Blog

  • दुखद खबर : सड़क हादसे में इस मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत

    दुखद खबर : सड़क हादसे में इस मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत

    उत्तराखंड : टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। आदित्य सिंह राजपूत की मौत से संभल रही टीवी इंडस्ट्री को फिर एक बार जोर का झटका लगा है, साराभाई वर्सेस साराभाई सीरियल में रोसेश साराभाई की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई है। फिल्म के प्रोडूसर जेडी मजीठिया ने इस बात की पुष्टि की है।

    जेडी मजीठिया ने इंस्टाग्राम पर भी वैभवी के लिए एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में जेडी लिखते हैं कि “अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस और मेरी अच्छी दोस्त वैभवी उपाध्याय का निधन हुआ था। वैभवी को साराभाई सीरियल की जैस्मिन के नाम से भी जाना जाता था। नार्थ में उनका एक्सीडेंट हुआ है और उनका परिवार मुंबई में उनका पार्थिव लेकर आने वाला है। सुबह 11 बजे उनपर अंतिम संस्कार किए जाएंगे। रेस्ट इन पीस वैभवी”

  • पंजाब: चलती कार में लगी आग, जिंदा जली विवाहिता

    पंजाब: चलती कार में लगी आग, जिंदा जली विवाहिता

    मानसा: झुनीर की ओर आ रही आल्टो कार में अचानक आग लग गई। इसमें कार सवार विवाहिता की मौत हो गई जबकि उसका पति, एक साल का बच्चा और सास झुलस गए। सभी को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। रात 11 बजे के करीब मानसा से झुनीर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई।

    आग की चपेट में आकर सीमा रानी पत्नी तरुण तायल जिंदा जल गई जबकि उसका बेटा संचित तायल, पति वरुण तायल, सास दर्शना रानी झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल से दर्शना रानी की हालत गंभीर देखते उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    वहीं महिला के पति व बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने सीमा रानी की लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी रामदिते वाला के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात वाहन सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी खोज शुरू कर दी है।

  • गले में टॉफी अटकने से 4 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

    गले में टॉफी अटकने से 4 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

    ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना हुई है। घटना कस्बा रबूपुरा क्षेत्र का है। यहां खेलने के क्रम में एक बच्चे ने टॉफी खा लिया। जो बच्चे के सांस की नली में जा अटकी और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मतक का नाम सान्याल है। वो गले में टॉफी अटकने से सांस नहीं ले पाया।

    इस घटना में 4 वर्ष के बच्चे की जान चली गई। टॉफी अटकने के बाद बच्चे के परिवार ने लाख कोशिश कि लेकिन टॉफी नहीं निकला, इसके बाद आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर भी उसकी जान नहीं बचा पाये और हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने 4 साल के सान्याल को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिवार में सन्नाटा पसरा है।

  • खेत में 20 वर्षीय युवती की मिली लाश, तांत्रिक गिरफ्तार

    खेत में 20 वर्षीय युवती की मिली लाश, तांत्रिक गिरफ्तार

    सूरजपुरः जिले के झिलमिली इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक तांत्रिक ने 20 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, झिलमिली थाना क्षेत्र के कोईलारी गांव में आज सुबह एक युवती की खून से लथपथ लाश एक खेत में पड़ी मिली। जहा सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई थी।

    ऐसे में विवेचना के दौरान पता चला की मृतिका कुसमुसी गांव की रहने वाली उर्मिला पैकरा है। जो सोमवार शाम से ही घर से निकली हुई थी और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। ऐसे में पुछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया की एक आंखों से दिव्यांग व्यक्ति ने मृतिका की आवाज और आरोपी तांत्रिक का आवाज सुना था। ऐसे में पुलिस आसपास के सभी तांत्रिको की पतासाजी में जुटी हुई थी।

    जहां केवरा गांव के तांत्रिक शिवशंकर पर पुलिस को शक हुआ और पुछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतिका का बीते तीन माह से झाड़ फूंक कर रहा था और झाड़ फूंक के पैसे नहीं दे रही थी। ऐसे में आज सुबह कोइलारी गांव के एक खेत में ले जाकर तंत्र विद्या करने के बाद पैसे मांगा और पैसा नहीं देने पर गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

  • पंजाब : वारदातों पर कसा जाएगा शिकंजा, अब कॉल करते ही पहुंचेगी पुलिस

    पंजाब : वारदातों पर कसा जाएगा शिकंजा, अब कॉल करते ही पहुंचेगी पुलिस

    चंडीगढ़ : पंजाब में अपराधियों व गैर-सामाजिक तत्वों की अब खैर नहीं है। अब वह वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग नहीं पाएंगे। पंजाब पुलिस उन्हें आसानी से काबू कर लेगी। इतना ही नहीं आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए पुलिस पांच से सात मिनट में हाजिर हो जाएगी। लोगों को 25 से 30 मिनट इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह पंजाब पुलिस के बेड़े में 98 नए अति आधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) के शामिल होने से संभव होने जा रहा है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन वाहनों को पुलिस के बेड़े में शामिल किया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों में 86 महिंद्रा बोलेरो और 12 आर्टिगा कारें शामिल हैं। इसके साथ ही साइबर अटैक से लेकर कम्युनिकेशन सिस्टम को भी मजबूत किया जा रहा है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसकी पाकिस्तान से 547 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। ऐसे में सामाजिक तत्व हर समय इस पर बुरी नजर रखते हैं। ऐसे में काफी समय से पंजाब पुलिस को मजबूत करने की दिशा में काम चल रहा है।

    सीएम भगवंत मान खुद इस चीज को मानते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस व बीएसएफ ने गत एक साल में बहुत सारे ड्रोन मार गिराए हैं। साथ ही कई ड्रोन अपने कब्जे में लिए हैं लेकिन दुश्मन काफी मजबूत है। ऐसे में पुलिस को अपडेट करना भी बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि पुराने उपकरण व अन्य चीजें इतनी कारगर नहीं होती हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की स्टडी की है क्योंकि उत्तर प्रदेश का सिस्टम पूरे देश में सबसे अच्छा है। इसके लिए पूरा डेडिकेटेड स्टाफ तैनात किया गया है। साथ ही उस नंबर पर कॉल आने पर पुलिस तुरंत मदद को पहुंच जाती है।

    गौरतलब है कि अमर उजाला ने पंजाब पुलिस की खस्ताहाल गाड़ियों संबंधी मामले को 18 मार्च के अंक में गंभीरता से उठाया था। इसमें बताया था कि विधानसभा की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि सीमावर्ती जिलों में पुलिस के वाहन पूरी तरह से जवाब दे गए हैं। इस मामले को लेकर ‘चुनौती : गैंगस्टरों और तस्करों से जंग नहीं आसान, पुलिस की गाड़ियां दे रहीं जवाब’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल की गईं गाड़ियों में कई सुविधाएं हैं। एक तो महिंद्रा बोलेरो के इंजन की क्षमता काफी अधिक है। 1493 सीसी का इंजन है। इसकी प्रति घंटा रफ्तार भी काफी अधिक है। यह डीजल से चलती है। इसके अलावा सभी गाड़ियों में मोबाइल डाटा टर्मिनल व जीपीएस स्थापित किया गया है।

    जैसे ही 112 नंबर पर कॉल जाएगी तो सबसे पहले जो गाड़ी पुलिस के सबसे नजदीक होगी, उसे मैसेज जाएगा। वह गाड़ी तुरंत मददगार के पास पहुंचकर उसे सहायता देगी। अर्टिगा की खूबी यह है कि शहरी एरिया और छोटी गलियों में आसानी से आ-जा सकेगी। इनमें कैमरे भी लगे होंगे। कंट्रोल रूम से उन पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। इस मौके पर चंडीगढ़ सेक्टर-1 में पंजाब पुलिस के हथियारों व वाहनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। यहां सीएम भगवंत मान, गृह सचिव अनुराग वर्मा व डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद थे। पुलिस के मुलाजिमों ने उन्हें विस्तार से बताया कि पंजाब पुलिस अधिकतर हथियार इजराइल, बुल्गारिया और स्विटजरलैंड के उपयोग कर रही है। पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें प्रत्येक हथियार की क्षमता के बारे में बताया। सीएम ने डीजीपी को कहा अगर पुलिस को अन्य हथियारों की जरूरत है तो वे भी मुहैया करवाए जाएंगे।

  • कांग्रेस युवा सचिव पर आरोपी ने नुकीली चीज से किया जानलेवा हमला

    कांग्रेस युवा सचिव पर आरोपी ने नुकीली चीज से किया जानलेवा हमला

    रायपुर: राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके में कांग्रेस युवा सचिव पर जानलेवा हमला किया गया। मामलें में डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि कांग्रेस के NSUI के युवा सचिव महताब हुसैन के जांघ पर ओम दुबे नाम के लड़के ने नुकीली चीज से वार किया जिससे महताब के जांघ से बहुत खून निकलने लगा। आरोपी को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ओम दुबे कोटा का रहने वाला है। जो कि 10 दिन पहले ही जेल से छूटा है।

    रायपुर में आए दिन चाकूबाजी की वारदाते बढ़ते जा रही है कुछ दिन पहले ही एक बड़ी वारदात हुई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में चाकूबाज को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर करीब 03/00 बजे हेम कुमार साहू द्वारा प्रार्थी को बिना किसी कारण के मां बहन की गंदी गंदी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखें बटन दार चाकू से प्रार्थी को तीन बार वार कर दिया।

    जिससे प्रार्थी के दाहिने पर के जांघ में दो बार चोट बाएं पैर के जांघ में एक बार चोट लगी है चोट लगने से खून निकलने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया प्रार्थी के आई चोटों का मुलाहिजा सीएससी तिल्दा से कराया गया। आरोपी हेम कुमार साहू की पता तलाश कर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक नग बटन दार नुकीली तेजधार स्टील का चाकू पेश करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

    प्रार्थी को मारकर चोट पहुंचाने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई आरोपी सदर के उक्त कृत्य पर से मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई है। अपराध धारा 25.27 आर्म्स एक्ट अजमानतीय होने व प्रकरण की विवेचना अपूर्ण होने से न्यायिक रिमांड प्रतिवेदन तैयार किया गया है।

  • जालंधर : सेठ हुकमचंद कॉलोनी में भारी हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर : सेठ हुकमचंद कॉलोनी में भारी हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, वरुण/हर्ष:  थाना एक के अंतर्गत आते सेठ हुकमचंद कॉलोनी में देर रात भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, कालोनी में चौहान ज्वैलर के घर से सोने के गहने चोरी होने की सूचना मिली है। घर के मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए है कि उनके घर में काम करने वाली दो युवतियों ने घर गहने चुराए है। जिसके चलते देर रात घर का मालिक चौहान घर में काम करने के बहाने से दोनों युवतियों को घर में लेकर आ गया।

    इस दौरान घटना की जानकारी घर के मालिक ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद घटना संबंधित जब एनकाउंटर न्यूज़ के पत्रकार ने थाना एक के प्रभारी जतिंदर से बात की तो उन्होंने बताया कि  एएसआई गुरजीत सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। उक्त चौहान के घर में काफी समय से इस मामले को लेकर जांच चल रही है। दूसरी और इस मामले को लेकर उक्त युवतियों का परिवार भी घटना स्थल पर पहुंच गया है। युवतियों की माता राजकुमारी देवी निवासी राम जानकी नगर ने ज्वैलर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त ज्वैलर ने बहाने से उसकी बेटियों को लेकर यहां आ गया है और घर में उसकी बेटियों को नजर बंद कर दिया।

    परिवार का आरोप है कि इस दौरान जब उन्होंने घर के मालिक से युवतियों को मिलने को लेकर बात करनी चाही तो ज्वैलर ने गाली-गलौज कर घर से बाहर निकाल दिया। अभी तक जांच में यह सामने नहीं आया कि कितने गहनों की चोरी हुई है। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस घर के अंदर मामले की जाँच कर रही है। इस मामले में ज्वैलर का पक्ष सामने आते ही प्रकाशित कर दिया जाएगा। फिलहाल जांच में जुटे होने के चलते उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

  • दालदाघाट में खुला मेडिकयोर लैब का कलेक्शन सेंटर

    दालदाघाट में खुला मेडिकयोर लैब का कलेक्शन सेंटर

    घर से सैंपल लाने की सुविधा फ्री
    हर रविवार को होंगे शुगर व कोलेस्ट्रॉल के फ्री टेस्ट
    सोलन/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के दालदाघाट में मेडिकेयर पैथ लैब ने अपने नए कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया है। कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ डॉ कुलवंत ने किया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर सेंटर की शुरुआत की गई। डॉ कुलवंत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जहां हर जगह उनकी मेडिक्योर पैथ लैब की ब्रांच में चल रही है। उसी बीच दालदाघाट में मेडिकेयर पैथ लैब ने अपना कलेक्शन सेंटर शुरू किया है। जिसमें सभी प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे और उन्होंने कहा कि इस सेंटर में होम कलेक्शन की सुविधा मरीजों के लिए बिल्कुल मुफ्त रहेगी और साथ ही में हर रविवार को शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट भी बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इस मौके पर कुलवंत शेरगिल, हरदीप सिंह, दिलीप पाठक, मनीष चावला, मोहित, विशाल, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
  • पंजाब: दरगाह के सेवादार का कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश

    पंजाब: दरगाह के सेवादार का कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश

    फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव खन्ना स्थित पीर की दरगाह पर बने कमरे में किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से सेवादार की हत्या कर दी। आरोपी ने दातर से सेवादार के सिर और गर्दन पर वार किए हैं। थाना मक्खू पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक सेवादार गुरा सिंह के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गुरा सिंह पिछले 25 साल से पीर की दरगाह की सेवा कर रहे हैं। वे रात को दरगाह पर बने कमरे में ही सोते हैं। हरदीप ने कहा कि उनके पिता घर से रात को भोजन कर सोने दरगाह चले गए। सुबह हरदीप अपने पिता से मिलने दरगाह गया तो देखा कमरे के बाहर उनके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही दातर पड़ा था। 

    पिता के सिर और गर्दन पर गहरी चोट थी। उसने अपने भाई जोगा सिंह और पूर्व सरपंच कर्म सिंह को सूचना दी। सरपंच ने इस संबंध में थाना मक्खू पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने वारदात स्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस हत्यारे का पता लगाने में जुटी है। दरगाह के आसपास कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः हेरोइन के साथ 2 गिरफ़्तार, एक महिला शामिल

    जालंधरः हेरोइन के साथ 2 गिरफ़्तार, एक महिला शामिल

    जालंधर, वरुण/हर्षः पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन सहित 2 को गिरफ्तार किया है। है। जिसमें सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जबकि थाना फिल्लौर की पुलिस ने एक औरत को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार उर्फ़ मोनू निवासी तोवडी मुहल्ला के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ़ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त व नाकेबंदी के दौरान जेल चौक के पास मौजूद थी। जहां उन्हें बस्ती अड्डा की तरफ से पैदल आता व्यक्ति देखकर घबराकर पीछे भागने लगा। जिसे रोकर जब उनकी टीम ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए स्टाफ़ की टीम  ने आरोपी के खिलाफ इनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    17 ग्राम हेरोइन के साथ एक औरत गिरफ़्तार 

    थाना फिल्लौर की पुलिस ने एक औरत को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान के सदर नकोदर निवासी कोशलिया रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम की टीम के एसआई धरमिंदर सिंह ने नाकाबंदी के दौरान आरोपित के कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पता लग सके कि नशा कहां से लाकर कहां से लेकर आई थी।