Home Punjab>Malout कांग्रेस नेता के कॉलेज और DIMS हॉस्पिटल पर ED की रेड, देखें वीडियो 

कांग्रेस नेता के कॉलेज और DIMS हॉस्पिटल पर ED की रेड, देखें वीडियो 

0

पंचकूलाः ईडी की एक टीम ने आज सुबह से ही उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं अब पंचकूला के सेक्टर 25 के मकान नंबर 93 और 114 में डॉ विक्रम और विवेक के मकान पर ईडी की छापेमारी की। इस दौरान पंचकूला के राईपुरपुरानी स्थिति डॉ विक्रम और विवेक के अस्पताल पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत के कॉलेज और हॉस्पिटल DIMS पर पड़ी ED की टीम पहुंची है।

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। हरक सिंह रावत पर काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। इससे पहले भी पहले भी हरक सिंह रावत पर ED की टीम दबिश दे चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here