Blog

  • Punjab News: गुरु हरगोबिंद नगर में चली गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: गुरु हरगोबिंद नगर में चली गोलियां, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं गुरु हरगोबिंद नगर में बाइक सवारों के द्वारा घर पर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी सहम का माहौल है।
    जानकारी देते हुए घायल मोहम्मद आजाद ने बताया कि गली में एक गोल गप्पे की रेहड़ी खड़ी थी। उनके बच्चे वहां गोल गप्पे खा रहे थे। इतने में कुछ युवक आए जो रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगे। बच्चों ने उनसे कहा कि ये रेहड़ी उनकी नहीं है। गोल गप्पे वाला कही गया हुआ था।

    इतने में गुस्साएं एक युवक ने पहले बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो उसने उसके मुंह पर भी थप्पड़ मार दिया। काफी बहसबाजी हुई जिसके बाद देर रात उक्त युवक बाइक सवार कुछ युवकों को साथ लेकर आए और मोहल्ले में गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो उन पर हमलावारों ने तलवार के साथ हमला कर दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पुहंची चौकी जगतपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में आए कांग्रेस प्रधान Raja Warring, होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में आए कांग्रेस प्रधान Raja Warring, होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब कांग्रेस प्रधान अमिरंदर सिंह राजा वडिंग एक्शन अहमदाबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन से लौटने के बाद मोड में आ गए है। जिसके चलते अब पार्टी में मौजूद स्लीपर सेल्स की पहचान करके उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वडिंग का कहना है कि पार्टी को रणनीतिक तौर पर नुकसान पहुंचा रहे इन स्लीपर सेल्स को चिह्नित कर संगठन से निष्कासित किया जाएगा।

    पार्टी की विचारधारा को खत्म करने और अन्य पार्टियों से मिले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के सीनियर लीडर राहुल गांधी के बयान को आधार बनाते हुए शब्द कहे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी के साथ घात कर रहा हो, उसे संगठन से तत्काल बाहर कर देना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उनसे विस्तार में बातचीत की।

    जिला अध्यक्षों की भूमिका के बारे में वड़िंग ने कहा कि उन्हें और सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें पार्टी की विभिन्न गतिविधियों के लिए जिम्मेदार भी बनाया जाएगा। वड़िंग ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी भूमिका होगी। पीसीसी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि कांग्रेस वापसी कर रही है और जल्द ही पूरे देश में कई आश्चर्यजनक चीजें होंगी।

     

     

  • Jalandhar News: श्री गुरु रविदास स्कूल में बने आंगनवाड़ी सेंटर को लेकर हुआ विवाद, देखें Live

    Jalandhar News: श्री गुरु रविदास स्कूल में बने आंगनवाड़ी सेंटर को लेकर हुआ विवाद, देखें Live

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास बने श्री गुरु रविदास स्कूल में बने आंगनवाड़ी सेंटर को विवाद हो गया। जहां महिला द्वारा स्कूल की प्रिंसीपल पर गंभीर आरोप लगाए गए। मामले की जानकारी देते हुए महिला प्रीति ने कहा कि स्कूल की पिछली प्रिंसीपल के दौरान वह काफी समय से स्कूल के अंदर बने आंगनवाड़ी सेंटर को चल रहा है। जो कि नर्सरी से पांचवीं तक चलाया जाता है। जिसके बाद छठी कक्षा के छात्रों को स्कूल में ही शिफ्ट कर दिया जाता था। लेकिन अब नई प्रिंसीपल मुकेश द्वारा आज कमरे को खाली करने के आदेश दिया गया। महिला का कहना हैकि उसने खुद के पैसे लगाकर कमरे को रेनोवेट करवाया और बच्चों को पढ़ा रही है।

    आरोप है कि प्रिंसीपल द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान किया जा रहा है। इसी के चलते आज प्रशासन को पत्र जारी कर दिया, जिसमें लाइब्रेरी बनाने के कहा है। जिसके चलते अब आंगनवाड़ी के कमरे को खाली करवाने के लिए कहा जा रहा है। प्रीति ने कहा कि वह ब्लाइंड बच्चों की सेवा कर रही है और पिछले काफी सालों से स्कूल में आंगनवाड़ी सेंटर को चला रही है। इस मामले को लेकर आंगनवाड़ी अधिकारियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर प्रिंसीपल का कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर वह भी अपना बयान रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

     

  • Punjab News: पूर्व Hockey खिलाड़ी सरदारा सिंह श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें Video

    Punjab News: पूर्व Hockey खिलाड़ी सरदारा सिंह श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें Video

