Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Vital Steel Bars Factory की भट्ठी में जिंदा जला मजदूर, मचा हड़कंप, देखें CCTV

Punjab News: Vital Steel Bars Factory की भट्ठी में जिंदा जला मजदूर, मचा हड़कंप, देखें CCTV

0
Punjab News: Vital Steel Bars Factory की भट्ठी में जिंदा जला मजदूर, मचा हड़कंप, देखें CCTV

लुधियानाः जमालपुर इलाके में स्थित वाइटल स्टील बार्स लिमिटेड (बुड्ढेवाल रोड) में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाइट शिफ्ट के दौरान 26 वर्षीय युवक सचिन गौतम लोहे की भट्ठी में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शरीर पूरी तरह भस्म हो गया। अब इस मामले में फैक्ट्री मालिक असीम अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है उसमें दिख रहा है कि रात के समय फैक्ट्री में सामान्य रूप से काम चल रहा था। सचिन भट्ठी के पास जाता है और अचानक उसमें गिर जाता है। गिरते ही भट्ठी से आग की लपटें बाहर तक आती हैं जिसे देख वहां काम कर रहे अन्य मजदूर दहशत में इधर-उधर भागने लगते हैं। मृतक के भाई मनु गौतम और पिता ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। नाइट शिफ्ट में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। परिजनों ने रोते हुए बताया कि उन्हें सचिन की हड्डियां या अवशेष तक नहीं सौंपे गए जिससे वे उसका अंतिम संस्कार तक ढंग से नहीं कर पाए।

मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला सचिन पिछले ढाई साल से इसी कंपनी में काम कर रहा था। 10वीं के बाद डिप्लोमा कर चुका सचिन घर का आर्थिक सहारा था। परिवार उसके लिए रिश्ता देख रहा था लेकिन एक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सचिन की बहन हाई कोर्ट में वकील हैं और भाई का अपना स्टोर है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here