Home Punjab>Malout Punjab National Bank में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख, देखें Video

Punjab National Bank में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख, देखें Video

0
Punjab National Bank में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख, देखें Video

पंचकूलाः सेक्टर-8 में पंजाब नेशनल बैंक में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां सेक्टर 8 स्थित बैंक की शाखा में आज सुबह अचानक आग लगने के मामले में बैंक से धुआं निकलता देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार लोगों ने पीएनबी की पहली मंजिल पर धुएं का गुबार निकलते देखा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बैंक कर्मियों व फायर ब्रिगेड को दी।

पीएनबी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग की घटना करीब 9 बजे के आसपास की है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग के कारण बैंक की संपत्ति को नुकसान होने का अनुमान है। पहली मंजिल पर रखे सभी दस्तावेज और अन्य सामान जल चुके थे। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीमें आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here