Blog
-

मणिमहेश से लौट रहे पंजाबी श्रद्धालुओं की नदी में गिरी कार, 2 की मौत
चंबा: पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 1:30 बजे एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए हैं वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुरक्षित निकाले गए लोगों को उपचार के लिए मेडिकल-कॉलेज चंबा में भेज दिया है। कार में सवार सभी लोग पंजाब के संगरुर के रहने वाले हैं। मणिमहेश यात्रा पर आए थे। जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु रात करीब 1:30 बजे मणिमहेश यात्रा से आ रहे थे। श्रद्धालुओं की कार दुर्गेठी के धाई देवी मंदिर के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे के समय गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। दो लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके मेडिकल कॉलेज चंबा में भेज दिया है। -

Jalandhar News: Daka Chemical को लेकर Factory में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास कैमिकल फैक्टरी में पुलिस द्वारा दबिश देने की खबर है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नकली माल बेचने के आरोप में कोर्ट के आदेशों के पर यह कार्रवाई की है। इस दौरान फैक्टरी से DAKA मार्का 100 बोरी बरामद की गई। थाना 3 के प्रभारी ने बताया कि 9 तारीख को संजय कपूर के खिलाफ डाका कंपनी का मार्का लगाकर कैमिकल बेचने को लेकर शिकायत दी गई थी।
जिसमें जालंधर के एक डीलर ने आरोप लगाया था कि उसके ब्रांड का इस्तेमाल कर सस्ते दामों में माल बेचा जा रहा है। जिस कारण उसे अच्छा खासा नुकसान हो रहा है। पीड़ित की शिकायत के बाद संजय कपूर के खिलाफ कोर्ट से सर्च वारंट की मंजूरी मिली। जिसके बाद आज फैक्टरी में दबिश देकर डाका कंपनी के मार्का की भारी मात्रा में बोरियां बरामद की गई है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं डीलर ने कहा कि फैक्टरी में उसकी कंपनी के कैमिकल को व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से बेचा जा रहा था। यह कैमिकल पिघले हुए लोहे के इस्तेमाल में आता है। उक्त फैक्टरी संचालक डाका के नकली ब्रांड को कब से बेचा जा रहा है, इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कंपनी का मार्का लगाकर नकली माल को बेचने से उसे काफी नुकसान हो रहा था।
मौके पर पहुंची संजय कपूर की रिश्तेदार ने कहा कि उसे कनाडा से फोन आया कि फैक्टरी में कुछ रिकवरी होनी है, जिसके चलते वह घटना स्थल पर पहुंची है। दोनों दोस्त भाईयों से बढ़कर थे, लेकिन किसी बात को लेकर मन-मुटावा हो गया। जिसके चलते आज उसके भतीजे के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई हुई है। महिला का कहना है कि शिकायतकर्ता भी उसकी भतीजा ही लगता है, जल्द वह दोनों को बैठाकर मामले को सुलझा लेंगी।
-

पंजाब के पड़ोसी जिले में संत के निधन पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम रद्द
हरियाणा: सिरसा में शुक्रवार को बिश्नोई समाज के बड़े संत स्वामी राजेंद्राननंद का निधन हो गया है। डबवाली में बिश्नोई मंदिर में वह जांम्भाजी कथा कर रहे थे। सुबह उन्होंने जन्माष्टमी को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा निकालने के बाद जब वह मंदिर की धर्मशाला में पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुंरत डबवाली के सरकारी अस्पताल में भी लाया गया। यहां से उन्हें पंजाब के बठिंडा में रेफर किया गया परंतु रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया है। उनके निधन के बाद हिसार बिश्नोई मंदिर में कल शनिवार को होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। वह हरिद्वार के आश्रम में रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गायों की सेवा में लगा दिया है। स्वामी राजेंद्रानंद गायों की सेवा के लिए कथाएं करते थे और उसमें मिलने वाला सारा दान गौ कल्याण के लिए दे देते थे। वह अक्सर हिसार, फतेहाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में जाकर गौ सेवा का प्रचार करते थे। बीजेपी नेता एवं पूर्व सासंद कुलदीप बिश्नोई ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि स्वामी राजेंद्रानंद का अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत होना बहुत दुखद है। यह उनके सभी अनुयायियों और मेरे लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।हर साल जन्माष्टमी पर होने वाला कार्यक्रम हुआ रद्द
हर साल हिसार के बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर कार्यक्रम होता है। ऐसे में इस कार्यक्रम में लगातार दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। 2023 में कार्यक्रम में मनोहर लाल खट्टर आए। इसके बाद 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचे थे। -

हद हो गई, घर के बाहर से Dustbin लेकर चोर फरार, देखें CCTV
चंडीगढ़: यूटी में जहां लोगों के घरों से सोना-चांदी, पैसे या फिर घरों के बाहर खड़े वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, वहीं अब चोरों के निशाने पर डस्टबिन है। जी हां, वहीं डस्टबिन जिसमें घरों का कूड़ा डाला जाता है। ऐसी ही घटना चंडीगढ़ में सामने आई है और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना सेक्टर -36 की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक हेलमेट पहन कर आते है। एक शख्स, जिसने सफेद रंग की शर्ट पहनी है, वह एक्टिवा चला रहा है और और दूसरा काले रंग की शर्ट वाला युवक बिना किसी खौफ के घर के गेट पर पड़ा डस्टबिन उठा कर मौके से एक्टिवा पर बैठ कर फरार हो जाता है।
फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी गई है, पर सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वही इस संबध में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि यह वीडियो देखकर वह खुद बड़े हैरान हैं कि चोर जो एक्टिवा पर आए हैं और कोठी के बाहर पड़ा डस्टबिन उठाकर ले जाते हैं।
-

Jalandhar News : इस इलाके में व्यक्ति की मौत से लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो
जालंधर : थाना बस्ती बाबा खेल के अधीन आते मोचियां मोहल्ले में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। व्यक्ति की मौत को लेकर मोहल्ला निवासियों द्वारा मृतक के भाई पर कत्ल के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर परिवार का कहना है कि व्यक्ति की नेचुरल मौत हुई है, उसका कोई कत्ल नहीं हुआ।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों से जब इस मामले को लेकर बात की गई तो उनका कहना है कि वह मामले की जांच में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों द्वारा व्यक्ति का संस्कार भी कर दिया गया है। मृतक के पड़ोसी का कहना है बच्चों में इस घटना को लेकर काफी खौफ पाया जा रहा है। इस घटना के बाद मोहल्ले में डर फैल गया और उसे अपने बच्चों को रिश्तेदार के घर सोने के लिए भेजना पड़ रहा है।
मोहल्ला निवासियों ने बताया कि घटना के दौरान मौके पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन पुलिस को परिजनों ने मामले को दबाने के लिए झूठ बोला। जिस कारण अभी तक इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं भाजपा नेता सनी वर्मा ने बताया कि इलाके में पिछले एक माह से यह पांचवा मर्डर हो चुका है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह खुद मकान बेचकर इलाका छोड़कर जाने को मजबूर हो जाएंगे।
इलाका निवासियों ने जिस व्यक्ति पर अपने भाई को मारने का आरोप लगाया है उससे सभी लोग परेशान है। उक्त व्यक्ति पड़ोसी महिला पर भी चाकू से हमला कर चुका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-

पद्म पुरस्कार की दौड़ में पंजाब के नामी सिंगरों सहित Fauja Singh का नाम शामिल
चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की सिफारिश में राज्य से 13 नाम भेज दिए गए हैं। इनमें से भेजे गए नाम में वह लोग शामिल हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर चुके हैं और समाज व देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं। सिफारिश के लिए दिए गए नामों में सामाजिक सेवा, कला, कृषि, खेल, पत्रकारिता और उद्योग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के मशहूर लोग शामिल हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि इन लोगों का योगदान न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश के लिए उदाहरण है।इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित
पद्म पुरस्कार के लिए सिफारिश किए गए नाम में सबसे चर्चित नाम पंजाबी गायक बब्बू मान, बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह, 114 साल के स्व. मैराथन रनर फौजा सिंह, बड़े कारोबारी जवाहर लाल ओसवाल, समाज सेवक नरिंदर सिंह, कढ़ाई का काम करने वाले अरुण कुमार, किसान भजन सिंह शेरगिल, समाज सेवक कार सेवक, भूरीवाल बाबा कश्मीर सिंह, भाई गुरिकबल सिंह, जतिंदर पन्नू, डॉ, हरिमंदर सिंह सिद्धू, बीरिंदर सिंह मस्ती और संत बाबा सुखा सिंह शामिल है।मुख्य तौर पर शामिल है फौजा सिंह का नाम
मैराथन धावक फौजा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वो अपनी लंबी उम्र और खेल के प्रति समर्पण के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। इसके अलावा बब्बू मान और सुखविंदर सिंह जैसे कलाकारों ने पंजाबी संस्कृति और कला को भी नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया हैं। पंजाब के उद्योग और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जवाहर लाल ओसवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कृषि के क्षेत्र के भजन सिंह शेरगिल और डॉ. हरिमंदर सिंह सिद्धू के प्रयासों को भी उच्च स्तर पर सराहा गया है। -

Axis Bank के ATM पर लूट की कोशिश नाकाम, भागे लुटेरे
चंडीगढ़: मनीमाजरा में देर रात एक एटीएम लूटने के लिए दो लुटेरे पहुंचे हैं। इसी दौरान अलार्म बजा और दोनों लुटेरे वहां से डरकर भाग गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी गई और दोनों मौके पर पहुंचे। जिस समय यह सारी घटना हुई उस दौरान बरसात हो रही थी दोनों लुटेरे बाहर खड़े होकर बहुत देर तक बात करते रहे। एक्सिस बैंक के एटीएम के ऊपर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई। इसमें यह साफ नजर आ रहा है कि दो शख्स आए। इनमें से एक ने अपने कंधे पर कपड़ा रखा हुआ था। दोनों आरोपियों के चेहरे साफ-साफ नजर आ रहे हैं। दोनों पहले अंदर जाते हैं। इसके बाद बाहर आकर खड़े हो जाते हैं परंतु उन्हें यह नहीं पता था कि जहां पर वो खड़े हैं उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं ऐसे में उनका चेेहरा कैमरे में कैद हो गया।आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस
मनीमाजरा थाना की पुलिस ने सीसीटीवी अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आस-पास के लोगों को आरोपियों के चेहरे दिखाकर पूछताछ भी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड में लगे आरोपियों की फोटो भी देख रही है ताकि पता चले कि ये अपराधी पुराने तो नहीं है। इसके अलावा पुलिस एटीएम मशीन के आस-पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता चल पाए।एटीएम मशीन को पहुंचा नुकसान
सीसीटीवी की जांच करने के बाद यह पता चला है कि दोनों लुटेरे एटीएम के अंदर 3 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने एटीएम मशीन भी तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान अंदर अलार्म बज गया और वो बाहर निकल गए उसके बाद वो वहां से भाग गए। एटीएम मशीन को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। -

Jalandhar ED ने की इस कंपनी के ठिकानों पर Raid, 73.72 करोड़ की Property फ्रीज
जालंधर (ens) : ईडी द्वारा M/s Vuenow Infratech Limited के निदेशक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार विभाग की टीमों ने कंपनी Director के रेजिडेंशियल और कमर्शियल मिलाकर 10 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 73.72 करोड़ रुपये की संपत्ति को सील कर दिया है।
ईडी द्वारा 14 अगस्त को पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के 10 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई Vuenow समूह के पैसे के धोखाधड़ी जांच के संबंध में की गई। जिसमें Vuenow Infratech Limited और इसके निदेशक राहुल आनंद भार्गव तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं की मिलीभगत पाई गई। जो PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत किया गया।
ED के अधिकारियों को सर्च ऑपरेशन के दौरान 23.90 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संघटनात्मक रिकॉर्ड बरामद हुए। इसके अलावा 63.49 करोड़ रुपये के शेयर और 9.99 करोड़ रुपये के अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान कुल मिलाकर 73.72 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज किया गया।
ED ने इस कंपनी पर जनवरी मे भी इस कंपनी पर कार्रवाई की थी। इस दौरान विभाग द्वारा पंजाब-हरियाणा और मुंबई में 11 जगहों पर 72 घंटे रेड चली थी। गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत 6 कंपनियों से कई लग्जरी कारें और 3 लाख रुपए कैश जब्त किए थे।
ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने कई अन्य कंपनियों के साथ मिलकर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगे थे। कंपनी ने लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच और “क्लाउड पार्टिकल्स बेचने व उन्हें वापस लीज पर देने” (SLB मॉडल) के नाम पर पैसा जुटाया था। लेकिन कंपनी के पास इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कुछ नहीं था।
-

Kangana Ranaut पर लगे शादीशुदा पुरुषों संग अफेयर के गंभीर आरोप, Actress ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड: गौसीप क्वीन कंगना रनौत सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने से नहीं कतराती इस वजह से उनकी लाइफ प्रोफेशनल कामों की तरह सबका ध्यान खींचती रहती है। कुछ साल पहले कंगना रनौत आदित्य पंचौली के साथ रिलेशनशिप में थी। एक्टर शादीशुदा थे और जरीना वहाब के साथ उनके दो बच्चे भी थे। सालों के बाद उन्होंने ऋतिक रोशन को डेट करना का भी दावा किया था पर उनके भी दो बेटे हैं। कंगना रनौत पर ट्रोर्ल्स ने आरोप लगाए हैं कि वह शादीशुदा पुरुषों के पीछे पड़ी हुई हैं जिनके बच्चे हैं। ऐसे में इन सब बातों का बाद गौसीप क्वीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। Read in English:Kangana Ranaut Breaks Silence on Past Allegations and Relationships
पुरुषों की गलती है
हॉटरफ्लाई के साथ हुई बातचीत में कंगना ने अपने इस आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे समाज हमेशा एक महिला को आंकने और दोष देने में जल्दबाजी कर लेता है। एक्ट्रेस का कहना है कि जब आप संग और महत्वकांक्षी होते हैं और एक शादीशुदा और बच्चों वाला पुरुष आप पर डोरे डालता है तो आप ही हैं जो किसी रिश्ते में किसी के प्यार में पड़ रही हैं। यह पुरुष की गलती नहीं है लोग हमेशा महिलाओं को दोषी ठहराने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। अब रेप विक्टिम को ही देखें जिन्हें खास तरह के कपड़े पहनने या फिर देर रात तक बाहर रहने के लिए दोषी ठहराया जाता है। ये सब गलत मानसिकता के प्रतीक हैं।आदित्य पंचोली पर लगाए थे आरोप
2000 के दशक की शुरुआत में यह रुमर्स थे कि आदित्य पंचोली के साथ कंगना रनौता का अफेयर चल रहा था हालांकि 2019 में कंगना ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने उन पर दुर्व्यवहार और रेप का आरोप लगाया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंगना ने यह दावा किया है कि उन्होंने जरीना से भी मदद मांगी थी। पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य ने उनके मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। कथित तौर पर जब वो दोनों रिलेशनशिप में आए थे तो कंगना सिर्फ 17 साल की ही थी इसलिए आदित्य पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कंगना के हवाले से कहा है कि – मैं उनकी बेटी से एक साल छोटी हूं. मैं नाबालिग थी मेरे लिए यह सब बिल्कुल नया था। वह दुनिया जिसमें मैं आई थी मुझे याद है कि मैं उनकी पत्नी के पास गई और उनसे मिली और मैंने सोचा। प्लीज मुझे बचा लो मैं आपकी बेटी से छोटी हूं मैं नाबालिंग हूं औऱ मैं अपने माता-पिता को नहीं बता सकती।ऋतिक संग भी अफेयर के चले थे चर्चे
ऋतिक रोशन की बात करें तो एक्ट्रेस ने दावा किया है कि कृष 3 की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। तब तक ऋतिक का तलाक हो गया था हालांकि एक्टर ने कई मौकों पर कंगना के दावों को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा था कि – मेरा उस महिला (कंगना) के साथ कोई सीधा कानूनी मामला नहीं है और मैं ऐसा इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि भारत में किसी पुरुष का पीछा नहीं किया जा सकता। अगर बात कंगना के वर्कफ्रंट की करें तो आखिरी बार उन्होंने फिल्म इमरजेंसी में काम किया था। इस फिल्म में अहम रोल निभाने के साथ इसका निर्देशन भी किया गया था फिलहाल उनके पास कोई भी काम नहीं है। वह इस समय राजनीति में ज्यादा एक्टिव हैं। -

Punjabi Singer Gur Sidhu के घर छाया मातम
चंडीगढ़: पंजाबी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। कुछ ही समय में फैंस के दिलों पर राज करने वाले पंजाबी सिंगर गुर सिद्धू के पिता का निधन हो गया है। इस बात का जानकारी विधायक मास्टर जगसीर सिंह ने एक ट्विट के जरिए दी।
एक्स पर एक ट्विट शेयर करते हुए उन्होंने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि – ‘बीती रात पंजाबी लोक गायक गुर सिद्धू के पिता और मेरे गांव चक फतेह सिंह वाला के सरपंच स.सुखबीर सिंह सिद्धू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वाहेगुरु जी स. सुखबीर सिंह सिद्धू जी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें’।
गौरतलब है कि गुर सिद्धू पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक हैं। उनके गानों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं।