Blog

  • Republic Day 2026: पहली परेड राजपथ पर नहीं Stadium में हुई थी, ये था कारण

    Republic Day 2026: पहली परेड राजपथ पर नहीं Stadium में हुई थी, ये था कारण

    नई दिल्ली : भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान, गर्व और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। भारत को स्वतंत्रता तो 15 अगस्त 1947 को ही मिल गई थी परंतु उस समय देश के पास अपना संविधान नहीं था। आजादी के बाद भी भारत सरकार अधिनियम 1935 के अंतर्गत तहत देश का शासन चलाया जा रहा था। संविधान सभा ने कड़ी मेहनत के बाद 26 नवनंबर 1949 को संविधान का अंगीकार किया लेकिन इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 की तारीख चुनी गई।

    राजपथ नहीं यहां पर हुई थी पहली परेड

    बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि पहली गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर नहीं हुई थी। बीबीसी के अनुसार, साल 1950 से 1954 के परेड अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। शुरुआती सालों में परेड इरविन स्टेडियम जिसे अब नेशनल स्टेडियम कहते हैं, किंग्सवे कैंप और लाल किला मैदान में आयोजित हुई। साल 1955 में पहली बार राजपथ जिसको अब कर्तव्य पथ कहते हैं उसको गणतंत्र दिवस परेड का स्थायी स्थल बना दिया गया। 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू होने के साथ ही भारत सरकार अधिनियम 1935 को खत्म कर दिया गया। इस दिन से देश में जनता के द्वारा चुनी गई सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर दी गई। गणतंत्र दिवस यह दर्शाता है कि भारत में सर्वोच्च शक्ति संविधान के पास ही है और सभी नागरिक कानून के सामने समान हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक के अधिकारों की नींव को दर्शाता है। बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान माना जाता है। पहली गणतंत्र दिवस की परेड इरविन स्टेडियम में आयोजित हुई थी। हर साल गणतंत्र दिवस के समारोह में एक राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। 21 तोपों की सलामी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सैन्य सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। गणतंत्र दिवस न सिर्फ भारत के संवैधानिक इतिहास को दर्शाता है बल्कि यह देश की एकता, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की मजबूती का प्रतीक माना जाता है।
  • Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद रही। वहीं आज पंजाब-चंडीगढ़ की 4 बड़ी हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें क्रिकेटर हरमनदीप कौर, संत निरंजन दास और हॉकी कोच बलदेव सिंह व चंडीगढ़ की सड़कों को साफ करने वाले पूर्व DIG इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल है।

    इसी के साथ 24 पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक व विशेष सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर गणतंत्र दिवस पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शायराना अंदाज में कहा कि जो अब तक न खोला, वो खून नहीं पानी है। जो वतन के काम न आ सके, वो बेकार जवानी है। वंदे मातरम। हैप्पी रिपब्लिक डे।

     

  • Punjab News: नहीं लग रही चाइना डोर पर रोक, एक सप्ताह में दूसरी मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं लग रही चाइना डोर पर रोक, एक सप्ताह में दूसरी मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद चाइन डोर की बिक्री पर पुलिस रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। यही कारण है कि जिले में एक सप्ताह में चाइना डोर के कारण 2 घरों में मातम छा गया। हाल ही में समराला में बाइक पर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के गले में चाइना डोर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं अब मुल्लापुर दाखा से महिला की चाइना डोर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सरबजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी अकालगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रायकोट रोड पर यह हादसा हुआ है। दरअसल, घटना के दौरान सरबजीत कौर उर्फ जसलीन कौर स्कूटी पर सवार होकर रायकोट रोड बाजार की ओर जा रही थीं। जब वह गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजर रही थीं, तभी अचानक हवा में उड़ रही चाइना डोर उनके गले में लिपट गई। तेज धार वाली चाइना डोर से उनका गला बुरी तरह कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और स्कूटी से गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दीपा ढट्ट व मनदीप ढट्ट ने मानवता दिखाते हुए उन्हें अपनी गाड़ी में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें लुधियाना के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका अपने पीछे दो साल का मासूम बच्चा युवराज छोड़ गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए और ऐसे खतरनाक धागे से पतंग उड़ाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि चाइना डोर पहले भी कई जानें ले चुकी है, इसके बावजूद इस पर प्रभावी रोक न लगना बेहद चिंताजनक है। मृतक महिला मुल्लापुर दाखा के रायकोट रोड पर एक फूड प्वाइंट चलाती थीं।
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में CM Mann ने फहराया तिरंगा, देखें Live

