Home Punjab>Moga जालंधर रोड पर बने प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर दो पक्षों में हुई झड़प, एक की मौ+त, देखें वीडियो

जालंधर रोड पर बने प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर दो पक्षों में हुई झड़प, एक की मौ+त, देखें वीडियो

0

मोगाः जालंधर रोड पर बने प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जहां हमलावारों द्वारा प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर तोड़ फोड़ की गई। इस दौरान वहां व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी देते हुए बिजनेस पार्टनर रमनदीप कौर ने कहा कि उनका प्री वेडिंग शूटिंग का काम है और जो ग्राहक हमरे पास प्री वेडिंग के लिए आए थे।

उनके साथ मेरे पार्टनर हरविंदर की पैसे के लेन देन के कारण कहा सुनी हो गई। जिसके बाद ग्राहक उस समय तो वहां से चले गए। अगले दिन वह ग्राहक अपने 15 से 20 साथियों के साथ दोबारा प्री वेडिंग शूटिंग वाले सेट पर आए गए। इस दौरान उन्होंने उनके प्री वेडिंग सेट पर तोड़-फोड़ की गई। इसी के साथ उन्होंने हरविंदर सिंह को गंभीर ज़ख्मी कर दिया। जिसको उपचार के लिए मेडिकल हस्पताल फरीदकोट में रेफर कर दिया यहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नवदीप सिंह ने कहा के मृतक हरविंदर सिंह की पत्नी के बयानो पे मामला दर्ज कर लिया गया है आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here