    अमृतसरः पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह, जो वर्तमान में भारतीय हॉकी बोर्ड के सदस्य भी हैं, अपने परिवार के साथ आज सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेककर सभी के भले की अरदास की और गुरबाणी कीर्तन भी सुना, जिसके बाद सरदारा सिंह को श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

    हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह ने कहा कि आज परमात्मा के आशीर्वाद से हॉकी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गई है और भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए मैं आज अपने परिवार सहित दरबार साहिब पहुंचा हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए तथा गांवों में खेल मैदान बनाए जाने चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह जो वर्तमान में भारतीय हॉकी बोर्ड के सदस्य हैं, को भारत सरकार द्वारा 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। और उन्होंने अपने 12 साल के करियर में 314 मैच खेले हैं और वे सबसे कम उम्र के पहले हॉकी कप्तान बने थे और 2018 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था और आज वे अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने गए और हॉकी की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

  • सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

    सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में रिंग रोड पर सुबह-सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

    स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी दहशत का माहौल है। सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से लोगों में डर का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है, यह घटना दिल्ली में बढ़ते आपराधिक मामलों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

  • ट्रप ने China पर फिर बढ़ाया Tariff, ढाई गुना महंगा हुआ चीनी सामान

    ट्रप ने China पर फिर बढ़ाया Tariff, ढाई गुना महंगा हुआ चीनी सामान

    वॉशिंगटन डीसीः अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर दिन ब दिन सुलगती ही जा रही है। अमेरिका की ट्रप सरकार ने पिछले 7 दिनों में चीन पर 3 बार ट्रेरिफ बढ़ा दिया है। अब नए ब्यान में अमेरिका ने चीन पर 125% नहीं बल्कि 145% टैरिफ लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने यह बात साफ की है। ट्रम्प ने बुधवार को चीन पर 125% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके बाद गुरुवार को व्हाइट हाउस ने बताया कि इसमें 20% फेंटेनाइल टैरिफ भी जोड़ा गया है, जो मार्च 2025 से लागू था। ट्रम्प ने चीन पर 4 मार्च को फेंटेनाइल ड्रग तस्करी में कथित रोल की वजह से 20% टैरिफ लगा दिया था। इसे अब तक अलग से गिना जा रहा था। व्हाइट हाउस के मुताबिक चीन पर 125% टैरिफ, 20% फेंटेनाइल टैरिफ और 1% मिसलेनियस एडजस्टमेंट लगाया गया है। मिसलेनियस एडजस्टमेंट किस वजह से लगाया गया है, अभी तक साफ नहीं हुआ है। चीन पर 145% टैरिफ लगाने का आसान भाषा में मतलब है कि चीन में बना 100 डॉलर का सामान अब अमेरिका में जाकर 245 डॉलर का हो जाएगा। अमेरिका में चीनी सामानों के मंहगे होने से उसकी बिक्री कम हो जाएगी। बता दें चीन ने भी अमेरिका पर जवाबी 84% टैरिफ लगाया है। टैरिफ के बढ़ने से अमेरिका के सरकारी बॉन्ड बाजार में फिर से बिकवाली शुरू हो गई है। वहीं शेयर मार्केट के नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में लगभग 7% की गिरावट आई। इसके साथ ही एप्पल, एनवीडिया और अन्य कंपनियों शेयरों में भी गिरावट आई।

    क्या है फेंटेनाइल ड्रग

    फेंटेनाइल ड्रग हेरोइन से 50 गुना और मॉर्फिन से 100 गुना ताकतवर होता है। राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि चीन में यह ड्रग तैयार होता है, फिर वहां से मेक्सिको और कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजा जाता है। चीन सरकार इस पर रोक लगाने में नाकाम रही है। CDC के आंकड़ों के मुताबिक 2024 में 70 हजार से ज्यादा अमेरिकी फेंटेनाइल ओवरडोज से मरे। ट्रम्प का दावा है कि यह ड्रग अमेरिका को ‘भीतर से खोखला’ कर रही है। वह इसे चीन की साजिश तक बता चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन पहले फेंटेनाइल का सबसे बड़ा स्रोत था, लेकिन 2019 में चीनी सरकार ने इसपर बैन लगा दिया। इसके बाद से ड्रग तस्कर चीन से फेंटेनाइल की जगह केमिकल्स भेजते हैं। इसके बाद मेक्सिको के ड्रग कार्टल इसे लैब में तैयार करते हैं। DEA की रिपोर्ट कहती है कि 97% फेंटेनाइल अमेरिका में मेक्सिको बॉर्डर से आता है।
  • Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों के मुरझाए चेहरे, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों के मुरझाए चेहरे, देखें वीडियो

