Blog

  • नुक्कड़ सभाओं में जुटीं सियासी पार्टियां

    नुक्कड़ सभाओं में जुटीं सियासी पार्टियां

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं क्षेत्र कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने अपील करते हुए कहा कि अगर मुझे कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं, उन्होंने कहा कि मेरे दिल की इच्छा क्षेत्र के गरीब लोगों की सेवा करना रहा है। इसी के चलते मैं राजनीति में आया हूं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में कुछ चुनिंदा लोगों का ही विकास हुआ है। अगर किसी के घर में पानी के कनेक्शन लगाने हो, तो मंत्री के चक्कर काटने पड़ते है। भुट्टो ने कहा कि ऐसे राज को खत्म करने का समय आ गया है। इस दौरान कुटलैहड़ ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष राम आसरा भी मौजूद रहे। 

    वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री वरिंदर कंवर अपने 20 वर्ष का लेखा-जोखा लेकर जनता के समक्ष रख केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विकास की जननी है और कांग्रेस रोड़ा अटकाने का काम कर रही है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष तौर से कुटलैहड़ में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे। वरिंदर कंवर ने अपना अभियान लाठियानी से शुरू कर धुंधला, अरलू, छपरोह,मंदली, रायपुर मैदान,चताडा,लोअर बसाल, टक्का, अजनोली, कुरियाला में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः जिले के गांव बेटू कदीम से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां गांव बेटू कदीम में रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में गांव निवासी आकाश धवन पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि वह रात में अपने घर में था तभी अचानक पटाखों की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा तो राकेश कुमार, रविंदर कुमार उर्फ ​​बब्बू  दोनों पुत्र सतपाल वहां खतरनाक पटाखे चला रहे थे। आकाश ने उक्त लोगों को पटाखे चलाने से रोका तो वे बहस करने लगे।

    जिसके बाद आरोपी घर से पिस्टल लेकर आए और फायरिंग करने लगे। उन्होंने आकाश और उसके पिता को मारने के इरादे से 4 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके कंधे पर लगी और उसे घायल कर दिया। इसके बाद वे सभी धमकी देकर भाग गए। आकाश ने कहा कि उक्त लोगों से उसकी आपसी रंजिश है, जिसके तहत मामला भी चल रहा है। रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल आकाश का इलाज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ममदोट थाना क्षेत्र के एएसआई दविंदर सिंह ने कहा कि 5 लोगों के खिलाफ 307, 506, 148, 149 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

    जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, नरेश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, रविंद्र पाल सिंह मान ने आम आदमी पार्टी, जय दत्ता ने निर्दलीय, राम कुमार व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी तथा अश्वनी कुमार राणा ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
    41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखि किए हैं जिसमें बलबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, वीरेंद्र कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, सुदर्शन सिंह व सब्सिच्यूट उम्मीदवार बलविंदर सिंह ने इंडियन नेशन कांग्रेस, केवल कुमार ने निर्दलीय, राम पाल व सब्सिच्यूट उम्मीदवार पूरण चंद ने आम आदमी पार्टी तथा कुलदीप कुमार ने निर्दलीय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
    42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए हैं जिसमें राजेश कुमार भारतीय जनता पार्टी से, चैतन्य शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस से, मनोहर लाल व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सुरेश कुमार आम आदमी पार्टी से, रघुवीर सिंह हिमाचल जन क्रांति पार्टी से, विनोद कुमार ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से व लेख राज कतनौरियां ने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाखिल किए हैं।
    44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि सतपाल सिंह रायजादा व सब्सिच्यूट उम्मीदवार अंजना देवी ने इंडियन नेशनल कांगे्रस, रमेश चंद ने बहुजन समाज पार्टी, कमल कुमार ने निर्दलीय, सतपाल सिंह सत्ती व सब्सिचयूट उम्मीदवार हरपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, राजीव गौतम व सब्सिच्यूट उम्मीदवार रिषी गौतम ने आम आदमी पार्टी व चंद्र मोहन ने निर्दलीय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
    इसके अलावा 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र कंवर व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सूरम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, दविंदर कुमार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल कुमार मनकोटिया ने आम आदमी पार्टी, अरूण भारद्वाज ने बहुजन समाज पार्टी व कैप्टन जय दयाल सिंह पाल ने निर्दलीय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
  • माडल टाउन पुलिस की रेड, सट्‌टा खेलते 17 कारोबारी काबू, लाखों रुपए बरामद

    माडल टाउन पुलिस की रेड, सट्‌टा खेलते 17 कारोबारी काबू, लाखों रुपए बरामद

    लुधियानाः जिले में सट्टेबाजो के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 17 लोगों को सट्टा खेलते दबोचा है। पुलिस ने मोहल्ला संत फतेह सिंह नगर में रेड दौरान आरोपियों को पकड़ा है। 17 कारोबारी संत फतेह सिंह नगर की कोठी नंबर 17 में सट्‌टा खेल रहे थे। पुलिस रेड के दौरान लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

    रेड में आरोपियों से करीब 12.50 लाख रुपए बरामद हुए। वहीं, तालाशी के दौरान 41 हजार मिले। आरोपियों की पहचान कमल अरोड़ा, सुमित कुमार,सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, इंद्रपाल सिंह,सन्नी चोपड़ा, राज कुमार, सचिन उर्फ सोनू, रवि कुमार, नवीन कुमार, अंकित अरोड़ा, रवि कुमार, प्रभजोत सिंह, अभिषेक कुमार, राज कुमार, रबसिमरन सिंह चावला के रूप में हुई।

    एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां और सीआईए इंचार्ज राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में दड्‌डा सट्‌टा खेलने व चलाने वालों पर पुलिस की दबिश जारी रहेगी। आने वाले दिनों में इसी तरह सट्‌टेबाजों को दबोचा जाएगा। थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर गुप्ता सूचना के तहत एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने रेड की। इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए 17 आरोपी अलग-अलग फैक्ट्रियों के मालिक हैं।

  • पूर्व सरपंच को ठगने पहुंचा जालंधर का फर्जी NIA इंस्पेक्टर, साथी सहित गिरफ्तार

    पूर्व सरपंच को ठगने पहुंचा जालंधर का फर्जी NIA इंस्पेक्टर, साथी सहित गिरफ्तार

    आरोपियों ने अदालत का फर्जी समन दिखा मांगें 50 हजार रुपए 

    पटियालाः एनआइए दिल्ली का फर्जी इंस्पेक्टर बन पूर्व कांग्रेस सरपंच के घर ठगी करने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अदालत का फर्जी समन दिखाकर थाना शंभू इलाके में रहने वाले पूर्व सरपंच से 50 हजार रुपये मांग रहे थे। आरोपियों की पहचान अंकुश शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी जालंधर और उसके साथी दिनेश कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। इनका तीसरा साथी मास्टरमाइंड परमजीत सिंह फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। फरार चल रहे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

    शिकायतकर्ता अजीत सिंह निवासी गांव मदनपुर चलहेड़ी ने बताया कि वह पूर्व सरपंच हैं। उसकी बेटी की शादी साल 2008 में हुई थी लेकिन साल 2015 में तलाक हो गया। तलाक केस के बाद बेटी विदेश चली गई थी। आरोपी अंकुश शर्मा जून में उनके पास आया और बताया कि वह एनआइए दिल्ली में इंस्पेक्टर लगा हुआ है। उसके पास शिकायतकर्ता की बेटी के नाम का अदालती समन है। आरोपी ने परिवार को धमकाने के बाद 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कभी साहब आइफोन मांग रहे हैं तो कभी पैसे कहकर फोन काल करने लगा।

    23 अक्टूबर को आरोपी 3 साथियों के साथ दोबारा उनके घर पहुंचा और अदालत का समन दिखाते हुए कहने लगा कि मामले को अगर रफा-दफा करना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे। समन को चेक किया तो उस पर किसी जज के साइन नहीं थे। पुलिस को सूचित किया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अकुश और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। 

  • उपायुक्त ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए गत सायं जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निगरानी टीमों में डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें कत्र्तव्य निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
  • विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास 

    विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास 

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी देने वाले कर्मचारियों को प्रथम दौर का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित इस पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 615 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
    इस क्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी डयूटी देने वाले 600 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 
    इस अवसर पर अंब में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा, एसडीएम अंब, डाॅ मदन कुमार तथा बंगाणा में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित मतदान प्रक्रिया से जुडे विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • NIA की Investigation के बाद अफसाना खान ने जैनी जोहल पर कसा तंज, जाने क्या कहा

    NIA की Investigation के बाद अफसाना खान ने जैनी जोहल पर कसा तंज, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को एनआईए की टीम ने पंजाबी गायक  अफसाना खान से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद आज अफसाना खान एनआईए के समक्ष पेश हुई। एनआईए की जांच के बाद अफसाना खान ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर पूछताछ के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा, मैं साधारण परिवार की लड़की हूं, मैंने मेहनत की है और मैं अपनी मेहनत से आगे आई हूं। सिद्धू मूसेवाला मेरा भाई था और हमेशा रहेगा, हमारा काम एक था इसलिए हमारा प्यार ज्यादा था।

    अफसाना खान ने कहा कि, मैं खुश हूं कि एनआईए ने मुझसे इन्वेस्टीगेशन की। मुझे धमकाया नहीं, जो असलियत थी सिर्फ वही पूछा। जैसे कहां शो करते थे, आपने कितने गाने किए हैं, सिद्धू को कैसे जानते थे, इंडस्ट्री का सफर कैसे शुरू हुआ। मुझ पर कोई केस नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि, एनआईए ने उनसे किसी गैंगस्टर के बारे में नहीं पूछा। अफसाना ने लोगों से कहा कि, आप किसी के बारे में बोलने से पहले एक बार सोच लें, झूठी अफवाहें फैलाना बंद करो। मैं 4 महीने बाद लाइव आई हूं, बहुत सारी बातें मेरे दिलों दिमाग में हैं।

    जैनी जोहल पर तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा कि, मैं उनमें से नहीं हूं जो गाने गाकर इंसाफ मांग रहे हैं। 4 महीने बाद आप गाने गा रहे हो और श्रद्धांजलि दे रहे हो, मुझे बताओ अगर मैनें ऐसा किया हो। हमारे परिवार में कितने लोग मरते हैं तो उनके साथ कोई मर नहीं जाता। मैंनें शुरू से ही दुख देखा है, मेरे पिता जी गए हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं भी साथ चली जाऊं, मजबूत बनना पड़ता है। मेरा प्यार भाई के साथ है और हमेशा रहेगा, भाई को जल्दी इंसाफ मिले।

  • पंजाबः कस्टम विभाग ने तार में बदलकर ला रहे यात्री से लाखों का सोना किया काबू

    पंजाबः कस्टम विभाग ने तार में बदलकर ला रहे यात्री से लाखों का सोना किया काबू

    लुधियानाः जिले में कस्टम विभाग ने एक यात्री से 379 ग्राम 19.82 लाख रुपए का सोना पकड़ा है। सोने को तार के रुप में बदलकर लाया जा रहा था। इसके उपर एक लेयर बनाई गई थी ताकि यह कस्टम स्कैनिंग के दौरान पकड़ में न आए। दिवाली वाले दिन दुबई से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो फ्लाइट 6ई-56 से आए यात्री से यह सोना पकड़ा गया है।

    यात्री के प्रोफाइल को देखते हुए विभाग को उस पर शक हुआ। स्कैनिंग के दौरान गहन जांच की गई, तो पता चला कि तारनुमा चीज क्या है। पूछताछ में पता चला है कि यह सोने की तारें हैं और इस पर लेप किया गया है। ग्रीन चैनल से गुजरने के दौरान यह सोना भूरे रंग के ट्राली बैग से मिला। इसका भार 379 ग्राम है और इसे बैग के स्टील पाइप में छिपाया गया था। बरामद किए गए सोने की मार्केट कीमत 19 लाख 82 हजार रुपए है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

    पता लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति इससे पहले कितना सोना ला चुका है और इस काम में इसके साथ कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। कस्टम कमिश्नर वृंदबा गोहिल ने कहा कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उनके विंग की तरफ से स्मगल को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।

  • पंजाबः यूबीडीसी डिफेंस ड्रेन की सफाई दौरान हुआ हादसा 

    पंजाबः यूबीडीसी डिफेंस ड्रेन की सफाई दौरान हुआ हादसा 

    मिट्टी के नीचे दबे कई मजदूर, एक की मौत

    तरनतारनः जिले में खेमकरण के गांव कलसियां खुर्द के समीप यूबीडीसी डिफेंस ड्रेन की सफाई के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सफाई दौरान 5 मजदूर मिट्टी में दब गए। इस हादसे में कड़ी मशक्कत के बाद 4 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि पांचवे मजदूर की हादसे में मौत हो गई। सुरक्षित निकाले गए मजदूरों को भिखीविंड के अस्पताल दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ड्रेन विभाग की ओर से सीमावर्ती कस्बा खालड़ा के समीप गांव कलसियां खुर्द स्थित यूबीडीएस डिफेंस ड्रेन की सफाई का काम शुरू करवाया गया था। ड्रेन विभाग के अधिकारी चानण सिंह भट्टी ने बताया कि बुधवार को सुबह चल रही सफाई के काम के दौरान करीब 22 मजदूर काम कर रहे थे कि सुबह करीब 11 बजे मिट्टी का तोंदा अचानक गिरा, तोंदे के नीचे पांच मजदूर आ गए।

    4 मजदूरों को विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि गांव डल्ल निवासी चानण सिंह नामक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकालते ही कस्बा खालड़ा के निजी अस्पताल लेजाया गया। जहां पर मजदूर की मौत हो गई, जबकि सुरक्षित निकाले गए मजदूरों में हरचंद सिंह निवासी गांव डल्ल, शेर सिंह, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह (तीनों निवासी) गांव वां तारा सिंह के रहने वाले हैं।