Blog

  • Bigg Boss 19 में इस बार जमकर होगी राजनीति, Salman Khan ने फैंस को दिया Hint

    Bigg Boss 19 में इस बार जमकर होगी राजनीति, Salman Khan ने फैंस को दिया Hint

    बॉलीवुड: भारतीय टेलीविजन का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ जल्द शुरु होने वाला है। इस बार दर्शकों को शो से काफी उम्मीदें भी हैं क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान ने एक ऐसा टीजर रिलीज किया जिसके बाद अब फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान का ये रिएलिटी शो 24 अगस्त से टीवी पर आएगा। ऐसे में फैंस नए घर को देखने के लिए भी बहुत एक्साइटेड हैं।

    बिग बॉस के घर में होगी राजनीति

    सलमान खान के इस शो को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। माना जा रहा है कि इस बार घर के अंदर घरवालों की सरकार बनेगी। फॉर्मेट में काफी ट्विस्ट भी हैं जो समय-समय पर देखने को मिलेंगे। इतिहास में पहली बार घरवालों को छोटे-बड़े फैसले लेने का मौका मिलेगा। वो खुलकर अपनी सोच रख पाएंगे। इसके साथ ही घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच में डिबेट्स होगी। वो किसी मुद्दे पर क्या सोचते हैं इस पर वह अपनी खुलकर राय भी रख पाएंगे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी के सूत्रों के अनुसार, घर में एक सभा कक्ष भी होगा जो संसद से Inspired दिखेगा। सिर्फ इतना ही नहीं हर हफ्ते घर में कप्तान भी चुना जाएगा जैसे कि हमेशा चुना जाता है परंतु इस बारी उसके पास घर चलाने को लेकर और जिम्मेदारियां भी होगी। काफी चीजों को वो बदलता हुआ दिखेगा।

    घर में पहली बार होंगे चुनाव

    हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स दो गुट में बंटे हुए दिखेंगे। घर के अंदर दो Political Parties होगी जो एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नजर आएगी। अपने-अपने दावेदार को कप्तान के तौर पर खड़ा करेगी इलेक्शन होंगे जिसमें हाउस कैप्टन भी चुना जाएगा। कुछ दिन पहले कलर्स चैनल ने नया टीचर भी रिलीज किया। इस ट्रेलर में सलमान खान घरवालों की सरकार थीम बेस्ड घर के अंदर का सभा कक्ष दिखाते हुए दिख रहे हैं। फैंस सलमान खान के शो के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस बार थीम नई है ऐसे में फैंस में उत्साह भी भरपूर देखने को मिल रहा है।  
  • Punjab News: विवादों में आई केंद्रिय जेल, 15 फोन और Wi-Fi Dongle बरामद

    Punjab News: विवादों में आई केंद्रिय जेल, 15 फोन और Wi-Fi Dongle बरामद

    लुधियानाः केंद्रीय जेल अक्सर विवादों में रहती है। वहीं आज दो अलग-अलग मामलों में जेल में हवालातियों से 15 मोबाइल और एक वाई-फाई डोंगल बरामद हुई है। इस मामले में डिवीजन नंबर 7 में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    दो मामलों में से एक मामला सहायक सुपरिटेंडेंट राजीव द्वारा 28 जुलाई को दी गई शिकायत पर जेल में चैकिंग के दौरान कैदियों से 7 फोन बरामद किए जाने पर किया गया। जबकि दूसरा मामला सहायक सुपरिटेंडेंट राजीव द्वारा की गई शिकायत पर 3 अगस्त को चैकिंग के दौरान कैदियों से 8 फोन और एक वाई-फाई डोंगल बरामद करने पर किया गया।

