Blog

  • भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड की क्रीकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पेट में खिंचाव के कारण भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय शृंखलाओं से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को ट्वीट करके बताया कि हेनरी को यह चोट पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगी। बोर्ड ने फिलहाल हेनरी की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की घोषणा नहीं की है। 

    एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट) ने ट्वीट किया, ‘कराची में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन पेट में खिंचाव के बाद मैट हेनरी टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे और स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान और भारत का सामना करने के लिए एकदिवसीय टीम में एक प्रतिस्थापन की जल्द ही पुष्टि की जाएगी।’ न्यूजीलैंड को पाकिस्तान की मेजबानी में नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद भारत रवाना होना है। ब्लैक कैप्स के भारत दौरे की शुरुआत 18 जनवरी को तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला से होगी। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20 मैचों में भी आमने-सामने होंगी।       

  • इस गांव में कपड़े पहनने पर है पाबंदी, लोग न्यूड रहकर बिताते हैं जिंदगी

    इस गांव में कपड़े पहनने पर है पाबंदी, लोग न्यूड रहकर बिताते हैं जिंदगी

    नई दिल्लीः रोटी, कपड़ा और मकान ये तीन चीजें इंसानों की मूलभूत आवश्कता हैं। इनमें से किसी एक चीज को हटा दिया जाए तो जिंदगी की कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल है। यह खबर इंसान के पहनावे को लेकर है। किसी भी देश का पहनवा उस देश की संस्कृति से सीधे तौर पर जुड़ा होता है। पूरी दुनिया में इंसान ही एक ऐसा प्राणी जो कपड़े पहनता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी धरती पर ऐसे कई समुदाय मौजूद हैं जो कपडे़ नहीं पहनते हैं। कई आदिवासी समुदाय कपड़े नहीं पहनते हैं लेकिन आदिवासी समाज आमतौर पर मुख्यधारा से खुद को दूर रखते हैं लेकिन यहां जिस समुदाय का जिक्र यहां किया जा रहा है, वह बहुत शिक्षित है और जिस गांव के बारे में यहां बताया जा रहा है, वह काफी ज्यादा एडवांस है।

    ब्रिटेन में स्पीलप्लाट्ज नाम का एक गांव है जहां के लोगों ने करीब 94 सालों से बिना कपड़ों के रहने की जिंदगी चुनी है। यह गांव हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड के नजदीक है। यहां महिला और पुरुष सभी को निर्वस्त्र ही रहना पड़ता है। यहां की एक खास बात यह भी है कि यहां घूमने आने वालों को भी इसी तरह रहना पड़ता है। स्पीलप्लाट्ज के लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा एडवांस है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि गांव में खुद का पब, स्विमिंग पूल और दूसरी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस गांव को बसाने का श्रेय इसुल्ट रिचर्डसन को दिया जाता है। रिचर्डसन ने इसे साल 1929 में बसाया था। ठंड के समय यहां कपड़े पहनने की छूट होती है।

    इस गांव को बसाने वाले इसुल्ट रिचर्डस का मानना था कि वह शहर के शोर-शराबे से दूर जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें प्र‍कृति के करीब जिंदगी बिताना था। इस तरह की जीवनशैली से गांव के लोग खुद को प्रकृति के करीब मानते हैं। आपको बता दें कि जब इस गांव की नींव रखी थी तब इसे लेकर काफी विरोध हुआ था लेकिन जीने के अधिकार की वजह से सभी विरोधों को रोकना पड़ा। गौरतलब है कि भारत में अंडमान के एक द्वीप पर रहने वाली ‘जारवा’ आदिवासी जनजाति भी अपनी जिंदगी बिना कपड़ों के ही बिताती है।

  • सरकार के वरिष्ठ मन्त्रियों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात: भुट्टो 

    सरकार के वरिष्ठ मन्त्रियों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात: भुट्टो 

