Blog

  • बागी दूसरों के भविष्य से न खेलें, भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में:  रायजादा

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला मुख्यालय पर हुई एक प्रैस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा  ने बागी विधायकों के अन्य कांग्रेसी विधायकों से संपर्क की बात पर कहा कि “जिस किसी को भी जाना होता, वो अभी तक जा चुका होता। उन्होंने कहा कि बागी विधायक अपना भविष्य खराब कर चुके हैं अब वह दूसरों के भविष्य के साथ न खेलें। उन्होंने कहा कि उल्टा बीजेपी के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और सही समय आने पर कांग्रेस अपनी रणनीति अख्तियार करेगी।

    सतपाल रायजादा ने आगे कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की जो गारंटी दी थी, उसे भी पूरा कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता के साथ किए वादों को लगातार पूरा करने का काम जारी रखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है और आगे भी लगातार इसका हमको जारी रखा जाएगा।बीजेपी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेसप्रदेश सरकार की आर्थिक बदहाली के संबंध में पूछे गए।

    सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम भी दी है और जो कर्मचारी उसका लाभ ले रहे हैं उससे आप सरकार की इच्छा शक्ति का प्रमाण ले सकते हैं। रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बीजेपी की तरह जुमले नहीं छोड़ती बल्कि जनता से किए गए वायदों को हकीकत में पूरा करती है।
  • ऊनाः अवैध शराब बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी करके अवैध शराब की 16 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदर थाने की एक टीम ने धमांदरी के पास मदनपुर निवासी बलविंदर कुमार पुत्र गुरदर्शन लाल से संतरा देसी शराब की 7 बोतलें पकड़ीं। वहीं पीर निगाह के पास से बसोली गांव के जगतू राम उर्फ जत्तू पुत्र राम दास से 9 बोतल देसी शराब पकड़ी गई है। पुलिस द्वारा एचपी आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • मानसी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमगौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड से सम्मानित होंगी 

    उना/ सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिमालया फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड से सात मार्च 2024 को सम्मानित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र से खरयालता पंचायत की वेटी मानसी राणा को उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बिरला सामुदायिक केंद्र महाराणा प्रताप नगर बद्दी में सुनिश्चित किया गया है।
  • भटोली से पंजाब का सट्टेबाज काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर पुलिस ने भटोली गांव से रोपड़ पंजाब का एक सट्टेबाज पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सट्टेबाज भटोली में दड़ा सट्टा नंबर बांट रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से दड़ा सट्टा पर्चियां और 1760 रूपए बरामद हुए। मैहतपुर थाने में आनंदपुर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • प्रदीप कुमार ने संभाला जिला युवा अधिकारी का कार्यभार 

    ऊना में युवा मंडलों की संख्या में होगा इजाफा 


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के नेहरू युवा केंद्र में प्रदीप कुमार ने जिला युवा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दे दी है। प्रदीप कुमार ने कहा कि वे ऊना जिला में युवाओं को युवा मंडलों से जोड़ा जाएगा। निष्क्रय हुए युवा मंडलों को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में विभिन्न प्रकार की खेल स्पर्धाओं व अन्य गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय हित में समर्पण भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और वर्षभर अनेकों कार्यक्रम जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। प्रदीप कुमार प्रदेश के थुरल जिला कांगड़ा के निवासी है। इन्होंने देशहित में वर्ष 2004 से लेकर 2019 तक भारतीय नौ सेना में अपनी सेवाएं दी है। सेवानिवृति के बाद जनवरी 2020 में इन्होंने नेहरू युवा केंद्र उडि़सा में बतौर जिला युवा अधिकारी के तौर पर सेवाएं दी हैं।

    अब उडि़सा से ऊना में तबादले के बाद अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय हित में जोडऩा है। नशा की बढ़ रही प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए युवाओं में विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और युवाओं को अधिक से अधिक खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। निकट भविष्य में ऊना जिला के युवा मंडलों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।

  • ऊना में दिसम्बर 2023 तक बैंको ने बांटे 1970.30 करोड़ के ऋण

    जिला में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य-जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित : सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित  एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ जिला के ऋण-जमा अनुपात में भी।

    सुधार हो सके द्य उन्होने सभी बैंको को निर्देश दिए कि वित्तीय साक्षरता शिवरों के द्वारा आमजन व किसानो को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं बारे भी शिक्षित किया जाए। उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया तथा प्राथमिक क्षेत्र की उपलब्धियों को सुधारने और जमाऋण अनुपात बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व बैठक में तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों की तुलना में उपलब्धियों की समीक्षा करते हुये, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रवन्धक युवराज आनंद ने बताया।

    कि ज़िला के बैंकों ने दिसम्बर 2023 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1970.30 करोड़ के ऋण वितरित किये। बैंकों की जमा राशि 13621.03 करोड़ हो गयी है जिसमें 11.59 प्रतिशत बार्षिक दर से बृद्धि हुई है जबकि ऋण 11.34 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4112.34 करोड़ हो गया है परिणाम स्वरूप ज़िला का ऋण जमा अनुपात बर्ष में 30.19 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

    मुख्य प्रबंधक ने बताया कि ज़िला में बैंकों ने 31 दिसम्बर 2023 तक 66,096 कृषि कार्ड किसानों कों बांटे हैं जबकि दिसम्बर तिमाही में बैंकों ने 12,00 कृषि कार्ड किसानों कों बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 784.95 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 19.09 प्रतिशत है । इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण लक्ष्य की पुस्तिका का विमोचन किया तथा प्रस्तावित ऋण वितरण लक्ष्य का अनुमोदन किया।

