Blog

  • पंजाब: नौकरी न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    पंजाब: नौकरी न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    हाजीपुर/सोनू थापर : दसुहा के नजदीक हाजीपुर की मुकेरियाँ हाइडल नहर के पावर हाउस नंबर तीन पर एक 38 साल के नौजवान ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक सुशील कुमार निवासी पड़ेलियाँ जो पिछले 3 सालों से बेरोजगार था और मानसिक तौर पर परेशान रहता था।

    मृतक सुशील कुमार के भाई ने बताया कि सुशील पहले जालंधर में नौकरी करता था पर किसी कारण उसे सस्पेंड कर दिया, तीन सालों तक सुशील बेरोजगार रहा तो वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। परेशानी के चलते उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशील अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया। हाजीपुर पुलिस द्वारा शव को नहर से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुकेरियाँ सिविल अस्पताल भेज दिया है।

  • पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई कटौती, जाने नए रेट

    पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई कटौती, जाने नए रेट

    नई दिल्ली : तेल कंपनियां हर रोज सुबह पेट्रोल, डीजल के नए दाम जारी करती है। इसी बीच आज फिर कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी किए है। आज यानी शनिवार को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी देखने को मिली है। देश के कई शहरों में कीमत गिरावट आई है। आपके शहर में आज 9 सितंबर यानी शनिवार को पेट्रोल, डीजल की ताजा कीमत क्या है- बिहार के पटना में पेट्रोल के दाम 8 पैसे घटकर 107.24 रुपये लीटर और डीजल 7 पैसे कम होकर 94.04 रुपये लीटर हो चुका है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 96.77 रुपये लीटर और डीजल 89.94 रुपये लीटर बिक रहा है।

    लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 96.57 रुपये लीटर और डीजल 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल का दाम 51 पैसा बढ़कर 97.17 रुपये और डीजल 50 पैसा बढ़कर 90.36 रुपये लीटर बिक रहा है। राजस्थान के जैसलमेर में पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर 110.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बात करें तो सऊदी अरब और रूस के तेल उत्पादन को कम करने के फैसले से कच्चे तेल के दाम बढ़ोतरी पर कारोबार कर रहे हैं। डब्लूटीआई क्रूड तेल 87.23 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि ब्रेंट क्रूड तेल 90.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेटके बारे में जानना चाहते हैं तो आप एसएमएस कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें। यदि बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं।

  • आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे कर किया हमला, देखें CCTV

    आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे कर किया हमला, देखें CCTV

    हैदराबाद: एक और चौंकाने वाली घटना में हैदराबाद से सामने आई है। जहां एक आवारा कुत्ते के हमले में एक पांच वर्षीय लड़का घायल हो गया। कुत्ते के बच्चे पर झपटने और उसे काटने का भयावह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना दो दिन पहले शहर के टप्पाचबूतरा इलाके में हुई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो क्लिप में एक बच्चा अपनी मां के पीछे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक एक आवारा कुत्ता बच्चे पर झपटा और बच्चा जमीन पर गिर गया। उसकी चीख सुनकर महिला उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसके बाद कुत्ते ने महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पास में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे भगा दिया।

    लड़के के चेहरे और गर्दन पर गहरेे जख्‍म हो गए। कथित तौर पर परिवार ने बच्‍चे की सर्जरी पर 3 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस घटना से सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया है। नेटिज़न्स ने कई घटनाओं के बावजूद कुत्तों के खतरे को रोकने में विफल रहने के लिए नगर निगम अधिकारियों की आलोचना की। इस साल पूरे तेलंगाना में आवारा कुत्तों के हमलों में कम से कम चार बच्चों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। 19 फरवरी को हैदराबाद में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने चार साल के एक लड़के को मार डाला। दिल दहला देने वाली यह घटना एक कार सर्विसिंग सेंटर में घटी थी, जहां लड़के के पिता चौकीदार के रूप में काम करते थे।

