Blog

  • निगम में F&CC चुनाव में हुआ भारी हंगामा, चुने गए 5 मेंबर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः नगर निगम में आज सोमवार को फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) के 5 मेंबरों का चुनाव हुआ। AAP पार्षद जसविंदर कौर, AAP पार्षद रामचंद्र यादव, कांग्रेस पार्षद तरुणा मेहता, भाजपा पार्षद महेशइंद्र और भाजपा पार्षद लखबीर सिंह को मेंबर चुना गया। इससे पहले निगम हाउस की मीटिंग में AAP-कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में जमकर धक्कामुक्की हुई। पार्षदों को अलग करने के लिए मार्शल बुलाने पड़े।

    निगम में I.N.D.I.A गठबंधन के पास कुल 19 वोट हैं, जबकि भाजपा के पास 17 ही वोट रह गए हैं। शनिवार को 2 पार्षद पूनम और नेहा के भारतीय जनता पार्टी से वापस आम आदमी पार्टी में आने पर यह समीकरण बदल गया। इससे पहले भाजपा के पास बहुमत था। फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की 5 सीटों के लिए दोनों पार्टियों की तरफ से 3-3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया।

  • Google Chrome को लेकर बड़ी खबरः सरकार ने जारी की चेतावनी, खतरे में करोड़ों यूजर्स

    नई दिल्लीः क्या आप भी इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए गूगल क्रोम का यूज करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं क्योंकि आप इस वक्त बड़े खतरे में हैं। हैकर्स आपके पर्सनल डाटा से लेकर ब्राउजर को पूरी तरह से क्रैश भी कर सकते हैं। जी हां, भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी, CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Google Chrome यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। अपने लेटेस्ट नोट- CIVN-2024-0085 में, CERT-In ने विंडोज और मैक दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 122.0.6261.11/2 से पहले के Google Chrome वर्जन में मौजूद कई खामियों के बारे में बताया है। इन खामियों को सेवरिटी ऑफ हाई रेटिंग के साथ लिस्ट किया गया है, जो यूजर्स पर मंडरा रहे खतरे को दिखाता है।

    CERT-In का Vulnerability नोट CIVN-2024-0085 Google Chrome ब्राउजर में खोजी गई कई खामियों को डिटेल में दिखाता है। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठा कर सेंसिटिव डाटा चुराने के लिए यूज कर सकते हैं या यहां तक कि आपके सिस्टम पर पूरा कंट्रोल भी कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी Safety Note से यह भी पता चलता है कि ये खामियां Google Chrome के किस हिस्से में हैं। जानकारी के मुताबिक, पहला बग “Use-after-free” फीचर के अंदर मिला है, जिसका यूज करके हैकर्स ब्राउजर की मेमोरी में हेरफेर कर सकते हैं, साथ ही इसके कोड भी एडिट कर सकते हैं।

    Google Chrome के जावास्क्रिप्ट इंजन, V8 में “Out of bounds memory access” और “inappropriate implementation” से संबंधित खामियों को भी रिपोर्ट में बताया गया है। ये खामियां हैकर्स को खतरनाक कोड डालने या यहां तक की आपके ब्राउजर को पूरी तरह से क्रैश करने में सक्षम कर सकती है, जो काफी खतरनाक है। सीईआरटी-इन के अनुसार, हैकर्स आपके सिस्टम पर खास तरह से तैयार किए गए वेबपेज भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं। एक बार जब यूजर इस वेबपेज पर विजिट करता है, तो क्रोम के अंदर मौजूद खामियों का लाभ उठाकर हैकर्स कई तरह से आपके सिसटम पर अटैक कर सकते हैं। अगर आप भी गूगल क्रोम का यूज करते हैं तो अभी अपने ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।

  • बेअदबी मामले में फंसे डेरा मुखी को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला 

    बेअदबी मामले में फंसे डेरा मुखी को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला 

    चंडीगढ़ः बेअदबी मामले में फंसे डेरा मुखी गुरमीत सिंह को पंजाब हरियाणा कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। इस मामले में डेरा मुखी के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही प्रिसिडिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। दरअसल बेअदबी मामले में दर्ज मामलों की पंजाब सरकार की एसआईटी की बजाय सीबीआई से ही जांच करवाए जाने की मांग को लेकर डेरा मुखी गुरमीत सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था।लेकिन पिछले दिनों हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दायर याचिका में डेरा मुखी ने कहा है कि बेअदबी मामले में दर्ज एफआईआर की पंजाब सरकार ने नवंबर 2015 में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे।

    लेकिन बाद में राज्य में सरकार बदलते ही अगस्त 2018 में इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश वापिस ले लिए थे। इससे पहले पंजाब सरकार ने डेरा मुखी की इस याचिका पर अपना जवाब दायर कर हाई कोर्ट को बताया कि इस मामले की पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश वापिस लेते हुए विधान सभा में प्रस्ताव पास किया था । हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपनी मोहर लगा दी थी और हाई कोर्ट के आदेशों पर ही मामले की एसआईटी जांच कर रही है ऐसे में डेरा मुखी द्वारा अब यह मांगा करना पूरी तरह से गलत है। ऐसे में इस याचिका को ख़ारिज किया जाए।

    दायर याचिका में डेरा मुखी ने कहा है कि बेअदबी मामले में दर्ज एफआईआर की पंजाब सरकार ने नवंबर 2015 में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। लेकिन बाद में राज्य में सरकार बदलते ही इस मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन कर जांच शुरू कर दी थी और बाद में अगस्त 2018 में पंजाब सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पास कर इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश वापिस ले लिए थे।

    डेरा मुखी का कहना है कि इस मामले के एक आरोपी के बयानों के बाद उन्हें पिछले साल इस मामले में नामजद कर लिया गया और फिर उनके प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए गए। जिसे हाई कोर्ट ने रद्द करते हुए करते हुए एसआईटी को सुनारिया जेल में ही जाकर उनसे पूछताछ करने के आदेश दे दिए थे और एसआईटी उन्हें पूछताछ कर चुकी है। डेरा मुखी का कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है, ऐसे में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। लिहाजा उन्होंने बेअदबी मामले से जुड़ी एफआईआर की सीबीआई से जांच करवाने के जो आदेश सरकार ने रद्द किए हैं, उन आदेशों को रद्द कर इस मामले की सीबीआई से ही जांच करवाने की मांग की है।

  • मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर रिंग में हुआ भावुक, PM प्रधानमंत्री मोदी से की खास अपील, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मणिपुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर चुंगरेंग कोरेन का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय हिंसा से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने और शांति बहाल करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो में चुंगरेंग कोरेन भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह बयान कथित तौर पर मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) में एक बाउट के बाद दिया है। कोरेन ने कहा, ‘यह मेरा विनम्र अनुरोध है। मणिपुर में हिंसा हो रही है।

    लगभग एक साल हो गया है। लोग मर रहे हैं और कई लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इन राहत शिविरों में भोजन और पानी की कमी है। बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। भविष्य स्पष्ट नहीं है। मोदी जी, कृपया एक बार मणिपुर का दौरा करें और राज्य में शांति बहाल करें।’ एनकाउंटर न्यूज इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

    सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो क्लिप साझा करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने हिंदी में लिखा, ‘यह मणिपुर से चुंगरेंग कोरेन हैं। काश प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर उनके परिवार का हिस्सा होता तो आज शायद मणिपुर का हर नागरिक रोने को मजबूर नही होता।’ वहीं भाजपा ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मणिपुर में जातीय हिंसा में पिछले साल मई से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और करीब 50 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जातीय हिंसा अराजकता में बदल गई है।

  • पंजाब : इस इलाके में बना लतीफपुरा जैसा माहौल, देखें वीडियो

    अमृतसर : मामला अमृतसर के कैट एरिया से सामने आया है। जहां आज लतीफपुरा जैसे माहौल बना हुआ है। एक ओर जहां लोग 4 पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और लंबे समय से प्रशासन के धक्के के खिलाफ संघर्ष कर रहे है। उन्होंने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया है। जिसकी तारीख कल घोषित की की गई है।  लेकिन आज ही प्रशासन और पुलिस इन सर्वेंट क्वार्टरों को खाली करवाने पहुंच गए। बताया गया है कि प्रभावित लोग प्रशासन के खिलाफ डटे हुए हैं।

