Home Punjab>Mansa Punjab News: One Digital Company सहित शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह भसीन के खिलाफ मामला दर्ज

Punjab News: One Digital Company सहित शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह भसीन के खिलाफ मामला दर्ज

0
Punjab News: One Digital Company सहित शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह भसीन के खिलाफ मामला दर्ज

मानसाः पूर्व दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने बंटी बैंस के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं इस मामले में माता चरण कौर की शिकायत पर सदर थाना मानसा पुलिस ने वन डिजिटल कंपनी सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला परिवार ने उन पर करोड़ों रुपये हेर-फेर करने के आरोप लगाए थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के अलावा निर्माता शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह उर्फ भसीन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जबकि मूसेवाला के पूर्व मैनेजर और गीतकार बंटी बैंस को मामले में नामजद नहीं किया गया है। बता दें कि शिकायत में बंटी बैंस का नाम भी लिया गया था। इस मामले को लेकर बलकौर सिंह सिद्धू और चरण कौर ने पिछले दिनों एसएसपी कार्यालय मानसा के बाहर धरना भी दिया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here