Home Punjab>Moga पंजाब : 2 पक्षोें में मामूली कहासुनी को लेकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

पंजाब : 2 पक्षोें में मामूली कहासुनी को लेकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

0

 मोगा : लोहड़ी के दिन बहोंना चौक पर एक सैलून की दुकान के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंटे चली। इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, झगड़े की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर घटना के बारे में जानकारी ली और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

जानकारी देते हुए जसविंदर ने कहा कि राहुल नामक युवक दोस्त के सैलून के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। रोकने पर मारपीट शुरू कर दी और ईंट से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, राहुल ने कहा कि हम सैलून के पास खड़े थे। इस दौरान जसविंदर ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। टोकने पर जसविंदर ने हाथापाई की। मारपीट में उसके चोट आई है। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने कहा कि सैलून के बाहर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here