Home Punjab>Mansa Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

0
Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

मानसाः जिले के थुठिया वाली गांव में देर रात एक पति ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक 26 साल की सिमरजीत कौर की हत्या उसके पति सचप्रीत सिंह ने की है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस इंचार्ज माखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई उनके बयानों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल युवती का पति फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here