    भुट्टो ने मन्त्रीमंडल बनने पर दी बधाई

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सरकार के मन्त्रीमंडल विस्तार पर सभी कैबिनेट मन्त्री एवं सीपीएस बनने बालों को बधाई दी। भुट्टो ने कहा कि सरकार में वरिष्ठ  विधायकों को सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू एवं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मन्त्रीमंडल में जगह दी है। जिससे प्रदेश के विकास को तीव्र गति प्रदान होगी। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल में भाजपा नेताओं को मन्त्रीमंडल विस्तार की बहुत चिंता थी और हर दिन सीएम ओर डिप्टी सीएम से सरकार के मन्त्रीमंडल के गठन पर टिप्पणियां करते थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश में एक समान विकास करवाना ओर बिना भेदभाव से जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र कैसे आगे बढ़े और जनता की समस्याओं का किस प्रकार समाधान हो। उसी मूलमंत्र के साथ हम आगे बढ़ेंगे।  विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जो 1985 से लगातार सक्रिय राजनीति में आकर अपने हलकों का विकास करवा रहे है और जिन्हें विधानसभा का पूरा ज्ञान है। उनके साथ काम करने का मौका मिला है।  हम भी सरकार के साथ कुटलैहड़ बिस क्षेत्र को ओर आगे ले जाने का काम करेंगे।  कुटलैहड़ की समस्त जनता का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। जिनके प्यार और आशीर्वाद से पहली वार विधानसभा पहुंचा हूँ। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना ओर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करना है। सरकार की हर योजना को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य रहेगा। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध हों। उसी मूलमंत्र पर कार्य किया जा रहा है। 

  • दर्दनाक- अंधविश्वास के कारण मां ने 6 माह के बच्चे को उतारा माैत के घाट

    दर्दनाक- अंधविश्वास के कारण मां ने 6 माह के बच्चे को उतारा माैत के घाट

    सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां रविवार को एक मां ने अपने ही 6 माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। आशंका जताई जा रही कि अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार, शिवकुमार की पत्नी मंजू उर्फ राधा ने अपने को 6 माह के बच्चे को लिया और गांव के बाहर बने देव स्थान पहुंच गई। इस दौरान मंजू ने अपने बच्चे को फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अंधविश्वास के चक्कर मे मंजू ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी मां मंजू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है। शुरूआती जांच में जो पता चला है, उसके मुताबिक अंधविश्वास के चक्कर में हत्या का मामला लग रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

  • राष्ट्रीय एकता शिविर में पहुंचे स्वयंसेवियों ने पूजा अर्चना करने के साथ साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया 

    राष्ट्रीय एकता शिविर में पहुंचे स्वयंसेवियों ने पूजा अर्चना करने के साथ साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में  सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को  15 प्रदेशों से आए स्वयंसेवियों ने  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धार्मिक व प्रसिद्ध माता ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन करने के साथ साथ में पूजा अर्चना करने के उपरांत  धर्मशाला के भागसूनाथ मंदिर,सहित मैक्लोडगंज में स्थित दलाई लामा के धार्मिक मठों के दर्शन करने उपरान्त पहाड़ों पर बर्फबारी का आंनद लिया। 

    शिविर के निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों के 260 स्वयंसेवियों ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से सात बसों में सभी स्वयंसेवियों को हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ साथ  पूजा अर्चना करने के उपरांत हिमाचल के पहाड़ों में बर्फ बारी का आनंद लिया। इस मौके पर एन एस एस के राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर, स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,राय सिंह रावत,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • सुक्खू सरकार का डीज़ल पर तीन प्रतिशत बैट बढ़ाने का फैसला गलत : विरेंद्र कँवर

    सुक्खू सरकार का डीज़ल पर तीन प्रतिशत बैट बढ़ाने का फैसला गलत : विरेंद्र कँवर

    कभी ऑफिस डिनोटिफाइड कभी डीज़ल पर वैट बढ़ाना सीधा जनता की जेव पर डाका

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य की पूर्ब जयराम सरकार में कैबिनट मन्त्री रहे बिंरेंद्र कँवर ने डीज़ल में 3 प्रतिशत की हुई बडौतरी पर सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। मीडिया से बात करके हुए पूर्ब मन्त्री बिरेंद्र कँवर ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार के कैबिनट विस्तार के साथ ही हिमाचल की जनता को डीज़ल करीव चार रुपये की बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। जो कांग्रेस नेता बिपक्ष में रहकर महंगाई का ढिढोरा पीटते थे। ओर सत्ता में आने पर महंगाई कम करने की बातें करते थे। अब उनका सत्ता में आते ही जनता को असली चेहरा दिखने लगा है। कँवर ने कहा कि करीव एक माह बाद सुक्खू सरकार का कैबिनट विस्तार हुआ है। यह उनकी सरकार और पार्टी का निजी मामला रहा है। लेकिन कैबिनट विस्तार के साथ जनता को जो पूर्व जयराम सरकार के समय हिमाचल में डीजल पर 4.40 प्रतिशत बैट होता रहा है। उसे 3 प्रतिशत बैट को बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है। यानी हिमाचल में डीजल अब चार रुपये ओर महंगा मिलेगा।

