Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਿੱਜੀ ਫੰਡ ਤੋਂ 10 ਲੱਖ ਦੇਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਲੋਹੜੀ ਦੇ ਤਿਹਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਵਕੀਲਾਂ ਨੂੰ ਆ ਰਹੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਇਨਫਰਾਸਟਰਕਚਰ ਦੇ ਸੁਧਾਰ ਦੇ ਲਈ ਆਪਣੇ ਨਿੱਜੀ ਫੰਡ ਤੋਂ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਆ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੁਧਾਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਦੀ 31 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕੋਈ ਅਜਿਹਾ ਸਕੂਲ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ। ਜਿੱਥੇ ਕਮਰਿਆਂ ਦੀ ਜਾਂ ਫਿਰ ਹੋਰ ਕਿਸੇ ਚੀਜ਼ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਭ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ 10 ਹਜਾਰ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਹੋਰ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਭਰਤੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਟਾਫ ਦੀ ਕਮੀ ਪੂਰੀ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਵਿਰਾਸਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਨੂੰ 20 ਹਜਾਰ ਕੰਡਮ ਹੋਏ ਸਕੂਲ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 8 ਹਜਾਰ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਸਾਰਿਆਂ ਤੇ ਚਾਰ ਦੀਵਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜਵਾਹਰ ਨਗਰ ਕੈਂਪ ਦੇ ਵਿੱਚ 17 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਦੇ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਸਕੂਲ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਹ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਮਾਤ ਦੇਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਮੀਨ ਮਹਿੰਗੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵੱਲ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਪਰ ਅਸੀਂ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਸੁਧਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • आप पार्टी को बड़ा झटकाः बीजेपी में शामिल हुआ यह पार्षद

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज चंडीगढ़ में आप पार्टी को उस समय झटका लगा है, जब चंडीगढ़ से आप पार्टी के पार्षद ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। ‘आप’ पार्षद लखबीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मिली खबर के अनुसार पार्षद लखबीर सिंह किरण खैर की मौजूदगी में बीजेपी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

  • नेहरू युवा केंद्र द्वारा 12 जनबरी को आयोजित जिला स्तरीय युवा दिवस पर उपायुक्त ऊना  होंगे मुख्य अतिथि

    नेहरू युवा केंद्र द्वारा 12 जनबरी को आयोजित जिला स्तरीय युवा दिवस पर उपायुक्त ऊना होंगे मुख्य अतिथि

    ऊना/ सुशील पंडित : युवा कार्यक्रम एवंखेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र ऊना दिनांक 12 जनबरी 2024 को शिक्षा भारती बी एड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय युवा दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जायेगा यह जानकारी देते हुए डॉ लाल सिंह उप निर्देशक नेहरू युवा केंद्र संगठन ने बताया की दिनांक 12 जनबरी को इस अबसर पर बिभिन गतिविधियां आयोजित की जाएँगी जिसमे स्वामी विवेकानंद जी के 161वे जन्मदिवस पर माल्यार्पण, थीम आधारित – रोड सेफ्टी, स्वच्छता, देश प्रेम, राष्ट्र भक्ति, संस्कृति से ओत – प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है l इन कार्यक्रमों में विभिन युवा संस्थाओं, सामुदायिक व् शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 400 युवा भाग लेंगे l उन्होंने बताया की जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्या अतिथि राघव शर्मा उपायुक्त ऊना होंगे उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों के बारे युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम जिला के अलग -2 स्थानों पर 13 से 19 जनबरी तक आयोजित किया जायेगे कार्यक्रमों का मुख्या उद्देश्य युवाओं का बौद्धिक, मानसिक व् शारीरिक विकाश करना तथा युवा शक्ति की अथाह ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों हेतु प्रेरित करना हैl
  • पंजाबः पेट्रोल डलवाने दौरान हुई हाथापाई, एक का सिर फोड़ा, दूसरे का रॉड से पैर तोड़ा

    फाजिल्काः गांव कावांवली में दुकान पर पैट्रोल डलवाने दौरान लड़के के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। इस घटना की सूचना पिता को मिली तो वह बेटे को छुड़ाने गए लेकिन हमलावारों ने युवक के पिता और एक अन्य युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इस घटना में लड़के का पिता और उसके साथ गए युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक लड़के के पिता के सिर पर वॉर कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया, वहीं दूसरे युवक की रॉड मारकर टांग तोड़ दी गई। जिसके बाद दोनों को गंभीर घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया है।

    घायल निर्मल सिंह निवासी गांव दोना नानका ने बताया कि बीते दिन वे लोग फाजिल्का से अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव कावां वाली के नजदीक उसके लड़के के मोटरसाइकिल में पैट्रोल खत्म हो गया। जिसके बाद वे पेट्रोल डलवाने के लिए गांव की एक दुकान पर गया। वहां दुकान पर मौजूद कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद उसके लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने जब उसे छुड़ाने की कोशिश करनी चाही तो वहां पर 7-8 लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें कापे का वॉर उसके सर पर कर उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया और उसके साथ उसके गांव के ही युवक विक्रम सिंह पर रॉड से वार कर उसकी एक टांग तोड़ दी गई।

    पीड़ित व्यक्ति व उसके परिजनों ने पुलिस पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के एक सप्ताह से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी अभी तक आरोपियों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा न ही आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। जब इस बारे जांच अधिकारी गुरजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे पिछले दो दिनों से छुट्टी पर थे और आज ही वापस लौटे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ SSP ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹੁੰਚਿਆ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਵੜ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਲੜਕਾ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਥਾਣਾ ਨਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਇਨਸਾਫ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਦਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਆਰੋਪੀ ਸ਼ਰੇਆਮ ਘੁੰਮਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੀੜਿਤ ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵੜ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਸਿਰ ਤੇ ਤੇਜ਼ਦਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਜਾਂਦਾ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਉਸ ਨੂੰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਹੋਸ਼ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਲੜਕੇ ਦੀ ਭੈਣ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਆਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਕੀ ਜਿਹੀ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का आया बयान, पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा और कांग्रेस-आप में गठबंधन की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव इस समय पंजाब दौरे पर है, जहां वह कांग्रेस भवन में विधायकों के साथ सीनियर नेताओं के साथ चुनावों को लेकर मीटिंग कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारा संगठन 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम 13 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग के बाद वह अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 7 और 6 सीटों की शेयरिंग से जुडे़ सवाल पर कहा कि हमें इस बारे में पता नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आज नवजोत सिंह सिद्धू मीटिंग में शामिल होने आ रहे हैं, तो उन्होंने साफ किया कि आज की मीटिंग के लिए उन्हें न्योता नहीं दिया है।

    देवेद्र यादव की मीटिंग में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित 11 कांग्रेस नेताओं के मीटिंग में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, पंजाब के नए इंचार्ज की यह पहली बार मीटिंग है। इन बैठकों में वह पार्टी नेताओं से सीधे रूबरू हो रहे हैं, ताकि उनके अंदर पार्टी को लेकर विश्वास बना रहे। वहीं, पार्टी के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पार्टी मीटिंग से दूरी बना ली है। इनकी नाराजगी हाईकमान द्वारा आप व कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर चल रही बैठकें हैं। आशू तो स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकमान को आप से गठजोड़ पर और नवजोत सिंह सिद्धू की गतिविधियों पर स्टैंड साफ करना चाहिए। पहले दिन की मीटिंग में भी लोकसभा चुनाव में आप के साथ न उतरने का मुद्दा गर्माया रहा। सभी सीनियर नेताओं में सांसद रवनीत बिट्‌टू व नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कोई भी आप से गठजोड़ से खुश नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू की रैलियों को लेकर बिना नाम लिए कहा कि जो अध्यक्ष होता है उसी के हिसाब से प्रोग्राम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग भले ही व्यक्ति छोटा हो सकता है, लेकिन मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से इन सिक्योरिटी नहीं है। राजा वड़िंग ने कहा कि अभी तक आम आदमी से गठबंधन की चर्चा हाईकमान ने हमारे साथ नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी का फोन आएगा और वह कहेंगे काका जी हमने सीटें बांट ली हैं तो आपको जरूर बता दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई फोन नहीं आया है। वहीं, उन्होंने कहा कि हाईकमान सर्वश्रेष्ठ है।

  • पंजाब : अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में नशे के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। पंजाब में शराब खुलेआम खरीदी और बेची जाती है। अवैध शराब के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने जब गोखुवाल नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक की जांच की तो उस ट्रक के बिल के मुताबिक उसमें फूलों की बोरियां भरी हुई थी।

    लेकिन गुप्त सूचना के अधार पर जब पुलिस टीम ने चेकिंग की तो फूलों की बोरियों के नीचे 510 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक पंजाब में बनी यह शराब राजस्थान ले जाई जा रही थी और ड्राइवर के पास कोई कागजात नहीं थे। पुलिस ने शराब सहित ड्राइवर को काबू कर लिया है और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान कर रहा हर स्कूल में बच्चों के साथ सीधा संवाद : निर्मल राणा

