Home Punjab>Moga पंजाब : गाड़ी और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : गाड़ी और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

मोगा : तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां गाड़ी और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार बुगीपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल और गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हुई।

इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों की टांगे टूटी है। इस मौके पर वहां से जा रहे एमएलए मनजीत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पुलिस कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाली डाक विभाग की गाड़ी को कब्जे में लिया। लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here