Home Punjab>Malout दो गुटों में हुई झड़प, चले डंडे तलवारे, देखें CCTV  

दो गुटों में हुई झड़प, चले डंडे तलवारे, देखें CCTV  

0

पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर 9 के पार्किंग में सुबह करीब 6:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। जब दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों की ओर से तलवारे डंडे और गंडासियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक का हाथ और सिर भी फोड़ दिया गया। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को पंचकूला के सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायल की पहचान श्रेयांश निवासी ढकोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घायल के दोस्तों की गाड़ी का भी पीछा किया। जिसके बाद हमलावारों ने उसकी गाड़ी तोड़ दी। वहीं आरोपियों ने कार के चारों शीशे तोड़कर उसको बाहर निकाला। इसके बाद लोहे की रोड, डंडे व गंडासियों से उस पर हमला किया। घायल श्रेयांश का हाथ टूट गया है और उसके सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस गाड़ी के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि हमलावारों को पार्किंग एरिया में गाड़ी धीरे चलाने को कहा था, जिसको लेकर वह भड़क गए। श्रेयांश ने शिकायत में बताया कि वह देर रात दोस्तों के साथ सेक्टर 5 के क्लब में पार्टी करने पहुंचा था और पार्टी के बाद वह सेक्टर 9 के पर्पल फ्लोर क्लब के बाहर सुबह करीब 6:00 बजे पार्किंग में पहुंचा। इस दौरान पंजाब नंबर की कार उसके आसपास तेजी से घूम रही थी। उसने चालक को कार धीरे चलाने को कहा था कि कोई हादसा ना हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों में बहस मारपीट में बदल गई। झगड़ा होता देख 3 और युवक दूसरी गाड़ी से उतर आए। जिन्होंने रोड और गंडासियों से उस पर तथा उसके दोस्तों के पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here