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक के सभी स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान पर नवचेतना मॉड्यूल पर एक्टीविटी करवाई जा रही है यह अनोखी पहल कहीं न कहीं बच्चों को मानसिक रूप से और समय के हिसाब से सशक्त बना रही है यह जानकारी देते हुए बंगाणा ब्लॉक के राजकीय उच्च विधालय हरोट के इंचार्ज निर्मल सिंह राणा ने खुशी व्यक्त की है l नशा मुक्त ऊना अभियान ने कहीं न कहीं इस समाज को जो नशा मुक्त बनाने की जो पहल शुरु की है सभी स्कूल के अध्यापक और बच्चे उसका जोरदार तरीके से स्वागत करते हैं बच्चों को गोद फ़ूड, ग्लो फ़ूड, ग्रो फ़ूड,पीअरज प्रैशर, हेल्दी इटिंग, हेल्दी लीविंग, नाइस वेसिक ड्रग एजुकेशन आदि के बारे में बताया जा रहा है l स्कूल प्रशासन ज़िला प्रशासन से निवेदन करता है की इस अभियान को मात्र एक साल नही बल्कि निरंतर चलाता रहे ताकि जो नायाब पहल नशा मुक्त ऊना अभियान ने शुरू की है बो तब तक जारी रहे जब तक हमारा समाज नशा मुक्त नही हो जाता है l इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत, स्थानीय स्कूल के मेंटर टीचर वीना कुमारी, सहायक मेंटर टीचर राकेश सांख्यान और सभी अध्यपाक और बच्चे मौजूद रहे l
  • जालंधरः ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रधान हैप्पी संधू का आया बयान, देखें Live 

    जालंधर, ENS: हिट एंड रन केस को लेकर एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट यूनियन ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं ट्रांसपोर्ट यूनियर ने प्रधान हैप्पी संधू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा आज प्रधानगी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर कोई सरकार इस मामले को लेकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करती है। अकाली-भाजपा भी यह कर चुकी है। वहीं आज हैप्पी संधू ने कहा कि हिट एंड रन केस को लेकर बीते दिन वीडियो जारी कर मोर्चा खोलने का कहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं आज उन्होंने कहाकि वह प्रधानगी से इस्तीफा देकर इस मुहिम को आगे ले जाना चाहते है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानगी को लेकर चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि लोग किसी सियासी पार्टी के नेता को प्रधान ना चुने। हैप्पी ने कहा कि कई लोग कहते थे कि उनके 2 पैट्रोल पंप है। हैप्पी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास ऐसा कोई पैट्रोल पंप नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को भी फोन किया और कहने लगे कि आपके पिता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने फोन कर कहा कि आप हिट एंड रन केस को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखे वह आपके साथ है। हैप्पी ने कहा कि वह प्रधानगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह चुनाव देश भगत यादगार हाल में 12 जनवरी को करवाए जाएंगे।

  • कुटलैहड़ में हर वर्ष 200 छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाने का हमारा निर्णय : भुट्टो

    हटली स्कूल से हुई शुरुआत

    बंगाणा के सरोह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह


    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड विस क्षेत्र में हर वर्ष 200 गरीवी रेखा से नीचे वाली छात्राओं का पढ़ाई का खर्च उठाने का हमने निर्णय लिया है। और उसकी शुरुआत सरकारी स्कूल हटली से हमने मंगलवार को कर दी है। हमारा उद्देश्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई भी छात्र गरीबी या फिर पैसे की तंगी होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। और एक वर्ष में हमने सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं को सेकेंडरी या फिर उच्च शिक्षा हेतु मदद की है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहे। विधायक भुट्टो ने कहा कि शिक्षक छात्रों के उज्वल भविष्य को तराशते है। और शिक्षकों द्वारा दिये गए संस्कारों एवं प्रेरणा से युवा स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके बड़ा मुकाम हासिल करते है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को शिक्षा का मॉडल बनाने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए हमने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू या फिर शिक्षा मंत्री या अन्य मंत्रियों से भी मांग रखी तो उन्होंने तुरंत उस के समाधान की स्वीकृति प्रदान की है। 


    स्कूली छात्रों द्वारा बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधायक ने मांग पर स्कूल मुख्यालय पर शहीदी गेट एवं श्मशान घाट के लिए पक्का रास्ता व अन्य घोषणाओं के लिए धन राशि स्वीकृत की। ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ स्थानीय जनता व अधिकारी मौजूद रहे। 


    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मंदली स्कूल के खेल मैदान के सुधारी करण के लिए 3 लाख की धनराशि पहुंचने पर स्कूल प्रिंसीपल एवं एसएमसी ने विधायक का आभार प्रकट किया है। मंदली स्कूल के प्रिंसीपल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व स्कूल में कार्यक्रम के दौरान हमारी मांग पर विधायक ने खेल मैदान के सुधारी कर्ण के लिए 3 लाख की घोषणा की थी। और एक सप्ताह में 3 लाख की धनराशि मिल गई है। उसके लिए हम विधायक महोदय का आभार प्रकट करते है।