Blog

  • Punjab News: उपचुनाव से पहले कांग्रेस और आप वर्कर में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: उपचुनाव से पहले कांग्रेस और आप वर्कर में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में उप-चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं इस चुनाव से पहले ही पार्टी के वर्करों में लड़ाई झड़के की घटनाएं सामने आनी शुरू हो गई है। देर रात करीब 10 बजे बीआरएस नगर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस वर्कर पर आप पार्टी के उप-प्रधान के सिर पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए। इस घटना में आप वर्कर के सिर पर गहरी चोटे आई है। घायल वर्कर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घटना की सूचना थाना सराभा नगर की पुलिस और उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को दी गई।

    मामले की जानकारी देते हुए आप पार्टी के अल्पसंख्यक उप-प्रधान अनीश खान ने कहा कि मैं बीआरएस नगर का रहने वाला हूं। वोटों की वेरीफिकेशन कर रहे थे कि किसकी वोट बनी है या किसकी वोट कटी है क्योंकि निगम चुनाव में काफी वोट लोगों की कट गई थी। लोगों की वोट का ही डेटा इक्ट्ठा कर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां गाड़ी में गाड़ी टकराने के बहाने से बहसबाजी करने लगे। मैंने उसने कहा भी कि यदि आपकी गाड़ी कही से टूटी है तो मैं ठीक करवाता हूं लेकिन तभी कुछ लोगों ने मेरे सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    हमला करने वाले कांग्रेस वर्कर है। हमला करने वाले 8 से 9 लोग थे। हमारे नेता संजीव अरोड़ा ने हमें समझाया हुआ है कि किसी का नाम लेकर कोई कमेंट नहीं करना। चुनाव शांतिपूर्वक लड़ने है। लेकिन विरोधी बौखलाए हुए है जो इस तरह से आप वर्करों पर हमले करवा रहे है। आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा पुलिस को सूचित किया जाएगा। हमलावारों पर बनती कार्रवाई करवाई जाएगी।

  • Punjab News: सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, ASI घायल, सरपंच पर मामला दर्ज

    Punjab News: सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, ASI घायल, सरपंच पर मामला दर्ज

    तरनतारनः जिले में 2 पक्षों में हुई झड़प में गोलियां चल गई। इस घटना में सब-इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एएसआई की बाजू टूट गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट मुहम्मद खान में झगड़ा सुलझाने गए थाना गोइंदवाल साहिब के सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच और अन्य के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव कोट मुहम्मद खान के सरपंच कुलदीप सिंह के लड़के का इसी गांव के अरशदीप सिंह के साथ करीब 10 दिनों से झगड़ा चल रहा था।

    उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विरोधी पक्ष ने आमंत्रित सरपंच कुलदीप सिंह और अन्य के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह 11 बजे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा सुलझाने का समय शाम को 4 बजे तय किया गया था, लेकिन सरपंच धड़े ने गांव में ही हंगामा किया। सरपंच धड़े की गुंडागर्दी के खिलाफ विरोधी पक्ष द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस थाना श्री गोइंदवाल साहिब के अतिरिक्त इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की अगुवाई में ए.एस.आई. जसबीर सिंह और पुलिस पार्टी रात 8:30 बजे थाने से रवाना हुई। करीब 9:35 बजे गांव कोट मुहम्मद खान में दोनों पक्ष फिर आपस में भिड़ गए। जब सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने सरपंच धड़े को झगड़ा सुलझाने के लिए पीछे हटने के लिए कहा तो मुल्जिमों ने सब-इंस्पेक्टर का रिवॉल्वर खींच लिया और उस पर तीन गोलियां चला दीं।

    गोली लगने से सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पिटाई के कारण ए.एस.आई. जसबीर सिंह की बांह भी टूट गई। डी.एस.पी. अतुल सोनी और थाना सदर के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल की हाजिरी में सारी घटना का पता लगा। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर दोनों अधिकारी पीछे हट गए। हालांकि बाद में सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह और ए.एस.आई. जसबीर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चरणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सरपंच कुलदीप सिंह के अलावा अन्य मुल्जिमों के खिलाफ केस दर्ज कर गहराई से जांच शुरू की है।

  • आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही आज अनंग त्रयोदशी का व्रत भी किया जाएगा। आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 25 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महावीर जयंती भी है।

    मेष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।


    वृष राशि:
    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाये रखे, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। सफलता के योग बने हुए हैं।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जाएगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आज जल्दबाजी में निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मानव हित में किये गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। गैर-जरूरी खर्चो पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाएंगे, आत्म विश्वास बनाए रखें। काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से थोड़ी उलझन में रहेंगे। आज काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी के भी मामले में उलझने से बचे। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी पर्सनल बातें शेयर न करें। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जाएगा। अगर आपका कोर्ट से संबंधित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आपको नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ संदेश मिल सकता है इससे आपकी ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी। आज आपके बिजनेस में खास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना जरुरी है।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपनी छोटो-छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप शाम के समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा। आपके द्वारा समाज में किये कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज विशेष इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे वह आज काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।

    मीन राशि:आज का समय आपके लिए अच्छा है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी और आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारात्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी ऑफिशियल यात्रा संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी।

  • Jalandhar News: Grenade Attack मामले में MP चब्बेवाल मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Grenade Attack मामले में MP चब्बेवाल मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे, देखें वीडियो

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

    जालंधर, ENS: होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डा. राज कुमार चब्बेवाल Grenade हमले के मामले मे आज पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे । उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जो पंजाब पुलिस का सराहनीय कदम है।

    हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही इस तरह के हमलों के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित उसके आकाओं के नापाक नेटवर्क का भी पर्दाफाश हो गया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने कथित तौर पर बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में सर्वपक्षीय विकास हो रहा है, जिसे शरारती तत्वों द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ ने इन असामाजिक तत्वों में घबराहट पैदा कर दी है। पंजाब सरकार पाकिस्तान समर्थित असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
  • Jalandhar News: Gun Point पर लूट और NDPS के मामलों में 7 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Jalandhar News: Gun Point पर लूट और NDPS के मामलों में 7 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने Gun Point पर लूट और NDPS के मामलों में 6 अरोयो को गिरफ्तार किया है। पहले मामले मे थाना मेहतपुर की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नकोदर के रहने वाले विजय और गांव मेहतपुर के रहने वाले बलराज सिंह के रूप में हुई है।

    डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस टीम को गाँव मेहतपुर के रहने वाले हरबंस लाल ने शिकायत दी थी कि वह बैंक से पैसे निकालने जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार युवको ने उसके सिर पर पिस्तौल मार पर्स लेकर फ़रार हो गए। ASI हरविंदर सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे एक चोरी की बाइक, एक एक्टिवा, 240 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस जाँच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी दो मुक़दमे दर्ज हैं।

    इसी तरह एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 4 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कुल 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 480 नशीली गोलियां, 65 नशीले कैप्सूल, 14 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा और एक आई-20 कार बरामद की गई।

    DSP Brar ने लोगो से अपील की है कि नशा विरुद्ध लड़ाई में पुलिस का पूरा सहयोग करते हुए, कोई भी संदिग्ध गतिविधि या नशा तस्करी से संबंधित जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर सांझा करें। जानकारी देने वालो को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

  • Punjab News: Power House में लगी भयंकर आग, आसपास के घर भी चपेट में आए, देखें वीडियो

    Punjab News: Power House में लगी भयंकर आग, आसपास के घर भी चपेट में आए, देखें वीडियो

    अमृतसरः मुस्तफा पहाड़ इलाके में बने बिजली घर में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली घर के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस दौरान बिजली घर के गोदाम में रखा ट्रांसफार्मर व अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया और बिजली घर के अंदर बने छोटे जंगल में भी आग लग गई, जिससे काफी नुक्सान हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

    अमृतसर-बटाला हाईवे पर मुस्तफा पहाड़ इलाके के क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात को पावर हाउस के पावर प्लांट में भयानक आग लग गई थी और आग के साथ-साथ आस-पास बने मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस बिजली घर के गोदामों में पिछले काफी समय से आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा और बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों की नाकामी के कारण ही यह हादसे हो रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि पावर हाउस में कंडम ट्रांसफार्मर ऑयल और ट्रांसफार्मर तार के बंडल भी पड़े हुए हैं, जिसके कारण इस आग ने भयानक रूप ले लिया था। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में क्षेत्रवासी एकजुट होकर एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जब बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया को कुछ भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

  • Haryana News: विदेश भेजने की आड़ में करोड़ों की ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने की आड़ में करोड़ों की ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 2 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपए की ठगी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंशुमन नेगी और रायदान माली के रूप मे हुई है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र सिंह ने बताया कि इस गिरोह के आरोपी पार्थ जानी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जिससे पूछताछ के बाद उसने दो और आरोपियों की जानकारी दी , जिन्हे पुलिस ने 3 लाख की रिकवरी के साथ काबू किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात और दूसरे को उत्तराखंड से पकड़ा है। उक्त गिरोह ने 12 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 2 करोड़ 22,70,000 की ठगी मारी है।

    सेक्टर 7 के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर 2023 में मामला सामने आया था। इस मामले में अभी तक इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से ठगी के पैसे रिकवर किए जाने बाकी है।पुलिस को जांच मे पता चला कि कुछ पैसे आरोपियों के खाते में भी है। कोर्ट के आदेशों के बाद पैसे अकाउंट मे फ्रीज करवा कर रिकवर किए जाएंगे।

  • Punjab News: Railway Lines के पास मिला युवक का शव, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Lines के पास मिला युवक का शव, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के ओवर ब्रिज पुल के निचे स्थित प्रताप नगर मे रेलवे लाइनों के नजदीक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे से हुई है।

    मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक मृतक के पास एक लाइटर और इंजेक्शन मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल के शवगृह मे 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले मे कोई खास इनपुट नहीं मिली है।

  • Haryana News: Police Line में Monitor Lizards मिलने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Haryana News: Police Line में Monitor Lizards मिलने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला पुलिस लाइन सोसाइटी मे Monitor Lizards मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी अनुसार के सेक्टर 26 में स्थित सोसाइटी के मकान नंबर 122 d में देर शाम को मॉनिटर बिग लिजर्ड घुस गया। जिसके बाद मशहूर स्नैक कैचर हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी को लिजर्ड पकड़ने के लिए बुलाया गया।

    जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद लिजर्ड को काबू कर बोरी में डाल जंगल में छोड़ दिया। लवकेश कुमारी ने बताया उन्हें शाम 5:00 बजे टेलीफोन पर सूचना मिली थीं कि एक घर में मॉनिटर बिग लिजर्ड घुस गई है। एह लिजर्ड पुलिस लाइन की सोसाइटी में पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट के बाहर दीवार पर चढ़ी हुई थी।

    यह लिजर्ड जहरीला होता है, जो दुश्मन पर जहरीली लार से हमला करता है। जिस कारण उन्होंने चुन्नी से मुंह ढक कर सावधानी से इस लिजर्ड को काबू किया। लिजर्ड करीब ढाई फीट लंबा था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस लाइन के बाहर लोगों का ताँता लग गया था। इस ऑपरेशन के बाद लोगो ने तालियां बजा कर लवकेश कुमारी का धन्यवाद किया।

  • Punjab News: School Van और Bike की टक्कर में महिला घायल

    Punjab News: School Van और Bike की टक्कर में महिला घायल

    बठिंडा: शहर के एक इलाके मे School van और बाइक की टक्कर मे महिला के घायल होने की खबर हैं। यह हादसा गुनियाण रोड पर स्थित होमलैंड कॉलोनियों के नज़दीक हुआ है। जिसमे मोटरसाइकिल पर बैठी महिला को गंभीर चोटे आई है।

    घायल महिला को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चों से भरी हुई थी। चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूल वैन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना थर्मलकी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।