    कँवर ने कहा कि राज्य में सुक्खू सरकार के एक माह में हिमाचल की जनता को बहुत कुछ मिल गया है। उन्होंने कहा कि बिना कैबिनट मंजूरी से राज्य में 520 कार्यलयों को सीएम साहब ने डिनोटिफाइड कर दिया है। जो पूर्ब जयराम सरकार ने हिमाचल की जनता की सुविधाओं के लिए खोले थे। और आज डीज़ल पर बैट की बढोतरी करके जनता की जेव में डाका डालने का काम किया है। कँवर ने कहा कि मुझे कुटलैहड़ की जनता ने 2003 से लगातार चार बार विधानसभा पहुंचाने का काम किया है। और सीएम के रूप में 2003 से 07 तक  स्व बीरभद्र सिंह ओर 2007 से 12 तक प्रो धूमल 2012 से 17 तक फिर स्व बीरभद्र सिंह और 2017 से 22 तक जयराम ठाकुर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। लेकिन आज तक किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है। और बिना कैबिनट की मंजूरी के कोई भी कार्यलय बन्द नही किये है।

    कँवर ने कहा कि सुक्खू सरकार का इतिहास रहेगा। कि एक माह के कार्यकाल पूरा करते करते जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी है। पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कँवर ने कहा कि अभी तो सुक्खू सरकार ने जो दस गारंटियों को चुनावी दिनों में जनता को दी है। उन्हें भी पूरा करना है। लेकिन अगर जनता की जेबो में डाका डालकर ओर जिस प्रकार डीजल पर 3 प्रतिशत बैट बढ़ाकर जनता के साथ कुठाराघात किया है। अगर ऐसे ही जनता की जेवो पर डाका डालकर सुक्खू सरकार गारंटियों को पूरा करने की सोच रही है। तो यह हिमाचल की जनता के साथ बहुत बड़ा कुठारा घात होगा। और हिमाचल की जनता सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी। 

    सुक्खू सरकार खड़े ट्रक ऑपरेटरों के बारे में कर लेती बिचार,

    पूर्ब मन्त्री बिरेंद्र कँवर ने कहा कि सुक्खू के शपथ समारोह के साथ ही हिमाचल के दो बड़े सीमेंट कारखाने बन्द हो गए। और करीव तीस हजार परिवारों की रोजी रोटी छिन्न गई। और दस हजार ट्रक ऑपरेटरों को रोजी रोटी के लाले पड़ गए। अब डीज़ल करीव साढ़े से चार रुपये महंगा करके सुक्खू सरकार उन ट्रक ऑपरेटरों के जले पर नमक छिड़क रही है। कँवर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने एक माह में यह साफ कर दिया। कि कांग्रेस के लिए सत्ता सेवा नहीं बल्कि सत्ता सुख है। 

  • कांग्रेस सरकार पर बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने साधा निशाना

    कांग्रेस सरकार पर बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने साधा निशाना

    बीजेपी की हुई अहम बैठक लोकसभा चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार के अधूरे मंत्रिमंडल व सीपीएस बनाने पर कड़ा प्रहार किया है। रविवार को ऊना शहरी भाजपा की बैठक को भाजपा कार्यालय में संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कर्ज का रोना रोने वाली कांग्रेस ने अपने विधायकों की टूट व असंतोष को दबाने के लिए अधूरे मंत्रिमंडल के साथ सीपीएस बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री बताएं कि क्या सीपीएस बनाने से आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा। उन्होंने पूछा कि एक महीना हो जाने के बाद भी कांग्रेस पूरे मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है।

    यह बताता है कि कैसे कांग्रेस में सिर फुटेल की स्थिति की है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस कर्ज पर घडियाली आंसू बहाती रही है। अब खुद एक साल में 11 हजार करोड़ ऋण लेने की लिमिट बना रही है। वहीं आधा दर्जन सीपीएस की फौज खड़ी कर दी है। सतपाल सत्ती ने कहा कि दफ्तरों को डिनोटिफाई करने वाली कांग्रेस सरकार एक महीने के करीब हो जाने पर भी जनता में विश्वास नहीं बना पाई है। सत्ती ने शहरी भाजपा के कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनावों में बेहतर काम करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऊना में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं व जनता की जीत है। सत्ती ने कहा कि मतदाताओं ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। सत्ती ने कहा कि लोकसभा का चुनाव हमारा मिशन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए एकजुटता के साथ सब काम करेंगे।

    ये रहे उपस्थित

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ,मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, शहरी इकाई के अध्यक्ष जनक राज ,महिला मोर्चा की शहरी अध्यक्ष रितु अशोत्रा, हरि सिंह ठाकुर, विनय शर्मा, बलविंदर गोलडी,नवीन पूरी, ,नगर परिषद के अध्यक्ष पुष्पा देवी, उर्मिला,, सीमा दत्ता, रजनी ठाकुर,कैप्टेन चरण दास, सुखविंदर सांगरा, खामोश जैतक,नीरज जैतक, इंदु बाला,वरुण मेहन,मुनीश, डॉ मोनिका, डॉ सुभाष शर्मा,जय ठाकुर, भी उपस्थित रहे।

  • दहेज में जैकेट ना मिलने पर कर दी हत्या 

    दहेज में जैकेट ना मिलने पर कर दी हत्या 

    बिहार: देश से दहेज प्रथा का दंश अभी मिटा नहीं है। बिहार में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या महज इसलिए कर दी क्योंकि उसके परिवारवाले दहेज में महंगी जैकेट का डिमांड पूरा नहीं कर सके। पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका का नाम रितिका कुमारी है, जो बिहार के छपरा जिले की रहने वाली है। मंगाईडीह गांव की रहने वाली रितिका की शादी 8 महीने पहले ही वैशाली में हुई थी। रितिका को शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 

    FIR के मुताबिक अनीता देवी ने कहा है कि उन्होंने बेटी रितिका की शादी 2 मई 2022 को वैशाली के रहने वाले कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ की थी। बुलबुल सिंह ने ही पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वह महंगी जैकेट मांग रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक रितिका के परिजन कह रहे हैं कि शादी के वक्त से ही चार पहिए की डिमांड की जा रही है। लड़की का मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया था, जिससे वह घर पर बात न कर पाए। अनीता देवी ने कहा कि बेटी की हत्या से पहले दामाद ने महंगी जैकेट को लेकर भी प्रताड़ित किया था। मुख्य आरोपी पति की गिरफ्तारी हो गई है। 3 अन्य फरार चल रहे हैं।

  • एक बार फिर विमान में भिड़े यात्री, देखें वीडियो 

    एक बार फिर विमान में भिड़े यात्री, देखें वीडियो 

    बांग्लादेश: बिमान बांग्लादेश फ्लाइट में शर्टलेस आदमी और एक सह-यात्री के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बांग्लादेश बोइंग 777  विमान के हवा में होने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा साथी यात्री पर हमला किया गया।  इस बीच अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन, फिर भी वह उसे घूंसा मारता रहा। कुछ देर बाद केबिन क्रू ने आकर बीच-बचाव किया। मौजूदा समय में विमान में साथी यात्रियों के साथ बदसलूकी के मामले बढ़ गए हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्टलेस आदमी आगे की सीट पर बैठे एक अन्य यात्री के साथ शारीरिक झड़प कर रहा है। वह सीट पर बैठे यात्री की पकड़कर खींचने की कोशिश करता है और जब वह ऐसा करने में नाकाम रहता है तो उसे गुस्सा आ जाता है। वह बैठे हुए यात्री को थप्पड़ मारता है। विवाद बढ़ने के बाद केबिन क्रू ने मारपीट के बीच हस्तक्षेप किया, जिसके वाद सब शांत हुए।

  • शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास पर ध्यान दें अधिकारी – अभिषेक जैन

    शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास पर ध्यान दें अधिकारी – अभिषेक जैन

    ऊना / सुशील पंडित :  सचिव शिक्षा विभाग प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा अभिषेक जैन ने जिला ऊना के शिक्षा उपनिदेशकों, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा डाइट और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी उपस्थित रहे। अभिषेक जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए बहुमुखी विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने जिला में सरकारी विद्यालयों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी आदेशों की भी समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। 

    अभिषेक जैन ने कहा कि ई-ऑफिस तथा ईमेल से कार्याें का निपटारा सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने जिला ऊना के समस्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तथा अध्यापकों का समस्त डाटा कंप्यूटराइज करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह कार्य 31 जनवरी तक पूरा होना चाहिए। जिला में यह कार्य यू-डाइस के रूप में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त राघव शर्मा को इस कार्य को अपनी देखरेख में करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के गेट, कैम्पस व भवन के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी अवश्य शामिल करें। उन्होंने स्कूलों में विज्ञान एवं गणित में अभिनव गतिविधियों को भी सम्मिलित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल सामग्री का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें तथा शतरंज, स्केटिंग, जूडो-कराटे जैसे खेल शुरू किए जाएं। 

    शिक्षा सचिव ने कहा कि सभी अध्यापक विद्यार्थियों को स्कूल के पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें तथा पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का रखरखाव भी सही ढंग से करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में समय-समय पर विद्यार्थियों की आंखों, दांतों व खून की कमी का निरीक्षण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए छात्रों की रुचि खेलों की तरफ बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्होंने स्कूल तथा कॉलेज स्तर पर खेल गतिविधियां आयोजित करने के आदेश दिए।