Blog

  • पंजाबः नामाकंन दाखिल करने से पहले रवनीत बिट्टू को लेकर आई बड़ी खबर, जानें मामला

    पंजाबः नामाकंन दाखिल करने से पहले रवनीत बिट्टू को लेकर आई बड़ी खबर, जानें मामला

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू द्वारा कल यानी शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का शेड्यूल जारी किया है। वहीं बिट्टू द्वारा नामाकंन दाखिल करने को लेकर उससे जुड़ी एक खबर का पता चला है। बताया जा रहा है कि बिट्टू की सरकारी कोठी के किराए के मुद्दे पर नगर निगम से मिलने वाली एनओसी अटक गई है। दरअसल, लोकसभा चुनावों के दौरान उम्मीदवार के रूप में डीसी के पास नामांकन दाखिल करने के लिए पहले नगर निगम से एनओसी हासिल करना जरूरी है कि आवेदक की तरफ प्रॉपर्टी टैक्स, पानी-सीवरेज के बिल या अन्य किसी तरह का रेवेन्यू बकाया तो नहीं है।

    यह एनओसी हासिल करने के लिए उम्मीदवार व उनके करीबी पिछले कई दिनों से नगर निगम ऑफिस में जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहें हैं। जहां तक बिटटू का सवाल है, उनके नाम पर लुधियाना में शायद कोई प्रॉपर्टी नही है। लेकिन उन्हें रोज गार्डन के नजदीक सरकारी कोठी मिली हुई है, जिसका किराया बिटटू को देना पड़ता है। अब एन ओ सी लेने की बारी आई तो नगर निगम द्वारा कोठी के बकाया किराया जमा करवाने की शर्त लगा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा जगह के कलेक्टर व मार्केट रेट के अनुपात के आधार पर इस कोठी के किराए की काफी ज्यादा असेसमेंट कर दी है और अब नगर निगम के अफसरों द्वारा कोठी काफी पुरानी बनी होने की वजह से किराए को री-असेस करने की सिफारिश की गई है।

  • पंजाब : दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब : दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    अबोहर : श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे गीदडावाली के निकट एक दूल्हा दुल्हन की गाड़ी की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा कोर्स के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी गीदडावाली के पास एक एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि दूल्हा संदीप सिंह और दुल्हन सुमनदीप कौर निवासी गांव काला वाली मंडी जो गंगानगर से वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे।

    कि जब वह गीदडावाली के पास पहुंचे तो वहां पर कट था, तो दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईओ को फोन कर दिया है, वह आ कर कार्रवाही करेंगे।

  • पंजाबः 1 किलो आईस और 3 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार 

    पंजाबः 1 किलो आईस और 3 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार 

    अमृतसरः नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने एक किलो आइस (मेथामेटाफिन) और तीन किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा सोशल मीडिया के जरिए सांझी की गई। पुलिस जांच में आरोपियों के लिंक पाकिस्तान में बैठे बड़े नशा तस्करों से पाए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, अमृतसर देहात पुलिस ने एक बड़ा नेटवर्क ब्रेक किया है।

    अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई 3 किलो हेरोइन और 1 किलो आइस (मेथामेटाफिन) की मार्केट में कीमत 25 करोड़ से ज्यादा की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के संपर्क में थे। हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे। दोनों के खिलाफ अमृतसर देहात पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः प्रेमी संग मिलकर महिला ने किया पति का क+त्ल 

    पंजाबः प्रेमी संग मिलकर महिला ने किया पति का क+त्ल 

    होशियारपुरः हलका दसूहा के गांव कोलिया में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला ने आशिक संग मिलकर पति का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा हैकि पति बूटी राम अपनी पत्नी के प्यार में कांटा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपियों ने पहले बूटी राम को शराब पिलाई। सोने के बाद उसकी ईंटों से हमला करके वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना के सबूत मिटा दिए। सुबह होते ही पति की मौत का ड्रामा कर लोगों व पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। दसूहा पुलिस ने अब उसके फरार प्रेमी गुरजीत सिंह उर्फ ​​मोनू को हिरासत में ले लिया है। वहीं अमनदीप पहले से ही पुलिस हिरासत में था।

