवैध 2 व्यक्ति अवैध शराब की सप्लाई कर रहे है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके 406 बोतले शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: चुनाव से एक दिन पहले बगावत करने वाले नेताओं को कांग्रेस की चेतावनी 

    श्री मुक्तसर साहिबः लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस ने बगावत करने वाले नेताओं को चेतावनी दी है। साथ ही मुक्तसर से पूर्व विधायक स्व. सुख दर्शन सिंह मराड़ के बेटे राज बलविंदर सिंह मराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को राज बलविंदर सिंह के खिलाफ पत्र लिखा था जिसके बाद उनको पार्टी से निकाल दिया गया। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि राज बलविंदर सिंह फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ की अंदरखाने सपोर्ट कर रहे थे।

    गौरतलब है कि मुक्तसर से कांग्रेस के मौजूदा 10 पार्षद भी बागी चल रहे हैं। इनमें से दो पार्षद पार्टी छोड़ कर भाजपा में चले गए हैं और आठ अभी भी नाराज चल रहे हैं। ये नाराज पार्षद शेर सिंह घुबाया की कैंपेन में शामिल नहीं हुए। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बागी चल रहे नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिलाध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू को निर्देश दिए थे। जिसके चलते बिट्टू ने राज बलविंदर सिंह की रिपोर्ट उनको को भेजी जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर किया गया। अब बाकी बागी नेताओं पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

    पार्टी से बाहर किए गए राज बलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक सुख दर्शन सिंह के बेटे हैं। सुखदर्शन सिंह मराड़ (79) की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। साल 2002 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। इस चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ को हराया था। चुनाव जीतने के बाद वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई में कांग्रेस में शामिल हुए थे। साल 2007 के चुनावों में वो अकाली दल में शामिल हुए और अकाली दल के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा लेकिन वह पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ के पुत्र कंवरजीत सिंह सन्नी बराड़ से चुनाव हार गए।

    इसके बाद 2011 में मराड़ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के दौरान अकाली दल से चुनाव लड़े और मुक्तसर से एसजीपीसी के सदस्य चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह चुनाव नहीं लड़े तथा अकाली दल की मदद की। 2017 में उन्होंने फिर से अकाली दल से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, जिसमें वह हार गए। 2017 के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

  • Punjab : एक किलो Heroin सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : एक किलो Heroin सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    12.80 की नगदी, कार, पिस्तौल बरामद

    तरनतारन : सीआइए की पुलिस ने हवाले का काम करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह, अमनदीप सिंह और ईदरजीत सिंह निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी, कार, एक किलो हेरोइन सहित एक पिस्तौल गोलक बरामद की है। एसएपी अश्वनी कपूर ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए अफसर गुरदियाल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी।

    जिसके बाद नाकाबंदी के दौरान एक कार की रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 12 लाख 80 हजार रुपए की ड्रग मनी, कार, एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल गोलक सहित 3 आरोपी काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar : Code of Conduct में 1000 से ज्यादा अवैध निर्माणों तथा कालोनियों की शिकायतें दर्ज

    Jalandhar : Code of Conduct में 1000 से ज्यादा अवैध निर्माणों तथा कालोनियों की शिकायतें दर्ज

    10 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स चोरी !
         
    बड़ा सवाल-  Gautam Jain IAS की चुप्पी के पीछे कौन ? पढ़ें पूरी खबर

    जालंधर, अनिल वर्माः  चुनावी दौर में नेताओं के करीबी तथा कथित टैक्स चोरों द्वारा निगम के खजाने को जम कर लूटा गया। पिछले 55 दिनों से शहर में कोड ऑफ कंडक्ट लागू है ऐसे में अवैध निर्माण तथा अवैध कालोनियों की एक हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई मगर निगम कमिशनर गौतम जैन द्वारा किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ कारवाई करने का आदेश जारी नहीं किया गया।

     शहर के वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि अलग अलग लोगों द्वारा इस चुनावी सीजन दौरान नगर निगम जालन्धर का करीब 10 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी किया गया जिसका बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने कोई भी रिकार्ड मेनटेन नहीं किया उल्टा स्टाफ द्वारा शोकोस नोटिस जारी करने के बाद लोगों से निजी दफ्तरों में हीयरिंग की जाती है।

     जिसके बाद करीब 90 प्रतिशत मामलों को दबा दिया जाता है। पूर्व निगम कमिशनर दविंदर सिंह द्वारा अपनी जांच दौरान बिल्डिंग विभाग के एक बड़े घोटाले को पकड़ा गया था जिसे बिल्डिंग इंस्पैक्टर चला रहे थे। इंस्पैक्टरों द्वारा अपनी चालान बुकों से अलग अलग सैक्टरों के करीब 10 हजार से ज्यादा नगर निगम एक्ट 1976 की धारा 269 (1) तथा 270 (1) के तहत चालान काटे मगर किसी भी चालान को प्रौसेस नहीं किया गया। बता दें कि चालान प्रौसेस करने के बाद या तो अवैध निर्माण को डिमोलिश कर दिया जाता है या फिर राजीनामा करने योग्य निर्माण को क्लीन चिट देकर सरकारी फीस जमा करवा ली जाती है।

    मगर पूर्व कमिशनर दविंदर सिंह ने इस मामले में शिकंजा इतना ज्यादा कस दिया कि ज्यादातर बिल्डिंग इंस्पैकटरों ने अपने तबादले तक करवा लिए और रिकार्ड से चालान बुक तथा कई जरूरी फाईलें भी गुम करवा ली गई। हैरानीजनक है कि आज भी यह प्रक्रिया बदस्तूर जारी है। नए निगम कमिशनर गौतम जैन द्वारा 29 जनवरी 2024 को अपना पदभार संभाला था इस कार्यकाल दौरान शहर में रिकार्डतोड़ अवैध निर्माण हुए कुछेक के खिलाफ कारवाई करने वाले एक अधिकारी को भी बिल्डिंग विभाग से हटा दिया गया। 

    ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि निगम कमिशनर के हाथ बांधने वाला आखिर ऐसा कौन पावरफुल नेता है जो अपनी जेब भरने के लिए निगम के खजाने को लूट रहा है ? क्यास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव बीतने के बाद कई पावरफुल नेताओं के हाथ खाली होने वाले हैं।

  • Flight में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    Flight में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    श्रीनगर : नई दिल्ली से आ रही विस्तारा की फ्लाइट UK611 को निशाना बनाकर बम की धमकी की कॉल आने पर श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। यह घटना तब हुई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को धमकी भरी कॉल मिली।

    इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए CISF ने तुरंत विमान को खाली कराया और विमान और उसके आसपास की गहन तलाशी ली।

    जांच के दौरान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को विमान में किसी भी संदिग्ध वस्तु की सावधानीपूर्वक जांच करने के लिए तैनात किया गया था। गहन तलाशी के बाद विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। 

  • Bollywood अभिनेत्री Malaika Arora और Arjun Kapoor का हुआ Breakup

    Bollywood अभिनेत्री Malaika Arora और Arjun Kapoor का हुआ Breakup

    मुबंईः मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा से ही अपने रोमांटिक गेटअवे और डिनर डेट्स के लिए चर्चा में रहे हैं। दोनों ने सार्वजनिक हस्ती होने के बावजूद अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करके बड़े कपल गोल्स सेट किए हैं। हालांकि, हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मलाइका-अर्जुन ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से खबर दी गई और कहा गया, “मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में हमेशा खास जगह बनाए रखेंगे।

    उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को खराब करने या उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे।” इसमें आगे कहा गया है, “उनका एक लंबा, प्यार भरा, फलदायी रिश्ता था जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई खटास है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए ताकत का स्तंभ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत सम्मान दिया है।

    अलग होने का फैसला करने के बावजूद वे एक-दूसरे को वैसा ही सम्मान देते रहेंगे। वे दोनों सालों से एक गंभीर रिश्ते में थे और उन्हें उम्मीद है कि लोग इस भावनात्मक समय में उन्हें स्पेस देने के लिए काफी दयालु होंगे।” इस जोड़े ने 2018 में मलाइका के 45वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। पूर्व जोड़े का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है जो मलाइका के साथ रहता है। उन्होंने हाल ही में अपने पहले पॉडकास्ट – डंब बिरयानी में अपने माता-पिता का व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार लिया था।

  • Food Poisoning  से 150 लोग बीमार, Hospital में भर्ती, देखें वीडियो

    Food Poisoning से 150 लोग बीमार, Hospital में भर्ती, देखें वीडियो

    केकड़ी: टोंक जिले के बीजवाड़ गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 150 लोग फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हालत खराब होने पर सभी बीमार लोगों को केकड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 6 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं दो लोगो को गंभीर हालात में अजमेर रेफर कर दिया है। घटना बीजवाड़ गांव में गत शाम 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार बीजवाड़ निवासी संदीप पुत्र सत्यनारायण धाकड़ की शुक्रवार को शादी है। करीब एक हजार से अधिक लोगों ने शादी में खाना खाया था।

    खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी होने के साथ ही पेट में गड़बड़ी और दस्त की शिकायत होने लगी। जिससे 150 लोग फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कालूराम मीना तुरंत मौके पर पहुंचे और शादी स्नेह भोज स्थल पर भोजन शाला में रखे खाद्य सामग्री की जांच की।थाना प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद 150 लोग फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हो गए।

    मामले में जांच की तो सामने आया कि भोजन बनाने के लिए उपयोग में लाए गए मावे में खटाई की बदबू आ रही थी, जो पूरी तरह खराब था। डॉ नवीन जांगिड़ ने बताया कि सामूहिक भोज में भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। गांव में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केकड़ी लाया गया। देर रात तक बीमारों की संख्या 100 को पार कर चुकी थी। इनमें से 5 रोगियों को भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर पीएमओ डॉ. नवीन कुमार जांगिड़ मौके पर पहुंचे और ऑन कॉल अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुलाया गया। सभी डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज शुरू किया। 

  • T20 World Cup में इस दिन होना India और Pakistan का मैच 

    T20 World Cup में इस दिन होना India और Pakistan का मैच 

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पहले ही अमेरिका पहुंच चुकी है। इस बार विश्व कप में 20 टीमें ट्रॉफी के लिए टकराएंगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांट गया है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस दिन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी 9 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराएगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही देशों के फैंस को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच 2 गुना हो सकता है, क्योंकि विश्व कप में भारत-पाकिस्तान 1 नहीं 2 बार भिड़ सकते हैं।

  • Police चौकी में खड़े वाहनों को लगी आग, देखें वीडियो

    Police चौकी में खड़े वाहनों को लगी आग, देखें वीडियो

    बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पुलिस स्टेशन में बाहर खड़े वाहनों में आज आग लगने का मामला सामने आया है। जहां आग लगने से दर्जनों वाहन जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जलकर खाक हुए वाहनों को पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त और सीज किया था। वहीं आग की लपटों में घिरी गाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गाड़ियां धू धू कर कर जल रही है। हालांकि आग लगने के कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि क्षतिग्रस्त वाहनों की सही संख्या की जांच थाने की सूची व रिकार्ड से की जाएगी।