  • सिंधु जल समझौता निलंबित करने पर फिर भड़का Pakistan, पीएम ने दी भारत को धमकी

    सिंधु जल समझौता निलंबित करने पर फिर भड़का Pakistan, पीएम ने दी भारत को धमकी

    नई दिल्ली: भारत ने जब से सिंधु जल समझौते को अस्थायी तौर पर निलंबित किया है तब से पाकिस्तान लगातार बौखलाया हुआ नजर आ रहा है। आए दिन पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी से लेकर नेता बयानबाजी करते हुए दिखते हैं। बिलावल भुट्टो ने हाल ही में सिंधु जल संधि के ऊपर बयान दिया था। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जहर उगल दिया है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान अपने हक की एक बूंद पानी भी भारत को छिनने नहीं देंगे। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका दौरे पर यह कहा था कि यदि भारत डैम बनाएगा तो पाकिस्तान उसे मिसाइल से गिरा देगा। उन्होंने परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा कि यदि भारत डैम बनाएगा तो पाकिस्तान से उसे मिसाइल से गिरा देगा। आसिम मुनीर ने कहा कि यदि हम डूब रहे हैं तो आधी दुनिया को साथ में ले डूबेंगे। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी सिंधु जल समझौते से जुड़े मामले पर भी बयानबाजी कर चुके हैं। इस बीच भारत ने जम्मू-कश्मीर के सिंधु गांव के पास में चिनाब नदी पर नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्रोजेक्ट (Hydro Electric Power Project) के लिए टेंडर भी शुरु हो चुका है। पाकिस्तान को यह डर लग रहा है कि इस प्रोजेक्ट से भारत का पानी रुक सकता है और उसके कृषि, सिंचाई और बिजली उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा लेकिन भारत का रुख साफ है। यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों और भारत के ज्यादातर क्षेत्र में आता है। पाकिस्तान की चिंता इस तथ्य से भी बढ़ती जा रही है कि सतलुज, ब्यास और रावी नदियों का नियंत्रण पहले से ही भारत के पास में है और यदि अब सिंधु बेसिन की अन्य नदियों पर भी भारत एक्टिव हो रहा है तो उसका पानी संकट गंभीर हो जाएगा।

    पहलगाम आतंकी हमले में भारत का रुख

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 को आंतकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया और 1960 के सिंधु जल समझौते को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। यह फैसला कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में लिया था। इसका मकसद पाकिस्तान को आतंकवाद का संरक्षण देने के लिए सबक सिखाना था। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व दोनों ही स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।

    इस वजह से पाकिस्तान को है दिक्कत

    सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों से पाकिस्तान का 80% सिंचाई और कृषि उत्पादन होता है। यही नदियां उसकी 70% पानी की जरुरतें पूरी होती है। पानी रुकने की स्थिति में खरीफ और रबी दोनों सीजन में बुवाई और कटाई पर भी असर होगा। लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में पानी के पानी की कमी हो जाएगी। टेक्सटाइल सेक्टर जो कि पाकिस्तान के कुल निर्यात में 60% की हिस्सेदारी रखता है। इससे गंभीर तौर पर स्थिति प्रभावित होगी। पाकिस्तान की 33% बिजली हाइड्रोपावर से आती है जिस पर भी असर होगा। विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुए 1960 का सिंधु जल समझौता के अंतर्गत भारत को रावी, ब्यास और सतलुज का नियंत्रण भी मिला है। पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब का नियंत्रण दिया गया है। अब समझौते के निलंबन और प्रोजेक्ट्स के शुरु होने से संतुलन बदलने की संभावना है।  
  • Punjab News: पंखे से लटका मिला गायिका का शव

    Punjab News: पंखे से लटका मिला गायिका का शव

    लुधियानाः जिले में धार्मिक गायिका ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल, रात 11 बजे जब परिजन घर आए तो उन्होंने बेटी का शव फंदे से लटकता देख तुरंत शोर मचाया। घटना के दौरान परिवार घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने खुद ही उसका शव फंदे से उतारा और पुलिस को सूचित किया। मृतक गायिका की पहचान 23 वर्षीय सिमरन पांडे निवासी गोरखपुर, उतर प्रदेश के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए सिमरन के पिता अजय पांडे ने कहा कि वह गोरखपुर उतर प्रदेश के रहने वाले है। लुधियाना में करीब 15 वर्ष से रह रहे है और उनकी बेटी सिमरन माता के जागरण करती थी। हादसे से 2 दिन पहले वह जागरण में प्रस्तुति देकर आई थी और उस दौरान उनका पूरा परिवार घर से बाहर था। अचानक जब वह घर आए तो देखा सिमरन का शव फंदे से लटक रहा था।

    उसने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। अजय पांडे मुताबिक उनकी बेटी कुछ ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी लेकिन वह धार्मिक सोच वाली थी। वह थाना टिब्बा के इलाके न्यू स्टार कालोनी में रहते है। बेटी को दौरे भी पड़ते थे जिस कारण वह कई बार डिप्रेशन में भी हो जाती थी। उनका एक बेटा शिवम मिश्रा और पत्नी प्रतिभा मिश्रा है। बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक है। सभी का रो-रोकर बुराहाल है। फिलहाल सिमरन के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