    पटियालाः अप्रैल माह में ही राज्य में पड़ रही अत्यधिक गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए, वहीं मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी की गई कि पंजाब के कई इलाकों में अंधेरी के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी कहीं न कहीं सच साबित हुई और नाभा में तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लेकिन दूसरी तरफ किसानों को अपनी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल का डर सताने लगा।

    नाभा में पड़ी हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि किसानों की पकी फसल अभी खेतों में ही खड़ी है। आज तेज बारिश और तेज अंधेरी ने किसानों को और चिंता में डाल दिया। जबकि आम लोगों का कहना है कि गर्मी की तपिश बहुत बढ़ गई थी और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और इस बारिश ने हमें गर्मी से कुछ राहत दी है। किसानों का कहना है कि यदि ओर बारिश हुई तो उनकी गेहूं खराब हो जाएगी। इस बारिश के साथ गेहूं में नमी बढ़ गई है और गेहूं की कटाई में काफी परेशानी आएगी।

    इस मौके पर किसान गुरचरण सिंह ने कहा कि आज बारिश और हल्की ओलावृष्टि के साथ हमारे सांस भी सूख गए थे क्योंकि हमारी फसल खेतों में खड़ी है। यदि और तेज बारिश हो जाती तो हमारी गेहूं भी खराब हो जाती और इस बारिश के साथ अब गेहूं और ज्यादा नमी पकड़ लेगी और अब गेहूं 5-6 दिन लेट हो गई है। क्योंकि यदि हम गेहूं काटकर मंडी में ले जाएंगे तो वहां नमी के कारण हमारी गेहूं नहीं बिकेगी। इस मौके पर शहर निवासी विक्की बेदी ने कहा कि आज हुई तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि से गर्मी से बहुत राहत मिली है क्योंकि पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता ही जा रहा था और बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और इस बारिश ने हमें बहुत राहत दी है।

  • बारिश और बिजली का कहर, 75 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    बारिश और बिजली का कहर, 75 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः लोग इन दिनों मौसम की दोहरी मार झेल रहे है। कई राज्यों में एक तरफ जहां तेज गर्मी का कहर पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। इसी के चलते यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण करीब 75 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 61 मौतें बिहार और 14 मौतें UP में हुईं हैं। वहीं देश के ज्यादातर राज्यों में वीरवार को दिन का पारा 35°C के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3°C रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35°C पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43°C तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी UP, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली-NCR में लू चलेगी। एमपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं दूसरी और मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटा था जिसमें कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ परन्तु लोगों के घरों में पानी घुस आया जिससे उनका काफी सामान खराब हो गया था।
  • अमेरिका में Punjabi व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत

    अमेरिका में Punjabi व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत

    लुधियानाः माछीवाड़ा के नजदीकी गांव हम्बोवाल के व्यक्ति की विदेश में मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय प्रीतम सिंह पीती के रूप में हुई है। प्रीतम अपने बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गया था, जहां नैशविल शहर में सड़क हादसे में प्रीतम का निधन हो गया। मृतक प्रीतम सिंह पीती हम्बोवाल में लकड़ी का मिस्त्री था। वह कार में सवार होकर कहीं जा रहा था कि अचानक उसकी ट्राले से टक्कर हो गई और हादसे में उसकी मौत हो गई।

    आज जब उसके घर मौत की खबर आई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक प्रीतम सिंह पीती के एक भाई और पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसकी पत्नी और माता हम्बोवाल गांव में रहती हैं। मृतक का एक बेटा भी अमेरिका में अपने पिता के साथ रहता है। प्रीतम सिंह की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 2 बेटे और एक बेटी छोड़ गया। गांव वालों और सरपंच ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से मदद करने की अपील की है।

  • Jalandhar News: नगर निगम का Tara Palace पर चला बुलडोजर

    Jalandhar News: नगर निगम का Tara Palace पर चला बुलडोजर

    जालंधर, ENS: नगर निगम द्वारा लगातार अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं 120 फुटी रोड पर स्थित तारा पैलेस पर आज नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने बुलडोजर चला दिया। एटीपी सुखदेव की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी।

    दरअसल, तारा पैलेस मालिक को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था, मगर उक्त पैलेस मालिक ने हमेशा नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ा और दोबारा से काम शुरू कर दिया। इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब आज यानी शुक्रवार को बिल्डिंग ब्रांच द्वारा उक्त पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज 4 जगहों पर कार्रवाई की है। जिसमें पहली कार्रवाई तारा पैलेस, दूसरी रत्न नगर में अवैध घरों का निर्माण और दुकान सील, काला संघा में 5 एकड़ की कॉलोनी तोड़ी और आखिरी में ओल्ड ग्रीन एवेन्यू एक कार्रवाई की गई है।