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में CM Mann ने फहराया तिरंगा, देखें Live

    होशियारपुरः देश भर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया। जिसके बाद अब वह परेड का निरीक्षण कर रहें हैं। इस दौरान उनके साथ डीसी आशिका जैन और एसएसपी मौजूद हैं। गणतंत्र दिवस पर 24 पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक व विशेष सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब-चंडीगढ़ की 4 बड़ी हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें जालंधर से संत निरंजन दास, क्रिकेटर हरमनदीप कौर और हॉकी कोच बलदेव सिंह व चंडीगढ़ की सड़कों को साफ करने वाले पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल है।

     

  • Punjab News: डंडो से पीटकर किया हेड कांस्टेबल का कत्ल, भाई घायल देखें वीडियो

    Punjab News: डंडो से पीटकर किया हेड कांस्टेबल का कत्ल, भाई घायल देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा में हेड कांस्टेबल की हत्या और उसके भाई को घायल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना में मृतक का भाई घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह नाभा की पुड्डा कॉलोनी का रहने वाला था और वह पटियाला सिविल लाइन थाने में हेड कांस्टेबल था।

    अमनदीप सिंह को बाजार में लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया और उसके भाई नवदीप सिंह के सिर पर भी लाठी से वार किया गया, जो कि नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाजाधीन है।

    इस घटना के बाद परिवार बुरी तरह हताश है और पुलिस अब जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेड कांस्टेबल की हत्या क्यों की गई। नाभा की पूड्डा कॉलोनी का रहने वाला 6 फुट लंबा जवान पुलिस मुलाज़िम अमनदीप सिंह कल 26 जनवरी को परेड में जाना था।

  • Punjab News: डेढ साल पहले विदेश गए 28 वर्षीय नौजवान की हुई मौत

    Punjab News: डेढ साल पहले विदेश गए 28 वर्षीय नौजवान की हुई मौत

    गुरदासपुरः विदेश में अच्छे भविष्य की उम्मीद लेकर डेढ़ साल पहले आर्मेनिया गए बटाला के नज़दीकी गाँव रंगीलपुर के युवक की नए साल आते ही ब्रेन अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय पवनदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रंगीलपुर के रूप में हुई है। परिवार सदस्यों को अनुसार पवनदीप को कर्ज लेकर आर्मेनिया देश भेजा था।

    जहां ब्रेन अटैक से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एनआरआई भाइयों और केन्द्र सरकार के सहयोग से मृत युवक की देह आज यानी सोमवार देर शाम गांव पहुंचाई जाएगी। युवक के रिश्तेदार मलकीत सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी पत्नी सिमरंजीत कौर और 2 बेटियों (तीन साल और 10 महीने की) को पीछे छोड़ गया है।

    परिवार के सदस्यों के अनुसार पवनदीप को उन्होंने 3 लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को मृतक की देह आर्मेनिया से भारत आ रही है, जिसके बाद गांव पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मृतक पवनदीप का सम्बन्ध गरीब परिवार से था और उसके पिता भी मेहनत-मज़दूरी कर परिवार पाल रहे हैं।

  • Punjab News: मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने मनाया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो

    Punjab News: मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने मनाया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हॉलगेट स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मस्जिद के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं और समुदाय के बुज़ुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए जामा मस्जिद अमृतसर के प्रतिनिधि दानीश खान ने कहा कि 26 जनवरी सिर्फ़ एक त्योहार नहीं है, बल्कि भारत के संविधान के लागू होने का ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने बताया कि 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और इस दिन का मुख्य संदेश आपसी भाईचारे, एकता और नफ़रत से दूर रहने का है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष के दौरान सभी धर्मों और वर्गों के स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिये, जिनकी वजह से हम आज एक आज़ाद और गणतांत्रिक देश में रह रहे हैं। इस मौके पर भारत सहित विदेशों में रहने वाले सभी भारतवासियों को भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मुस्लिम बच्चों द्वारा मस्जिद से लेकर गोल हट्टी तक तिरंगा फ़्लैग मार्च भी निकाला गया। इसके अलावा बच्चों द्वारा देशभक्ति भरे गीत, राष्ट्रगान और देश के प्रति भावनाएँ जगाने वाली भाषण भी प्रस्तुत किए गए। दानीश खान ने कहा कि बचपन से ही बच्चों में देशभक्ति और संविधान का सम्मान की भावना पैदा करना बहुत ज़रूरी है, ताकि भविष्य में एक मज़बूत, एकजुट और नफ़रत-रहित समाज की नींव पक्की हो सके।
  • Jalandhar News: आज यह रास्ते होंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    Jalandhar News: आज यह रास्ते होंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने समारोह में लोगों की भारी आमद के चलते ट्रैफिक पुलिस जालंधर ने 26 जनवरी का ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक यह प्लान लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में दर्शकों के आगमन पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बस स्टैंड जालंधर से आने-जाने वाली यात्री बसों एवं वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा स्टेडियम में पहुंचने वाले दर्शकों की कारों, बसों और निजी वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है ताकि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आम जनता को कोई परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।पुलिस ने लोगों से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तय किए ट्रैफिक प्लान को फालो करने की अपील की है। इस दौरान किसी तरह की समस्या के लिए 0181-2227296 पर संंपर्क नंबर भी जारी किया है।