  • पंजाब : 2 फैक्ट्रियों में लगी भयानक आग

    पंजाब : 2 फैक्ट्रियों में लगी भयानक आग

    पटियाला : जिले के समाना भवानीगढ़ रोड पर स्थित 2 फैक्ट्रियों में भयानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हो गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्रियां पूरी तरह से आग की चपेट में आ गईं। फैक्ट्रियों की करोड़ों रुपये की कीमत है। फैक्ट्री की आग बुझाने के लिए अब तक फायर ब्रिगेड की 10 से 12 गाड़ियां लगाई जा चुकी हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

  • बड़ा खुलासा : आतंकी रिंदा के जरिये जुड़े तस्कर ने सैनिकों से लिए थे योल कैंट के नक्शे

    बड़ा खुलासा : आतंकी रिंदा के जरिये जुड़े तस्कर ने सैनिकों से लिए थे योल कैंट के नक्शे

    चंडीगढ़ : आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के जरिये आईएसआई के संपर्क में आए तस्कर अमरीक ने अहम खुलासे किए है। हेरोइन, हथियार और पैसों के बदले हिमाचल प्रदेश के योल कैंट के नक्शे और फोटो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने वाला तस्कर अमरीक सिंह बब्बर खालसा के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के जरिये आईएसआई के संपर्क में आया था। पुलिस रिमांड के दौरान अमरीक सिंह से हुई पूछताछ में उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अमरीक सिंह ने यह सारी जानकारी दो सैनिकों से हासिल की। इनमें एक पटियाला का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ या पंचकूला में तैनात एक अन्य सैनिक से यह जानकारी लेता था।

    फिलहाल पुलिस इन दोनों सैनिकों के बारे में पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है। आतंकी रिंदा व अमरीक सिंह की पटियाला जेल में जान-पहचान हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और अकसर फोन पर बातें करते रहे। पाकिस्तान में आईएसआई के एजेंट शेर खान ने अमरीक सिंह को दो एके-47 और 250 कारतूस दिए थे। इनमें से एक एके-47 और एक कारतूस का डिब्बा उसने सन्नौर के नजदीक रहने वाले अपने एक साथी को दिया था। उसे इसकी सप्लाई आगे एक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया था। एक एके-47 उसने अपने सहयोगी काला सिंह निवासी गोबिंद नगर फ्रेंड्स कॉलोनी (फिरोजपुर) को दी थी। काला सिंह नशे की हर डील में अमरीक सिंह के साथ रहता था।

    अमरीक सिंह के खिलाफ आठ किलो 207 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के दर्ज केस में भी काला सिंह नामजद है। वह अभी फरार है। अब पुलिस काला सिंह समेत एक अज्ञात व्यक्ति के ठिकानों के बारे में पता लगाने में जुटी है, ताकि इन हथियारों की बरामदगी कराई जा सके। अमरीक सिंह को दो दिनों की रिमांड खत्म हो जाने पर शुक्रवार को दोबारा समाना की अदालत में पेश किया गया। इस मौके पुलिस ने तस्कर की 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच दिनों का रिमांड दिया। इस दौरान खास तौर से यह पता लगाया जाएगा कि क्या अमरीक सिंह भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां हासिल करने के लिए क्या किन्हीं और लोगों के साथ भी संपर्क में था। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि नशा तस्करी के कारोबार में अमरीक सिंह के साथ और कौन लोग जुड़े थे।

  • आज का राशिफल 9 सितम्बर,2023

    आज का राशिफल 9 सितम्बर,2023

    मेष: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है।
    वृष : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।
    मिथुन:कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    कर्क:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।
    कन्या: धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
    तुला:धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा।
    वृश्चिक: किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।
    मकर: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
    कुंभ :दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा।
    मीन: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। 
  • 7.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, इमारतें गिरी, 296 की मौत, देखें वीडियो

    7.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, इमारतें गिरी, 296 की मौत, देखें वीडियो