    इस संबंध में चार पीढ़ियों से यहां रह रहे है। लोगों का कहना है कि यह उनकी चौथी पीढ़ी है जो यहां सर्वेंट क्वार्टर में रह रही है और अब प्रशासन और पुलिस द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सेना की झूठी अपील के कारण, हमें यहां से जाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब हम कहां जाएं, प्रशासन हमसे जबरदस्ती करके देखे ले हम भी मर जाएंगे, लेकिन हम यहां से नहीं जाएंगे। कानूनी प्रक्रिया के चलते हमने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया है, जिसकी कोर्ट में कल की तारीख है।

    लेकिन प्रशासन हमें एक दिन पहले ही बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम किसी भी हालत में यहां नहीं जाएंगे। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि देश की सर्वोच्च संस्था सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बगला नंबर 19 को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अमला मौजूद है।

  • बड़ा झटकाः चुनाव से पहले विधायक ने छोड़ा साथ

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी के अजित पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक निलेश लंके आज शरद पवार गुट में शामिल होने जा रहे हैं। नीलेश लंका पारनेर से विधायक हैं और वह अजित पवार के बेहद वफादार समर्थक के तौर पर जाने जाते थे। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। इससे पहले अहमदनगर सीट काफी चर्चा में है। सांसद सुजय विखे पाटिल बनाम विधायक निलेश लंके के बीच मुकाबला होने की संभावना है।

    क्योंकि लोकसभा की पृष्ठभूमि में अहमदनगर में दोनों गुटों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों कार्यक्रमों में निलेश लंके की पत्नी भी सक्रिय नजर आ रही हैं। सुजय विखे की पत्नी धनाश्री विखे भी हर कार्यक्रम में भाग लेकर महिला वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर नीलेश लंका की पत्नी रानी लंका भी शिवस्वराज यात्रा के जरिए हर विधानसभा क्षेत्र को कवर कर रही हैं।

    लंके का जन्म 10 मार्च 1980 को पारनेर तालुका के हंगा नामक एक छोटे से गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ज्ञानदेव और माता का नाम शकुंतला है। नीलेश को बचपन से ही कुश्ती का शौक था। उन्होंने 1995 में 10वीं और 1997 में 12वीं पास की। बाद में उन्होंने आईटीआई से बिजनेस की पढ़ाई की। उसी उम्र में, उन्होंने हंगा गांव में ग्राम पंचायत चुनाव में अपना पैनल बनाया और ग्यारह सीटें जीतीं और सबको चौंका दिया। बता दें, अगर निलेश लंके शरद पवार गुट में शामिल होते हैं तो लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ये अजित पवार गुट के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

  • फिर शुरू हो रहा Kapil Sharma-Sunil Grover का शो, लोगों को मिलेगा हंसी का डोज

    मुबंईः एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का शो शुरू होने जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को हंसी का डोज मिलेगा। दरअसल, फिर से कपिल एक नया शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में लंबे समय के बाद सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। सुनील और कपिल को फिर से एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है। कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले ही सुनील ग्रोवर और अपने नए शो का ऐलान किया था। इस शो में सुनील के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरनसिंह भी दिखेंगी। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी टीम के साथ शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

    कपिल शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में शो की पूरी टीम एक साथ नजर आ रही है। पूरी टीम को नेटफ्लिक्स के इवेंट टुडुम को एक साथ बोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसे बोलने के लिए पूरी टीम ही दूसरा टेक लेती है। वीडियो देखने में काफी फनी लग रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है। ये शो 30 मार्च से नेटफ्ल्किस पर स्ट्रीम होगा। बता दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा लगभग 7 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले कपिल के शो के पिछले सीजन में सुनील नजर आए थे। उन्होंने अपने निभाए किरदार जैसे गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी से दर्शकों को खूब हंसाया है।

    कपिल और सुनील की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद भी आती है। लेकिन 2017 में फ्लाइट में हुई एक लड़ाई के बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। तभी से लोगों की डिमांड रहती थी सुनील को फिर से वापस लाया जाए। वहीं अब एक बार फिर दोनों एक साथ दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। इस सीजन में सुनील का क्या किरदार होगा इसे अभी रिवील नहीं किया गया है। हालांकि, इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। ये शो इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार कपिल की टीम से उनकी ऑनस्क्रीन बीवी सोमाना चक्रवर्ती और चंदु गायब है।