    डायवर्जन प्वाइंट

    • समरा चौक से नकोदर-मोगा की ओर जाने के लिए
    • वी प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चैक की ओर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद
    • नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन की ओर आने पर रोक
    • टी प्वाइंट एपीजे कालेज से चुनमुन माल आने पर रोक
    • मसंद चौक से मिल्क बार चौक तक वाहनों की आवाजाही पर रोक
    • गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल लाइट से सिटी चान-मुन चौक पर रोक
    • मेड प्रतापपुरा नाकेदार रोड से सीटी इंस्टीट्यूट-अर्बन एस्टेट-कूल रोड-समारा चौक

    ट्रैफिक डायवर्ट करें

    • जालंधर बस स्टैंड शहर से कपूरथला आने जाने वाले वाली बसें, हैवी व्हीकल पीएपी चौक से करतारपुर रूट का इस्तेमाल करें।
    • जालंधर बस स्टैंड शहर से नकोदर, शाहकोट साइड को आने जाने वाले वाहन बस स्टैंड, समरा चौक, कूल रोड, सिग्नल लाइटें अर्बन स्टेट फेस 2, सिटी इंस्टीट्यूट, गांव प्रतापपुरा रूट का इस्तेमाल करें। वडाला चौक से रविदास चौक के रूट पर आने जाने वालों के लिए मनाही रहेगी।
    • जालंधर बस स्टैंड से नकोदर, शाहकोट, मोगा साइड को आने जाने वाली बसें बस स्टैंड जालंधर से पीएपी चौक, रामामंडी चौक, जमशेद बाईपास से नकोदर शाहकोट की तरफ जाएंगी।

    स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के वाहनों और बसों के लिए पार्किंग स्थान

    • बस पार्किंग: मिल्कबार चौक से टी-प्वाइंट नकोदर रोड तक सड़क के दोनों किनारे। सिटी हास्पिटल चौक से गीता मंदिर चौक तक सड़क के दोनों किनारे।
    • कार पार्किंग: मिल्कबार चौक से मसंद चौक और डेरा सतकरतार के दोनों ओर। मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक दोनों ओर। मिल्कबार चौक रेड क्रास भवन तक
    • दोपहिया वाहन पार्किंग: सिटी हॉस्पिटल चौक से जवाहर नगर मार्केट तक सड़क के दोनों किनारे।
    • प्रेस पार्किंग: टंकी वाली स्टेडियम स्टेडियम का पिछला भाग।
  • आज का राशिफल, 26 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 26 जनवरी 2026

    आज मेष, मिथुन और कुंभ जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है. आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा. आज जहां मेष राशि के लोग अपनों के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे तो वहीं कर्क और कुंभ राशि के सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, लेकिन वृषभ राशि वाले लोगों के प्रति गलतफहमियां पाल सकते हैं तो वहीं सिंह राशि को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा.

    मेषः 2026 सोमवार के दिन मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज जो भी काम करेंगे, उसमें उत्साह बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और बनी रहेगी. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. मित्रों और स्वजनों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे. मां से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. यात्रा की संभावना है. आर्थिक लाभ, स्वादिष्ट भोजन और उपहार मिलने से आपका दिन अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद मिलेगी. इससे आप कठिन विषयों की पढ़ाई भी आसानी से पूरी कर सकेंगे.

    वृषभः 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है. किसी के साथ भी गलतफहमी हो सकती है. शारीरिक अस्वस्थता आपके मन को उदास कर देगी. परिवार में मतभेद और मनमुटाव हो सकता है. आपको परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से आप निराशा का अनुभव करेंगे. धन खर्च अधिक हो सकता है. आय और व्यय में बैलेंस नहीं रहेगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा.