  • बीजेपी संगठन विस्तार का हुआ ऐलान, रवि भगत की हुई छुट्टी, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    बीजेपी संगठन विस्तार का हुआ ऐलान, रवि भगत की हुई छुट्टी, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    रायपुरः छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई टीम में 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे 3 महामंत्री बनाए गए हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल योगराज टिकरिहा को सौंपी गई। वहीं महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विभाअवस्थी को दी गई है।

    वहीं रवि भगत की छुट्टी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पांडेय को छत्तीसगढ़ भाजपा का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि हेमंत पाणिग्रही को प्रदेश मीडिया का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों में भी बदलाव कर दिया गया है। वहीं विभाअवस्थी को भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

    इसके अलावा नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी और यशवंत जैन को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ हुई बैठक के बाद रायपुर में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक के बाद नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव की टीम में 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। देखें लिस्ट

     

     

     

     

     

  • Punjab News: Alert Mode पर पुलिस, शहर में निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: Alert Mode पर पुलिस, शहर में निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पूरे देश में 15 अगस्त को लेकर प्रशासन अल्ट मोड पर है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिख रही है। इसी के चलते पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने भारी नाकाबंदी की है। अंतर्राजीय जिलों में जगह-जगह पुलिस के कर्मचारी चेकिंग के बाद ही लोगों को एंट्री दे रहे हैं। इसी के चलते होशियारपुर पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है जिसके चलते होशियारपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस लाइन से शुरू होकर होशियारपुर के विभिन्न नाकों से होते हुए फ्लैग मार्च पुलिस लाइन में ही समाप्त हुआ।

    इस अवसर पर होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि 15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में अलग से पुलिस और अन्य सशस्त्र बल तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर से सटी सीमाओं पर भी नियमित पुलिस बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है। रात में भी चेकिंग की जा रही है और साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उनके इलाके में या आस-पास कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • Singer व Rapper Badshah के Night Club के बाहर हुए हमले में आरोपी गिरफ्तार

    Singer व Rapper Badshah के Night Club के बाहर हुए हमले में आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर 2024 में हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी दिल्ली में ही हुई है। बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर हमले के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

    Read In English:-

    Delhi Police Arrest Man Linked to Goldy Brar in Badshah’s Chandigarh Club Bombing

    Read in Punjabi:-

    ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਦੇ ਕਲੱਬ ਬੰਬ ਧਮਾਕੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ

    बता दें कि गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस दीपक से पूछताछ कर रही है। इस केस में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है। हमले के बाद 29 नवंबर 2024 को हरियाणा के हिसार जिले में हुए एक एनकाउंटर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में दोनों आरोपी घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर एक ऑपरेशन चलाया था जिसमें यह दोनों आरोपी पकड़े गए।

    आरोपियों की पहचान विनय और अजीत सहरावत के रूप में हुई है। बता दें 26 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ के दो क्लबों के बाहर दो ब्लास्ट हुए थे। यह दोनों कल्ब रैपर बादशाह के सेविले बार एंड लाउंज और डी ओर्रा क्लब थे। इस हमले में क्लब किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा था लेकिन बम के धमाके के कारण क्लबों के शीशे टूट गए थे। पुलिस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो इसमें देखा गया कि एक शख्स मोटरसाइकिल पर आकर दोनों क्लबों पर देसी बम फेंकता है और फिर फरार हो जाता है।

  • चीन की ओर बदला Donald Trump का रुख, Tariff पर रोक लगाने का किया ऐलान

    चीन की ओर बदला Donald Trump का रुख, Tariff पर रोक लगाने का किया ऐलान

    नई दिल्ली: भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ और चीन के लिए टैरिफ पर 90 दिन की रोक के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख चीन की ओर बदलता हुआ दिख रहा है। अप्रैल में जिस चीन पर उन्होंने भारी भरकम शुल्क लगाए थे अब उसको रियायत देते हुए उन्होंने टैरिफ पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने 90 दिनों के लिए चीनी सामान पर लगाए गए एक्स्ट्रा टैरिफ पर रोक लगा दी है। नवंबर तक यह रियायत ऐसे ही जारी रहेगी। सिर्फ यही नहीं ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ करना भी शुरु कर दिया है।

    मंगलवार को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके अमेरिका औऱ चीन ने यह घोषणा की है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था उस पर सस्पेंशन 90 दिनों के लिए और भी ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट करके इस बात की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि – ‘मैंने अभी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं इसके बाद चीन पर टैरिफ सस्पेंशन 90 दिनों के लिए बढ़ जाएगा। समझौते से जुड़ी बाकी सभी चीजें समान रहेगी। अमेरिका के इस फैसले पर चीन ने भी खुशी जताई है’।

    ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन और स्टॉकहॉम में ट्रंड को लेकर दोनों देशों में बैठक हुई। इस पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने का फैसला किया गया है। फिलहाल अमेरिका ने चीनी सामानों पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया है। अप्रैल में अमेरिका ने चीन पर 245 फीसदी तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और चीन ने इसके जलाब में 125 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी। अब टैरिफ होल्ड किए जाने का अर्थ है कि चीन से अमेरिका जाने वाले सामानों पर बस 30 फीसदी टैरिफ ही लगेगा।

    रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते चरणबद्ध तरीके से सहजता की ओर आगे बढ़ते जा रहे हैं। इससे बाजारों को स्थिर करने और वैश्विक व्यापार के समर्थन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों के लिए पॉजिटिव माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी।

    अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनबीसी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगने वाले टैरिफ पर रोक 90 दिनों के लिए और भी बढ़ा दी है। मंगलवार को रोक खत्म होने वाली थी जिसको तीन महीने के लिए और भी बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ भी की और यहां तक कहा है कि उनके जिनपिंग के साथ अच्छे रिश्ते हैं और चीन काफी अच्छा व्यवहार भी कर रहा है।

    अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसमें 25% टैरिफ है और बाकी के 25% रुस से तेल खरीदने के लिए पेनल्टी लगा दी गई है। ट्रंप को आपत्ति है कि भारत रुस से तेल खरीद रहा है परंतु चीन पर उन्होंने कोई भी पेनल्टी नहीं लगाई है जबकि वो भी रुस से ही तेल खरीदता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस से जब इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ट्रंप इस बारे में अभी सोच रहे हैं परंतु उन्होंने अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है।

  • Punjab News: सतलुज नदी उफान पर, किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज नदी उफान पर, किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई गांवों में पानी भर गया है। खासतौर पर धीरा घारा गांव में स्थिति गंभीर हो गई है, जहां सतलुज का पानी खेतों और घरों तक पहुंच गया है।

    किसानों ने बातचीत में बताया कि अचानक पानी बढ़ने से उनकी कई एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं। जानवरों के लिए चारा तक नावों से लाना पड़ रहा है। चारों ओर सिर्फ पानी दिखाई दे रहा है, जिससे गांव में डर का माहौल है। किसानों ने बताया कि हर साल बाढ़ उनके लिए मुसीबत बनकर आती है। लोग अपने घरों से बेघर हो जाते हैं और घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं।

    किसान ने कहा कि करीब 5 से 6 हजार किले फसल जलमग्न हो गई है। मोटरें भी पानी में ढूब गई हैं। किसानों को काफी नुक्सान हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सतलुज नदी के किनारों को मजबूत किया जाए, ताकि इस तरह की आपदा से बचा जा सके और फसलें सुरक्षित रहें। वहीं उन्होंने अपील की कि फसलों की गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि वह अपना गुजारा कर सकें।

  • Punjab News: रंगे हाथों 20 हजार रुपए रिश्वत लेता Fire Officer गिरफ्तार

    Punjab News: रंगे हाथों 20 हजार रुपए रिश्वत लेता Fire Officer गिरफ्तार

    अबोहरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान आज अबोहर में तैनात फायर अफसर वरिंदर कथूरिया को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवकता ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता रिश्वत कालिया निवासी तहसील अबोहर जिला फाजिल्का से रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत कालिया नए अग्नि शमन उपकरण बेचने और पुराने अग्नि शमन उपकरणों को रीफिल करने का काम करता है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी फायर अफसर वरिंदर कथूरिया ने उससे बिलों के निपटारे के लिए कमीशन के रूप में 25,000 से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी। इसके अलावा, शिकायतकर्ता अपने अन्य बिलों के निपटारे के लिए भी आरोपी से उसके घर जाकर मिला था।

    शिकायतकर्ता अपने वैध काम के लिए उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार कराने के लिए, शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इस मामले की रिपोर्ट विजिलेंस ब्यूरो की फाजिल्का यूनिट को दी।

    विजिलेंस ब्यूरो की फाजिल्का यूनिट में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को सरकारी गवाह की मौजूदगी में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया और उक्त आरोपी के खिलाफ पी.सी. (सोध) एक्ट, 2018 के तहत संशोधित धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, रेंज फिरोजपुर में केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच जारी है।