  • पंजाब : बिजली के खंभे में टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली, बत्ती हुई गुल, देखें वीडियो

    लुधियाना :  बिजली के खंभे में ट्रैक्टर ट्रॉली टकराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार को बचाते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से बड़ा हादसा होने से बच गया। पक्खोवाल रोड पर उस वक्त बड़ा नुकसान होने से बच गया। जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई। पोल पर लगे तारों में भी करंट था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

    ट्रैक्टर चालक या अन्य राहगीरों की जान को खतरा हो सकता था।  मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने ट्रैक्टर चालक से बात की है और नुकसान की भरपाई करने को कहा है। ट्रैक्टर चालक चमकौर सिंह ने बताया कि वह बरनाले से आ रहा था, तभी अचानक एक एक्टिवा चालक को बचाने के लिए उसे ट्रैक्टर को साइड में मोड़ना पड़ा, जिसके साथ यह हादसा हुआ।

    उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों से बात हो गई है और हम नुकसान की भरपाई करेंगे। इस मौके पर बिजली अधिकारियों ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर चालक ने थाने में लिखकर दे दिया है, जो नकुसान हुआ है, उसका पूरा खर्च देंगे। अधिकारी ने बताया कि लगभग 30-35 हजार रुपए के करीब का नुकसान हुआ है।

  • पंजाबः ट्रैक्टर पर युवक को स्टंट करना पड़ा महंगा, ट्रेस करके घर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले की फूड स्ट्रीट पर ट्रैक्टर स्टंट का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। उक्त वायरल वीडियो में युवक अपने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और वीडियो को ट्रेस करके युवक के घर पहुंच गई। युवक बुलोवाल थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले बताया जा रहा है। दरअसल, इस फूड स्ट्रीट पर खाने के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में इस स्टंट में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    उक्त ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड कंपनी का बताया जा रहा है। वायरल हो रही वीडियो में युवक ट्रैक्टर के आगे लगे 2 टायर उठाकर भागता नजर आ रहा है। इस वीडियो में ट्रैक्टर के आसपास लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर का चालान भी कर दिया है। वहीं होशियारपुर के पीसीआर एसएचओ, सुभाष भगत ने बताया कि पुलिस ने ट्रेस करके आरोपी को पता लगा लिया है। पुलिस ने ड्राइवर के पिता को बुलाकर चालान कर दिया है और सख्त हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में ऐसा न करे।

    वह अपनी जान जोखिम में डालेगा और किसी और की जान भी खतरे में डालेगा। इस दौरान एसएचओ ने युवक के पिता को बताया कि उनके बेटे ने सार्वजनिक स्थल पर ट्रैक्टर चालकर खतरनाक स्टंट किए है। इस दौरान एचएचओ ने कहा कि इस हादसे में युवकी की जान भी खतरे में थी और इसमें आम पब्लिक की जान वहां पर खतरे में थी। ऐसे में युवक की जान भी सकती थी और वहां पर मौजूद पब्लिक में किसी ओर की इस खतरनाक स्टंट से जान जा सकती थी। इस दौरान एचएचओ ने पिता को कहा कि एक सप्ताह पहले भी ऐसे खतरनाक स्टंट से युवक की जान चली गई थी। बतां दे कि इस खतरनाक स्टंट पर सीएम भगवंत मान ने पंजाब में पाबंदी लगाने के आदेश दिए हुए है।

  • पंजाबः बॉर्डर पर एक और किसान की हुई मौ+त

    संगरूरः किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिन किसानों ने देशभर में 4 घंटे ट्रेने रोकी थी, जिसके चलते सामान्य जन जीवन का काफी असर देखने को मिला था। वहीं आज 11 मार्च को किसान आंदोलन-2 का 28वां दिन है। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को एक और किसान की मौत हो गई है। किसान आंदोलन के दौरान यह 9वीं मौत है।

    किसानों के मुताबिक बीकेयू के क्रांतिकारी नेता बलदेव सिंह पिछले कई दिनों से खनौरी बॉर्डर पर थे। बताया जा रहा है कि सांस लेने में दिक्कत से जूझ रहे बलदेव सिंह को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बलदेव सिंह की मौत हो गई। बता दें कि 13 फरवरी से हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।