    मोरोक्को: अफ्रीकी देश मोरोक्को में शुक्रवार रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें अब तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं।सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है। जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है ।

    भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलामीटर नीचे थी।पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई।

  • जालंधरः St. Soldier School के छात्रों में चले ईंट पत्थर, देखें CCTV

    जालंधरः St. Soldier School के छात्रों में चले ईंट पत्थर, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: St. Soldier School के छात्रों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के 10वीं और 11वीं के छात्रों में किसी भी बात को लेकर झड़प हुई। इस ग्राम जहां एक पक्ष में कड़े से दूसरे पक्ष पर हमला किया तो वहीं दूसरे पक्ष में ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता कि एक युवक पर चार युवकों द्वारा हमला किया जा रहा था। इसी दौरान युवक को बचाने के लिए उसके दोस्त ने ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिस दौरान एक छात्र के गंभीर चोटें आई। जिसको इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामा मंडी की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए रजत ने बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है और इस हादसे में उसका दोस्त शिव घायल हुआ है जिसके 3 से 4 टांके लगे है,  स्कूल में छुट्टी दौरान 11वीं के छात्र सौरव ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी थी। पीड़ित आरोप है कि इस दौरान छात्रों द्वारा गालियां निकाली गई। इसके बाद उन्होंने उनके साथी शिव पर हमला करना शुरू कर दिया, जैसे ही सौरव और उसके साथियों ने शिव के सिर पर कड़े बरसाए तो वह मौके पर उसे छुड़वाने के लिए पहुंच गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • बड़ी खबर : पूर्व CM गिरफ्तार, CID की हिरासत में बेटा 

    बड़ी खबर : पूर्व CM गिरफ्तार, CID की हिरासत में बेटा 

    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। आज सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम जब टीडीपी नेता को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो नंद्याल में जबरदस्त हंगामा हुआ। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि, पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी। हालांकि, चंद्रबाबू ने अपनी इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह गिरफ्तारी बिना किसी आरोपों के सबूत दिखाए बिना की गई है। 


    चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे। नायडू के वकील के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले CID ने नायडू को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर है। वकील ने कहा, ‘हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।’

  • विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर, विकास कार्यों में सहयोग दें क्षेत्रवासी: उपमुख्यमंत्री

    विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर, विकास कार्यों में सहयोग दें क्षेत्रवासी: उपमुख्यमंत्री

    एक दिन में किए 30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास
    ऊना/सुशील पंडित: वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अलावा भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 30 करोड़ रूपए के 19 विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए दी।
    जिला ऊना के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन हरोली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री ने लगभग 30 करोड रुपए की लागत के 19 विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उन्होंने 25 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपए की लागत की 8 सिंचाई व 6 पेयजल योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उन्होंने पेयजल योजना पंजावर, पंडोगा, बढेड़ा, रोड़ा के अतिरिक्त नवनिर्मित ट्यूबवेल पहाड़ियां (बढेड़ा), लोअर कांगड़, सैंसोवाल, समनाल, हरोली, धुग्गे ( ग्राम पंचायत हीरां), गुरपलाह, बाथू के लोकार्पण तथा पेयजल योजना लालुवाल के स्तरोन्नत कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने ग्राम पंचायत नगनोली में 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित राजीव भवन तथा कांगड़ व कुठार बीत में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो बर्षा शालिकाओं के शिलान्यास भी किए। 

    इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा में एक करोड़ तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले 6 कमरों के भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में एक करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आउटडोर स्टेडियम, ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद में 97 लख रुपए की लागत से बनने वाले बिजनेस प्रमोशन सेंटर की आधारशिला रखी। 
    उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक माह की एक तारीख को हरोली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कोई भी क्षेत्रवासी अपने निजी कार्यों व समस्याओं के विषय में उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक माह की 2 तारीख को विधानसभा क्षेत्र हरोली में युवा मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा ताकि विकास कार्य में युवाओं की भागीदारी के साथ-साथ युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जा सके। प्रत्येक माह की 8 तारीख हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए निश्चित की गई है जिसके तहत क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन के अतिरिक्त निर्माणाधीन कार्यों की निगरानी के साथ-साथ उनमें व गुणवत्ता व गतिशीलता भी सुनिश्चित की जाएगी।
    हरोली क्षेत्र की पानी संबंधी आवश्यकताओं के विषय में बोलते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी सिंचाई तथा पेयजल योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में भूमिगत जल को बढ़ाने के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पहले से बनाए गए 122 तालाबों को रिचार्ज करने के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने बताया क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता में बढ़ौतरी करने के मकसद से गांव अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तथा गांव पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में 15 नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है तथा नई पाइपलाइनें बिछाई जा रही हैं जिन पर 32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक गांववासी के खेत व घर तक आवश्यकतानुसार जल उपलब्ध करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।
    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग में 13 सौ वीआईपी वाहन नंबरों की नीलामी के माध्यम से 6 करोड रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित की गई है। जिला के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम दर्शन प्रणाली लागू की गई है जिसके लिए 1100 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इस सुविधा के तहत बाबा माई दास सदन से चिंतपूर्णी मंदिर की लिफट तक पांच श्रद्धालुओं को गोल्फ कार्ट के माध्यम से आवाजाही की सुविधा के अलावा लिफ्ट के माध्यम से माता मंदिर में दर्शन करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना से 27 दिनों में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास मंदिर ट्रस्ट को 40 लाख रुपए की आय हुई है तथा मंदिर की रोजाना आमदनी में 15 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में भी कोरियर सेवा शुरू की गई है। इसी प्रकार अन्य संसाधनों के द्वारा प्रदेश में आए बढ़ौतरी के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में दी गई 10 गारंटीयों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है। ओपीएस की बहाली की गारंटी को पूर्ण कर दिया गया है तथा अन्य गारंटीयों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव व गरीब का विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके मध्य नजर प्रदेश में अनेक योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 दशक पूर्व जब पहली बार उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला उस समय हरोली विधानसभा क्षेत्र जिला में एक पिछड़ा हुआ विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचाना जाता था तथा इस क्षेत्र में कोई भी महाविद्यालय व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नहीं था जबकि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र में तीन महाविद्यालय तथा दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। दो दशक पूर्व क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे जबकि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके प्रयासों से क्षेत्र में 135 करोड रुपए की लागत से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की गई है जहां पर देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में पेयजल जल उपलब्ध करवाने के लिए 32 करोड रुपए, सड़क निर्माण के लिए 40 करोड रुपए तथा विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए 15 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में सहकारिता आंदोलन की शुरुआत हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर से स्वर्गीय मियां हीरा सिंह द्वारा शुरू की गई जिसका बाद में देश भर में अनुसरण किया गया। उन्होंने कहा कि गांव बढे़ड़ा में स्थापित हिम कैप्स ला कॉलेज सहकारिता के तहत किया गया एक प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के प्रेरक एवं जन्मदाता स्वर्गीय मियां हीरा सिंह की याद में क्षेत्र में एक भव्य सहकारिता भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
    उन्होंने नगनोली में स्थानीय निवासियों की मांग पर राजीव भवन परिसर को पक्का करने के लिए आवश्यक राशि देने तथा गांव नगनोली से जिला मुख्यालय ऊना के लिए एक सीधी बस सेवा शुरू तथा नगनोली में पशु औषधालय आरंभ करने का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के लीगल सैल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार, नगनोली पंचायत के प्रधान मेहताब ठाकुर, पंजावर पंचायत की प्रधान नीलम मनकोटिया, बढेड़ा पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी, समनाला पंचायत की प्रधान जसबीर कौर, हरोली पंचायत की प्रधान रमन कुमारी, कांगड़ पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर जीएस राणा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश कुमार धीमान व अधिशासी अभियंता इंजीनियर पुनीत शर्मा, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।