    मिथुनः 2026 सोमवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आर्थिक और सामाजिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे. कुंटुंबजनों से मिलने का दिन है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा. रमणीय स्थल पर प्रवास होने से आपका दिन आनंददायक बन जाएगा. योग्य जीवनसाथी की खोज के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. परिजनों के साथ आपका मेल-जोल बना रहेगा और वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता रहेगी.

    कर्कः 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे. नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ तथा पदोन्नति मिल सकती है. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. सरकारी लाभ होगा. आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होगा. आज सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे. जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण संबंध बने रहेंगे. विद्यार्थियों को भी लाभ होने की संभावना है.

    सिंहः 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. सुस्ती के कारण आपके काम करने की गति मंद पड़ जाएगी. पेट की तकलीफ आपको परेशान करेगी. काम में विरोधी बाधा डाल सकते हैं. आज ऑफिस में अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा. व्यापार में प्रतिद्वंदियों से आपको नुकसान हो सकता है. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा. धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन आ सकता है.

    कन्याः 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा तबीयत खराब हो सकती है. गुस्से को काबू करने के लिए ज्यादातर समय मौन ही रहें. खर्च में वृद्धि होगी. विरोधियों से सावधान रहें. पानी और आग का डर बना रहेगा. गैर कानूनी या अनैतिक काम से मुसीबत में फंस सकते हैं. आज का दिन आप धैर्य और समझदारी से गुजारें. जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है.

    तुलाः 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज का दिन मौज-मस्ती, मनोरंजन, रोमांस में गुजरेगा. आपको कई जगह विशेष सम्मान मिलेगा. पार्टनरशिप के काम से आपको लाभ होगा. नए वस्त्रों की खरीदी सकते हैं. वाहन सुख का अच्छी तरह आनंद ले सकेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा. भाग्य आपका साथ देगा. नया और रुचिकर काम मिल सकता है, इससे आप उत्साहित बने रहेंगे.

    वृश्चिकः 2026 सोमवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा. निर्धारित काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. इस कारण आप अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे. विरोधियों और शत्रुओं की चाल निष्फल होगी. ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा. अचानक किसी काम में धन खर्च हो सकता है. आज निवेश को लेकर भी आप कोई योजना बना सकते हैं. बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा.

    धनुः 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है. संतान के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन दु:खी रहेगा. काम में सफलता नहीं मिलने से क्रोध की भावना अधिक रहेगी. हालांकि प्रेम संबंधों के लिए उचित समय है. प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी. साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी. बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना आज अच्छा रहेगा.

    मकरः 2026 सोमवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा. परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा. शरीर में ताजगी एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा. अपनों से मनमुटाव का प्रसंग हो सकता है. सीने में दर्द हो सकता है. नींद का अभाव रहेगा. मानहानि होने की आशंका है. महिला मित्रों से बातचीत में संभलकर रहें. मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन चिंता में गुजरेगा.

    कुंभः 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आपके मन से चिंता का भार कम हो जाएगा और आप मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा. कार्यस्थल पर अपना टारगेट पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे. किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए आज का समय अच्छा है.

    मीनः 2026 सोमवार के दिन मीन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज वाणी पर संयम नहीं रखने से लड़ाई-झगड़े की आशंका बनी रहेगी. खर्च पर भी नियंत्रण रखें. धन सम्बंधित लेन-देन में भी सावधानी की आवश्यकता है. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. खान-पान में भी संयम बरतें. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. आज काम ज्यादा होने से आप थकान भी महसूस करेंगे. कार्यस्थल पर धैर्य और प्रेम से बातचीत करें.

  • कार और पिकअप की भीषण टक्कर, महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

    कार और पिकअप की भीषण टक्कर, महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुर्धवा–बीजपुर मार्ग पर विषधरवा टोला के पास एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे सभी
    जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग रॉबर्ट्सगंज में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में विषधरवा टोला के पास उनकी कार अचानक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में इन लोगों की हुई मौत
    इस दर्दनाक हादसे में बीजपुर के चेतवा निवासी संजय (60), सेवकामोड़ निवासी अखिलेश (65) और उनकी पत्नी हीरामनी (58) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों कार में सवार थे।

    कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
    हादसे में कार चालक प्रभु (45), निवासी सेवकामोड़, गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकअप चालक मुस्लिम (20), निवासी बड़होर, और गोविंद (35), निवासी बभनी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    कार में फंसा रहा एक शव, निकालने में लगी मशक्कत
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई थी। एक व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
    घायलों और मृतकों को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने तीन कार सवारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

    पुलिस ने दोनों वाहन लिए कब्जे में
    थाना प्रभारी रामदरस राम ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।