Home Punjab>Ludhiana Punjab and Sindh Bank को चोरों ने बनाया निशाना

Punjab and Sindh Bank को चोरों ने बनाया निशाना

0

लुधियानाः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला ताजपुर रोड़ से सामने आया है। जहां चोरों ने पंजाब एंड सिंध बैंक को निशाना बनाया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चोर बैंक का शटर उखाड़ रहे है। गनीमत यह रही कि चोर इस वारादात को अंजाम देने में नाकाम हुए। वहीं सुबह जब बैंक कर्मचारी डयूटी पर आए तो उन्होंने देखा कि शटर से छेड़छाड़ की हुई है।

कर्मचारियों ने तुरंत बैंक के सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। वहीं घटना की सूचना थाना जमालपुर की पुलिस को दे दी गई है। जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे सीनीयर अधिकारी JCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि बदमाशों ने शटर उखाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके हाथ कुछ कुछ लीड लगी है। जल्द उक्त आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here