Home Punjab>Moga पंजाब: सड़क हादसे मे 7 साल की बच्ची की मौ’त

पंजाब: सड़क हादसे मे 7 साल की बच्ची की मौ’त

0

मोगा : सड़क हादसे मे 7 साल की बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव सुखदोला से छोटे हाथी मे सवार कुछ प्रवासी मजदुर घर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते मे गांव बुग्गी पुरा की सड़क पर लंगर की सेवा की जा रही थी। 


जिसे देख छोटे हाथी में सवार लोग लंगर खाने के लिए सड़क के दूसरे किनारे उतरे। लंगर खा कर जब वह लोग वापिस जाने के लिए सड़क क्रॉस करने लगे। इस दौरान कुछ लोग और बच्ची सड़क पर आ रही मोटरसाइकिल की चपेट मे आ गए। इस हादसे मे बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई।  बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।     

बच्ची की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस को घटना की जानकरी मिल चुकी है। पुलिस इस हादसे मे घायल हुए लोगो से घटना के संबंध मे पूछताछ कर रही है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here