Blog

  • पंजाब : नहर में गिरी सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी, पानी में बहा ड्राइवर, तलाश जारी, देखें वीडियो

    पटियाला: शुतराना कस्बे में कल देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बह गया है, जिसकी तलाश पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से कर रहे हैं।

    मौके से मिली जानकारी के अनुसार पातड़ां की गैस एजेंसी की गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी खनौरी से भाखड़ा नहर की पटरी पर शुतराणा कस्बे की ओर आ रही थी, तभी अचानक गाड़ी नाईवाला गांव के पास भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह व गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।

  •  संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाइयों और उसके नौकर की मौ’त

     नई दिल्ली: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शनिवार की शाम दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तीनों कमरे में अचेत अवस्था में पड़े थे सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो देखा कि तीनों की मौत हो चुकी है पुलिस का कहना है कि दोनों सगे भाई बरेली के रहने वाले थे यहां किराए पर रहकर छोले भटूरे बेचते थे

    पुलिस के अनुसार मृतकों में 2 सगे भाई हैं, जिनकी शिनाख्त 18 वर्षीय अमित और 20 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान इनके घरेलू नौकर बबलू के रूप में हुई है पुलिस ने शुरुआती जांच में विषाक्त भोजन से मौत होने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है मामले की जांच की जा रही है

  • पंजाब : पुलिस स्टेशन से महज 400 मीटर की दूरी पर लुटेरे ने डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां शिंगार सिनेमा के पीछे स्थित रंजीत पार्क वाली गली में एक लुटेरे ने दिनदहाड़े एक डिलीवरी बॉय से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। यह घटना थाने से महज 400 मीटर की दूरी की है। शिंगार सिनेमा की बात है, जहां एक कंपनी का डिलीवरी बॉय खड़ा होकर मोबाइल फोन पर एक घर की लोकेशन चेक कर रहा था।

    तभी एक लुटेरा आया और डिलीवरी बॉय को धारदार हथियार से डराकर उससे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में लोगों को डिलीवर किए गए सामान के पैसे थे, जो उसे कंपनी में जमा कराने थे।  जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने लूट की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। लुटेरे की पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  •  रंजिश के चलते पड़ोसी की 11 साल की मासूम को उतारा मौ’त के घाट 

    उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला पड़ोसी ने 11 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी यह घटना फिरोजाबाद के रायपुरा गांव की है यहां बच्ची के घर के पड़ोस में रहने वाली महिला पर बच्ची की हत्या का आरोप लगा है बताया जा रहा है कि महिला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इसी रंजिश में महिला ने तुलसी नाम की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी

    सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैइस घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची तुलसी के पड़ोस में रहने वाले मनीष की पत्नी रूबी से की किसी बात को लेकर रंजिश थी इसी रंजिश में रूबी ने तुलसी की गर्दन इतनी जोर से पकड़ ली कि वह बेहोश हो गई इसके बाद परिजन लड़की को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

  • जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां, मौ’त, 2 घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान के धौलपुर में खेत के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यहां लाठी डंडों और फरसों के साथ गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने बाड़ी और धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया घटना के बाद कंचनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन आरोपी गांव से फरार हो गए बता दें कि जिले के कंचनपुर थाना इलाके के रहल गांव में रिंकू गुर्जर और मातादीन गुर्जर के बीच खेत के विवाद में झगड़ा हो गया इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे, फरसा और हथियारों से लैस होकर आमने सामने हो गए दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में रिंकू और दूसरे पक्ष का मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद दोनों को बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रिंकू की हालत नाजुक होने पर धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन रिंकू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां से जयपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से जयपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रिंकू की हालत ज्यादा बिगड़ गई।

    इसके बाद परिजन वापस जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने डेडबॉडी को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। दूसरे पक्ष के घायल मातादीन का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद कंचनपुर थाना पुलिस गांव पहुंची है और जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन आरोपी गांव से फरार हैं। बता दें कि मृतक रिंकू के चाचा रतना गुर्जर ने गांव के ही मातादीन गुर्जर को खेत बेचा था, जिसका रिंकू और उसके परिजन विरोध कर रहे थे मातादीन पक्ष के लोग खरीदे गए खेत में निर्माण के लिए पत्थर डाल रहे थे इसी दौरान रिंकू और उसके परिजन विरोध करने पहुंच गए दोनों तरफ से हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे, फरसा और हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे इस दौरान फायरिंग भी हुई  इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डॉ.हरिराम डागौर ने कहा कि रिंकू नाम का मरीज बाड़ी के सरकारी अस्पताल से धौलपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर हुआ था उसका उपचार किया गया, लेकिन कंडीशन ठीक नहीं होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया बीच रास्ते में रिंकू की ज्यादा तबीयत खराब हो गई और परिजन उसे वापस अस्पताल ले आए। जब उसे देखा तो वह दम तोड़ चुका था

  • गैस रीफिलिंग दौरान वैन में लगी आग, देखें वीडियो 

    अमरोहा : जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में घरेलू सिलेंडर से गैस रीफिलिंग के दौरान वैन में आग लग गई। वहीं, आग की तेज लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेपुर अहीर का है। यहां गांव का एक व्यक्ति अपनी ओमनी वैन में स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने व घर लाने का कार्य करता है।युवक ने अपनी निजी वैन को एक स्कूल में लगा रखा है।

