Home Punjab>Moga पंजाबः आसमानी बिजली गिरने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

पंजाबः आसमानी बिजली गिरने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

0

गली खेल रहे बच्चों में मची भगदड़

मोगाः पंजाब में दो दिन से हो रही बारिश के चलते तापमान में जहां गिरावट देखने को मिली है। वहीं आसमानी बिजली गिरने से मौत की जानकारी भी सामने आई है। बीते दिन कपूरथला में खेतों में काम कर रहे युवक पर आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं मोगा में भी बीते दिन आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने से गली में खेल रहे 5 बच्चे बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि आसमानी बिजली गिरने से सड़क पर रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। आसमानी बिजली गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गली में खेल रहे बच्चे परीक्षित, शिवांश, विवान और रिद्धि ने बताया कि उन्होंने गली की टाइल्स पर सफेद जैसी कोई चमकदार चीज गिरी हुई देखी। इस पर वे तुरंत पीछे हट गए। जिस स्थान पर बच्चों ने बिजली गिरने का बताया। वहां सीमेंट इंटरलॉकिंग टाइल्स पर एक छोटा सा प्रिंट था।

यह जानकारी देते हुए प्रवेश गोयल ने बताया कि जिस समय आसमानी बिजली गिरी उस समय यशपाल जिंदल के घर पर एक मैकेनिक काम कर रहा था। एक मैकेनिक ड्रिलिंग कर रहा था, अचानक उसे ड्रिल में करंट महसूस हुआ और उसने अचानक ड्रिल फेंक दी। उनके ठीक सामने हरीश बंसल के आवास की टीवी और पानी की मोटर जल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here