    दसूहा पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया था। जानकारी के मुताबिक, अमनदीप कौर पिछले एक साल से अपने प्रेमी गुरजीत सिंह के संपर्क में थी। इसकी जानकारी उसके पति को हो गयी थी। पति को प्यार में बाधा बनता देख 6 तारीख की सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। महिला का पति शराब पीने का आदी था। इसका फायदा उठाते हुए पत्नी ने अपने प्रेमी को शराब लेकर घर आने को कहा ताकि वह अपने पति को शराब में नींद की गोलियां दे सके। वहीं बच्चों को नींद से जगाने से रोकने के लिए उन्हें कोल्डिरंग में नींद की गोलियां भी मिलाकर दी। इसी तरह हत्या वाली रात देर शाम उसका प्रेमी घर शराब की बोतल लेकर आता है और प्रेमिका के पति के साथ बैठकर शराब पीने लगता है और वह देर रात 8.30 बजे वहां से चले गए.।जिसके बाद मौका पाकर पत्नी अमनदीप कौर ने शराब में नींद की गोलियां दे दीं।

    देर रात जब पति नींद की गोलियों के असर से गहरी नींद में सो जाता है तो महिला रात 11.30 बजे अपने प्रेमी को घर बुलाती है। और दोनों मिलकर सोते हुए व्यक्ति पर ईंटों से कई वार कर देते हैं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के सबूत मिटाने में जुट जाती है और सबसे पहले हत्या वाली जगह पर फैले खून को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मृत पति के कपड़े भी बदल देती है ताकि सुबह हो सके अनजान होने का नाटक कर सके। अगले दिन उसी तरह उक्त महिला ने अपने पति की मौत का ड्रामा कर लोगों व पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पोस्टमॉर्टम के बाद बूटी राम का उनके गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • जालंधरः इकहरी पुली के पास गोली चलने के मामले में जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधरः इकहरी पुली के पास गोली चलने के मामले में जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चौकसी बढ़ाई हुई है, लेकिन उसके बावजूद शहर में गोलियां चलने का मामला सामने आना पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इकहरी पुली के पास देर रात गोलियां चलने की सूचना सामने आई है। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए जा रहे है कि कार सवार युवकों ने 2 से 3 फायर किए है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इकहरी पुली के पास उन्हें गोलियां चलने की सूचना मिली थी, जिसके चलते वह मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकहरी पुली चौक पर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस दौरान उन्हें सूचना मिली है कि कार चालक ने गोलियां चलाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहाकि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने सीधे फायर करने शुरू कर दिए। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उन्होंने गाड़ी भगाकर जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहाकि वह उक्त व्यक्ति न्यूज समाचार के पास उसे गाड़ी में पिस्तौल दिखा रहे थे।

    इस दौरान पीड़ित मनी ने कहा कि वह देखने के लिए उसने अपनी गाड़ी की स्पीड कम कर ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। उक्त आई-20 गाड़ी का नंबर पीबी 08 ईजेड 1800 है। जिसके बाद उक्त युवकों ने एक अन्य गाड़ी मौके पर बुला ली थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह बैंक में लोन करवाने का काम करता है। पीड़ित ने बताया रमाडा चौंक से आई-20 कार में सवार युवक उनका पीछा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उसे दो बार ओवरटेक किया। जिसके बाद इकहरी पुली के पास हादसा हुआ। जिसके बाद उन्होंने कहा कि कीया गाड़ी उनके पीछे लगा दी और पटेल चौंक के पास उन्होंने किरपाण निकाल ली। 

  • पंजाबः कत्ल के मामले में पती-पत्नी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः कत्ल के मामले में पती-पत्नी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुुरः फिरोज़पुर के थाना कुलगड़ी की पुलिस ने 24 घंटों के अंदर कत्ल के केस को सुलझाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए सीनीयर अधिकारी ने बताया कि थाना कुलगड़ी के अधीन आते गांव सतीए वाले में एक व्यकित का कत्ल कर दिया गाय़ा था।

    इस मामले में परिवारिक नंबरों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की हमारे लड़के के साथ कोई रंजिश थी जिसके चलते यह कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए पुलिस नें कुछ ही घंटो में इस घटना के मुख्य दोषी हरप्रीत सिंह ओर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • जालंधरः अवैध हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    तस्कर 6 महीनों में खरीद चुके थे हथियारों की 4 बड़ी खेप

    जालंधर, ENS: नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं खुफिया जानकारी आधारित काउंटर इंटेलिजेंस ने कार्रवाई करते हुए जालंधर ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। जहां पुलिस की टीम ने 2 तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन बरामद किए है। 

    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रैकेट गुप्त तरीके से काम कर रहा था और पिछले 6 महीनों में हथियारों की 4 बड़ी खेपे खरीद चुका था। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान पहचाने गए अन्य दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जबकि उन्हें गैंगस्टरों को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए नामजद किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर SSOC अमृतसर में दर्ज की गई है और आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : 6 साल से भगोड़ा व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : 6 साल से भगोड़ा व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस लगातार फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। पुलिस ने छह सालों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजबीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह के तौर पर हुई है।  पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्साइज एक्ट के मामले में 82-82 का पीओ था।

    उन्होंने बताया कि आरोपी पर 11 पेटी देसी शराब का पर्चा था, 2018 से ही इस मुकद्दमें फरार था। आरोपी तब से छिप कर रह रहा था। पुलिस की तरफ से आरोपी को पीओ करार कर दिया गया था।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के अधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • आज पानी को लेकर होगी लोगों को परेशानी, नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

    चंडीगढ़ः यूटी में आज शाम को होने वाली पानी की सप्लाई स्लो रहेगी। शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक की सप्लाई में यह दिक्कत आएगी, क्योंकि आज पंजाब बिजली विभाग की तरफ से खरड़ से मोरिंडा तक आने वाली बिजली लाइन की मरम्मत की जानी है। इसमें कंडक्टर बदलने का काम होना है। इसकी वजह से बिजली न होने से पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। चंडीगढ़ नगर निगम ने लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि पानी का इसी प्रकार से उपयोग किया जाए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली लाइन की मरम्मत का यह काम किया जाएगा। इस कारण कजौली से आने वाले पानी का प्रेशर स्लो रहेगा।

    बता दें कि कजौली से सेक्टर 39 वाटर वर्क्स के लिए जो पानी की सप्लाई आती है, उसमें प्रेशर मेंटेन करने के लिए बीच-बीच में पंपिंग सिस्टम लगाए गए हैं। लेकिन बिजली न होने के कारण यह पंपिंग सिस्टम बंद रहेंगे। जिस वजह से चंडीगढ़ तक पानी पहुंचाने में परेशानी आएगी। पंजाब के कजौली से पानी चंडीगढ़ के सेक्टर 39 तक पहुंचता है।

    वहां से पूरे शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। पानी की सप्लाई सुबह और शाम दो समय होती है। यह सप्लाई सुबह 3:30 से 9:00 तक और शाम को 6:00 बजे से 8:00 बजे तक की जाती है। आज शाम को 6:00 बजे से 8:00 तक होने वाली पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं नगर निगम शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए काम कर रहा है। इसमें सबसे पहले मनीमाजरा के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इसका ट्रायल पूरा होने के बाद चंडीगढ़ के दूसरे इलाकों में भी 24 घंटे पानी की सप्लाई पर काम किया जाएगा।

  • पंजाबः वड़िंग ने बिट्टू पर कसा तंज, कहा- भाजपा उम्मीदवार बदलने पर कर रही विचार, देखें वीडियो

    पंजाबः वड़िंग ने बिट्टू पर कसा तंज, कहा- भाजपा उम्मीदवार बदलने पर कर रही विचार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। वहीं नामाकंन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसके बाद नेताओं में  एक-दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला भी तेज हो गया है। वहीं कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू पर तंज कसे है। दरअसल, वड़िंग लुधियाना विधानसभा क्षेत्र के सराभा नगर एक्सटेंशन, पुहलेशवाल और अन्य इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। जहां वड़िंग ने दावा किया कि वह अभी पटियाला और संगरूर के बीच नामांकन दाखिल करने आए हैं।

    इस दौरान उन्होंने कहाकि उन्हें लोगों का इतना अच्छा समर्थन मिल रहा है कि महारानी परनीत कौर 1 लाख की बढ़त के साथ पटियाला में हराया जाएंगा। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर है। हालांकि, जब उनसे लुधियाना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी तारीफ करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये तो वक्त ही बताएगा। इस मौके पर राजा वड़िंग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी ने रवनीत बिट्टू को लुधियाना से अपना उम्मीदवार बनाया है लेकिन अब बीजेपी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसका अफसोस हो रहा है और बीजेपी भी अब सोच रही है कि उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को यहां बदल दिया जाए।

    वहीं किसानों द्वारा लगातार किए जा रहे बीजेपी के विरोध और रवनीत बिट्टू के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि वह पंजाब के किसान हैं और पंजाब की बात कर रहे हैं। उनका किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इस बीच इलाके के सरपंच ने कहा कि लोगों का समर्थन राजा वड़िंग के साथ है, सरपंच ने कहा कि रवनीत बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने से कार्यकर्ता ठगा हुआ महसूस कर रहे थे, लेकिन अब कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस दौरान गिल हलके से पूर्व विधायक कुलदीप वैद भी राजा वड़िंग के साथ मौजूद रहे। वहीं सरपंच ने कहा कि गिल हलके से राजा वड़िंग को 1 लाख वोट डलवाई जाएंगी।