    युवक अपने घर के बाहर घरेलू सिलेंडर से वैन में गैस रीफिलिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक आग भड़क गई। आग ने वैन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही की आग से कोई झुलसा नहीं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। वहीं  हसनपुर तहसील क्षेत्र में कार एवं वैन में गैस रीफिलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। लोगों के द्वारा बिना एलपीजी पास वाहनों में एलपीजी की किट लगाकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं।

  • पंजाब : सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी सहयोगी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मणि को गिरफ्तार किया है। मनदीप पर गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को रोकने के लिए ठिकाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ ​​छोटा मणि को मनीमाजरा के गोबिंदपुरा मोहल्ले में रहने वाले एक साथी जतिंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। मनदीप सिंह की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 13 कारतूस के साथ 2 पिस्तौल बरामद किए हैं।

    उन्होंने कहा जीरकपुर इलाके में छोटा मणि की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीमों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के लिए काम कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों को विदेश स्थित उनके आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

  • दर्दनाक घटना: घर से तीन लोगों का श+व बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के डाबरी थाना इलाके के एक घर से तीन लोगों के शव शनिवार को बरामद हुए। मृतकों की पहचान अमित, सोनू और एक अज्ञात (नौकर) के रूप में हुई। अमित और सोनू दोनों भाई था और वहां किराये पर रहते थे। भगतू राम उस परिसर का मालिक है। पुलिस को अभी जानकारी नहीं है कि उनकी हत्या हुई है या कोई और मामला है। घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी गई।  फॉरेंसिक टीम के जाने के बाद पुलिस शवों को लेकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजकर 35 मिनट पर डाबरी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि आरजेड-ई-70, गली नंबर 7, सीतापुरी, पार्ट I, धोबी कॉलोनी, डाबरी मोड़ के पास दो आदमी बेहोश पड़े हैं और उससे खून निकल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि अरुण नामक शख्स ने यह पीसीआर कॉल की थी। उस परिसर तीन व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब : हथियारबंद लुटेरों ने मेडिकल स्टोर में दिया लूट की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना : मेडिकल स्टोर कर्मी से हथियारबंद बाइक सवार 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। दातर के बल पर दवा विक्रेता से बदमाशों ने 10 हजार रुपए लूटे। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस जांच कर रही है।

     स्टोर कर्मी राजकुमार ने कहा कि वह निजी कंपनी के फार्मेसी स्टोर पर बतौर सुपरवाइजर काम करता है। उनके स्टोर पर मोनू नाम का युवक भी कार्यरत है। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे वह स्टोर बंद करके जाने लगा था। इस दौरान एक युवक दवाई खरीदने के बहाने आया। मोनू ने स्टोर बंद कर दिया था, लेकिन फिर भी वह दुकान का शटर खोलकर उसे दवा देने लगा।

    इतने में उस युवक के बाकी दो साथी भी स्टोर में दाखिल हो गए। उनमें से एक युवक ने मोनू को दातर के बल पर धमका उसे बंधक बना लिया। दूसरे ने स्टोर के गल्ले से 10 हजार रुपए निकाल लिए। बदमाशों का तीसरा साथी दुकान के बाहर रेकी कर रहा था।

    बदमाशों ने गल्ले से पैसे निकालने के बाद मोनू से उसका बैग छीना लिया। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। दातर के बल पर उसका मोबाइल झपटकर बदमाशों ने उससे पासवर्ड पूछ लिया। भागते हुए बदमाश दुकान के बाहर तेजधार हथियार लहराते हुए गए। फिलहाल इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों को लोकेट करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक लुटेरों को जल्द दबोच लिया जाएगा

  • इंसानियत शर्मसार : मां और पिता ने मासूम को उतारा मौ’त के घाट, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में कानपुर के अरौल इलाके में 9 साल की बच्ची को सौतेली मां और उसके पिता ने पीट-पीट कर मार डाला बच्ची खून से लथपथ घर के ही कोने में झाड़ी के नीचे दबी मिली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है इस घटना के बारे में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बच्ची एक दिन पहले से गायब थी घरवाले आसपास ढूंढ़ रहे थे, तभी किसी को पता चला कि बच्ची घर के अंदर ही झाड़ी के नीचे दबी पड़ी है मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी। पहले उसे मृत समझ लिया, लेकिन उसकी सांसें चलती देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई लोगों का कहना था कि बच्चे की मां फरजाना ने ही उसे पीटा है, फरजाना सौतेली मां है लोगों ने जब दबाव बनाया तो पिता अनीश बच्ची को छत से नीचे लाने लगा

    बच्ची छत पर मौरंग में झाड़ी में दबी थी। बच्ची को जब उसका पिता अनीश नीचे ला रहा था, तभी उसने जीने के पास बच्ची को पटक  दिया। सूचना के बाद एंबुलेंस बुलाई गई, जिसमें बच्ची को सीएससी भेजा गया वहां से देर रात हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई अनीश की शादी पहले मीरा नाम की  महिला से हुई थी मीरा के चार बच्चे हुए मीरा की मौत के बाद अनीश ने बिहार की रहने वाली फरजाना से शादी कर ली उसकी भी एक बेटी हुई गांव वालों का कहना है कि सौतेली मां फरजाना बच्ची को अक्सर पीटती थी, जबकि अनीश उसे रोकता नहीं था इस मामले को लेकर डीसीपी विजय ढुल का कहना है कि बच्ची के पिता अनीश और उसकी सौतेली मां फरजाना को हिरासत में लिया गया हैदोनों से पूछताछ की जा रही है बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है