    उपायुक्त ऊना ने कहा कि वर्ष 2024-25 में बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता एवं गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में कुल 2431.43 करोड़ के ऋण वितरित किए जायेंगे द्य उन्होंने वताया कि इसमें कृषि क्षेत्र में 948.70 करोड़ रुपए, उद्योग में 900 करोड़ रुपए, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 398 करोड़ रुपए व गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 184.30 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किये जायेंगे। मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी ने बैंकों कों बार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया।

    ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। मुख्य अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी ने अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों कों बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी बैंक और सरकारी/गैरसरकारी अधिकारी भरसक योगदान दें। नाबार्ड की ज़िला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया ।

    सभी किसानो को कृषि कार्ड देने का आह्वान किया । बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रवन्धक युवराज आनंद, जिला अग्रणी अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक आशीष सांगडा, जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विनय शर्मा उपनिदेशक पशुपालन बिभाग, के के भरद्वाज उपनिदेशक बागवानी, कुलभूषण धीमान उपनिदेशक कृषि विभाग, विवेक शर्मा मतस्य विभाग, ज्योति शर्मा डीपीएम् डीआरडीए ऊना सहित विभिन्न बैंकों के ज़िला समन्वयकों के अलावा सरकारी/ गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
  • तेजधार हथियारों से कर्नल के परिवार पर हमला, पत्नी की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर – 2 में घर में घुस कर एक रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर 3 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में रिटायर्ड कर्नल आर के शर्मा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आर.के शर्मा का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी पर भी तेज धार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    मामला पंचकूला के सेक्टर 2 में सामने आया। घायल नौकरानी रामवती (45) ने पूछताछ में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज को बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा के घर में काम करता था।

    बुधवार को वह अपने पैसे के लेनदेन को लेकर बात करने आया था। यहां किन्हीं कारणों से उसकी मालिक के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने अपने दो और साथियों को वहां बुला लिया। तीनों ने चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नौकरानी को सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

  • आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थायी समिति की बैठक आयोजित

    निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव में आदर्श आचार संहित कमेटी की अहम भूमिका -जतिन लाल


    स्थायी समिति के सभी अधिकारी चुनावों से पूर्व सभी शंकाओं को दूर करें – उपायुक्त 


    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि निष्पक्ष, सुचारू एवं पारदर्शी चुनाव में आदर्श आचार संहिता(एमसीसी) स्थाई समिति की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि स्थायी समिति के माध्यम से ही चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाती है।


    उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका को चुनाव से पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या जिला के चुनाव नोडल अधिकारी से मिलकर दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एकजुट होकर पारदर्शी तरीके से नियमानुसार कार्य करें ताकि लोकसभा चुनाव का सफल व निष्पक्ष संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर लगे फोटोयुक्त सभी सरकारी होर्डिंग्स तथा अन्य प्रचार सामग्री हटाई जाएगी, जिसके लिए सभी एसडीएम पहले ही टीमों को तय कर लें।


    उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के होर्डिंग, दीवार लेखन आदि के लिए संपत्ति के मालिक से लिखित में अनुमति लेनी होगी तथा यह सूची एसडीएम कार्यालय में देनी होगी। जतिन लाल ने जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित लगाए गए होर्डिंग्ज़ के स्थानों की सूची तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि एमसीसी लागू होने पर उपंरात 24 घंटों के भीतर होर्डिंग्ज को आसानी से हटाया जा सके।उपायुक्त ने कहा आदर्श आचार संहिता के लागू होने के तुरंत बाद कोई भी नया कार्य आरंभ नहीं किया जा सकता है।


    उन्होंने सभी विभागों से उन कार्यों की सूची मांगी, जो कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे कार्यों की सूची भी दें, जिनकी स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि वाहनों में लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने तथा रैली व बैठकें आयोजित करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी से पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक रैली करने के लिए सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाईन और ऑफलाईन आरओ/एआरओ के पास आवेदन करना होगा।


    इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रचार-प्रसार सामग्री प्रकाशित करने वाली प्रिंटिंग प्रैस व मुद्रक का नाम पोस्टर/पम्पलैटस पर अंकित करना अनिवार्य होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने जिला कल्याण अधिकारी को जिला में दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करके संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जिला में सभी दिव्यांग मतदाताओं की विशेष सुविधा के लिए मतदान दिवस के दिन हर पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर, रैम्प, स्वयंसेवक की सुविधा होनी चाहिए ताकि कोई भी। 


    दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह सके और सुगमता से मतदान कर सके।जतिन लाल ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर है, को घर से ही बैल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने की सुविधा होगी। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा प्रदान किए हुए फॉर्म 12 डी के माध्यम से कार्यालय में जमा करवाना होगा। उपायुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां की जानी चाहिए।


    जिसमें एनसीसी, एनएसएस व एनवाईके के युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए ताकि युवाओं के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सके। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसपी राकेश सिंह, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : हलका खेमकरण में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान खेतों से हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार पाकिस्तान की अवैध गतिविधियों को नाकाम किया जा रहा है।

    इसी कड़ी के तहत आज सुबह बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान गांव के कालिया सकतरां के खेतों से एक पैकेट हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का वजन 505 ग्राम था। इसे कब्जे में लेने के बाद वल्टोहा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज कर ली गई है और असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

  • जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में 9वीं कक्षा की स्टूडेंट की मौ+त

    जालंधर, ENS: बाबा खेल के नजदीक गौतम नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 9 वीं कक्षा में पढ़ती 16 वर्षीय  लड़की ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान खुशी पुत्री अतुल राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।