Flight में बम की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीनगर : नई दिल्ली से आ रही विस्तारा की फ्लाइट UK611 को निशाना बनाकर बम की धमकी की कॉल आने पर श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। यह घटना तब हुई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को धमकी भरी कॉल मिली।

इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए CISF ने तुरंत विमान को खाली कराया और विमान और उसके आसपास की गहन तलाशी ली।

जांच के दौरान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को विमान में किसी भी संदिग्ध वस्तु की सावधानीपूर्वक जांच करने के लिए तैनात किया गया था। गहन तलाशी के बाद विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *