पद्म पुरस्कार की दौड़ में पंजाब के नामी सिंगरों सहित Fauja Singh का नाम शामिल

Written by

in

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की सिफारिश में राज्य से 13 नाम भेज दिए गए हैं। इनमें से भेजे गए नाम में वह लोग शामिल हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर चुके हैं और समाज व देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं। सिफारिश के लिए दिए गए नामों में सामाजिक सेवा, कला, कृषि, खेल, पत्रकारिता और उद्योग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के मशहूर लोग शामिल हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि इन लोगों का योगदान न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश के लिए उदाहरण है।

इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित

पद्म पुरस्कार के लिए सिफारिश किए गए नाम में सबसे चर्चित नाम पंजाबी गायक बब्बू मान, बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह, 114 साल के स्व. मैराथन रनर फौजा सिंह, बड़े कारोबारी जवाहर लाल ओसवाल, समाज सेवक नरिंदर सिंह, कढ़ाई का काम करने वाले अरुण कुमार, किसान भजन सिंह शेरगिल, समाज सेवक कार सेवक, भूरीवाल बाबा कश्मीर सिंह, भाई गुरिकबल सिंह, जतिंदर पन्नू, डॉ, हरिमंदर सिंह सिद्धू, बीरिंदर सिंह मस्ती और संत बाबा सुखा सिंह शामिल है।

मुख्य तौर पर शामिल है फौजा सिंह का नाम

मैराथन धावक फौजा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वो अपनी लंबी उम्र और खेल के प्रति समर्पण के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। इसके अलावा बब्बू मान और सुखविंदर सिंह जैसे कलाकारों ने पंजाबी संस्कृति और कला को भी नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया हैं। पंजाब के उद्योग और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जवाहर लाल ओसवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कृषि के क्षेत्र के भजन सिंह शेरगिल और डॉ. हरिमंदर सिंह सिद्धू के प्रयासों को भी उच्च स्तर पर सराहा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *