Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Traffic से खचाखच भरे Elevated पुल पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती Bullet पर हुआ खड़ा, देखें वीडियो

Punjab News: Traffic से खचाखच भरे Elevated पुल पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती Bullet पर हुआ खड़ा, देखें वीडियो

0
Punjab News: Traffic से खचाखच भरे Elevated पुल पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती Bullet पर हुआ खड़ा, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है जिसे वहां से निकल रहे एक कार चालक ने रिकार्ड भी किया। दरअसल, ट्रेफिक से खचाखच भरे फ्लाइओवर पर एक युवक चलती बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात का है और शहर के फिरोजपुर रोड स्थित एलीवेटेड पुल का है। वहीं इस मंजर को देखकर वहां से गुजरने वाले सभी लोग हैरान हो रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित एलीवेटेड पुल पर एक युवक शरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुलेट बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान पास से गुजरने वालों ने उस युवक की वीडियो बनाई। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कैपरी और टी-शर्ट पहने हुए बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर सीधे खड़ा है। युवक ने किसी तरह का हैल्मेट भी नहीं पहना है और दोनों हाथ फैलाए हुए हैं मानो वह कोई स्टंट दिखा रहा हो।

इस दौरान बाइक तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आती है जिससे उसकी और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा पैदा हो सकता था जिस सड़क पर यह स्टंट किया जा रहा है वह लुधियाना की व्यस्त सड़कों में से एक मानी जाती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। अब देखना ये होगा कि पुलिस इस वीडियो में क्या संज्ञान लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here